न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में मेकअप से जुड़ी ये बातें जानना बेहद जरूरी, बनी रहेगी त्वचा की सुंदरता

हम आपके लिए सर्दियों के मेकअप से जुड़े टिप्स लेकर आए हैं जो आपके बहुत काम आएँगे।  तो आइये जानते है इन ब्यूटी टिप्स के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 19 Feb 2019 2:21:37

सर्दियों में मेकअप से जुड़ी ये बातें जानना बेहद जरूरी, बनी रहेगी त्वचा की सुंदरता

उत्तर भारत में तापमान के उतार-चढ़ाव के चलते सर्दियों की विदाई का यह मौसम सुहाना हो रहा हैं और इसी के साथ ही शादी-समारोह का सीजन इसे और भी लुभावना बना रहा हैं। ऐसे में सर्दियों के दिनों में महिलाओं को अपने मेकअप से जुड़ी कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए जिससे उनकी त्वचा की सुंदरता बनी रहे और वे आकर्षक दिख सकें। इसलिए आज हम आपके लिए सर्दियों के मेकअप से जुड़े टिप्स लेकर आए हैं जो आपके बहुत काम आएँगे। तो आइये जानते है इन ब्यूटी टिप्स के बारे में।

* सर्दियों में मेकअप की शुरुआत सन्स्क्रीन लोशन से करें। इससे चेहरे पर ताजगी बनी रहेगी। अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है तो टिंटेड मॉइश्चराइजर लगाएं। यह चेहरे पर फाउंडेशन के तौर पर काम करेगा। अगर आपकी स्किन ऑइली है, तो चेहरे को गुनगुने पानी से धोकर सुखा लें और इसके बाद सनस्क्रीन लोशन लगाएं।

makeup tips,winter makeup tips,beauty tips,skin care tips

* त्वचा में चमक लाने के लिए रेडिएन्ट और लिक्विड फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। सर्दियों में नैचुरल लुक पाने के लिए पीच और पंपकिन पैलेट, ब्राउंजर का अच्छा विकल्प होते हैं। सर्दियों में बेहतरीन चमकदार त्वचा के लिए आप क्रीम वाला ब्लश लगा सकती हैं। कलर और मॉइश्चराइजर वाला ब्लश आपके गालों को उभार देता है।

* कंसीलर चेहरे के मुहांसों, दाग-धब्बों और आंखों के नीचे डार्क सर्कल को छिपाने के लिए यूज किया जाता है। ध्यान रखें, हमेशा स्किन टोन के अनुसार ही कंसीलर का इस्तेमाल करें।

* हल्के सीरम की तरह के टेक्सचर हाइड्रेटिंग प्राइमर को लगाने से आपका मेकअप एकसार रहेगा और ज्यादा टिकाऊ रहेगा। यह त्वचा में ज्यादा चमक या मेकअप होने पर उसे कम कर सही लुक देता है।

makeup tips,winter makeup tips,beauty tips,skin care tips

* सर्दियों में भी एसपीएफ युक्त सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना नहीं भूलें। अगर आप ज्यादा एसपीएफ के होने से त्वचा को नुकसान पहुंचने के डर से सनस्क्रीन नहीं लगाती हैं, तो आप बच्चों की सनस्क्रीन क्रीन भी लगा सकती हैं, इससे आपकी त्वचा सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से सुरक्षित रहने के साथ ही मुलायम भी रहेगी।

* कंसीलर लगाने के बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं। फाउंडेशन लगाने के लिए फोम स्पन्ज यूज करें। ध्यान रहे, फाउंडेशन आपकी स्किन टोन से मैच करता हो। चेहरे पर ग्लो लाने के लिए फाउंडेशन लगाने से पहले मॉइश्चराइजर लगाएं। अगर आपकी स्किन टोन डार्क है तो उसे लाइट कलर के फाउंडेशन से न छिपाएं। पीली रंगत वाली त्वचा पर लाइट ऑरेंज टिंट वाला फाउंडेशन लगाएं।

* त्वचा में चमक, नमी बरकरार रखने और निखार लाने के लिए विटामिन ई, सी, बी2 युक्त खुराक लें। सर्द हवाओं के कारण त्वचा में रूखापन आना स्वभालिक है, जिससे त्वचा रूखी हो जाती है। हफ्ते में कम से एक बार स्क्रब से अच्छी तरह से शरीर की सफाई करें, चेहरे की हफ्ते में एक या दो बार स्क्रब से सफाई करें। इससे आपके रोम छिद्र खुल जाएंगे और मृत त्वचा निकल जाएगी।

* फटे होंठों की मृत त्वचा हटाने के लिए इनकी गहराई से सफाई करें। आप लिप स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं। फिर किसी अच्छी कपंनी का लिप बाम लगा लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन