पुरुषों की दैनिक क्रिया के कई कामों में से एक हैं शेविंग करना जो कि उनके अनचाहे बालों को हटाने के लिए की जाती हैं। पुरुष इसे अपने मन मुताबिक करना पसंद करते हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता हैं कि पुरुष शेविंग के दौरान कुछ गलतियां कर बैठते हिं जो उनके लिए मुसीबत खड़ी करती हैं। जी हां, शेविंग के दौरान हुई कुछ गलतियों की वजह से त्वचा पर जलन या दाने निकलने की दिक्कत होने लगती हैं। आज हम आपको शेविंग के दौरान की गई पुरुषों की उन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
- कुछ लोगों को लगता है जब तक ब्लेड में धार है तब तक आप इसे शेविंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। समय-समय पर ब्लेड बदलते रहना चाहिए। अगर ब्लेड नहीं बदला जाए तो इसका त्वचा पर भारी नुकसान पहुंचता है। दरअसल, पुराने ब्लेड्स पर बैक्टीरिया जम जाते हैं जो आपके लिए घातक साबित हो सकते हैं।
![शेविंग के दौरान अक्सर लड़के कर बैठते हैं ये गलतियां, जानें और रखें इनका ध्यान beauty tips,beauty tips in hindi,mens beauty tips,shaving tips,mistakes while shaving]()
- जब कभी आप शेविंग क्रीम खरीदने जाएं तो उस वक्त अच्छे से उसमें इस्तेमाल की गई चीजों को पढ़ें। हमेशा अपनी स्किन के हिसाब से ही शेविंग क्रीम का चुनाव करें।
- अगर आप हर दिन शेविंग करते हैं तो ये आपकी त्वचा के लिए घातक हो सकता है। रोजाना शेविंग करने से आपको त्वचा से जुड़ी कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए जरूरी है कि पहले आप बालों को बढ़ने दें, तभी शेविंग करें।
- कई लोग शेविंग करते वक्त पूरी ताकत लगा देते हैं, जो कि बिल्कुल गलत है। उन्हें लगता है ऐसा करके बाल जड़ से हट जाएंगे। बता दें ऐसा करने से आपके चेहरे पर रैशेज पड़ जाते हैं, जिस वजह से खुजली होने लगती है।
- शेविंग के दौरान ठंडे पानी के इस्तेमाल से बचें। इससे त्वचा कड़ी हो जाती है और शेविंग करने में दिक्कत होती है। इससे त्वचा के कटने का भी खतरा होता है। इसलिए शेविंग करते वक्त हमेशा गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।