न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सांवली स्किन के लिए आजमाए ये मेकअप टिप्स, खूबसूरती के साथ बढ़ेगा निखार

आज इस कड़ी में हम आपके लिए सांवली स्किन के लिए कुछ मेकअप टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपकी खूबसूरती बढ़ने के साथ चहरे को निखार मिलेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 29 Oct 2020 4:15:07

सांवली स्किन के लिए आजमाए ये मेकअप टिप्स, खूबसूरती के साथ बढ़ेगा निखार

खूबसूरती पाने के लिए लड़कियां हर संभव प्रयास करती हैं और इसके लिए मेकअप का सहारा भी लेती हैं। सबसे पहली बात तो आपको यह जानना जरूरी हैं कि खूबसूरत दिखना सिर्फ गोरा होना ही नहीं होता हैं बल्कि आप अपने लुक को किस तरह पेश करते हैं यह मायने रखता हैं। दासकी स्किन अर्थात सांवली त्वचा वाली लड़कियां भी अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए मेकअप की मदद लेती हैं। लेकिन जरूरी हैं कि आप मेकअप का सही तरीका जानें। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए सांवली स्किन के लिए कुछ मेकअप टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपकी खूबसूरती बढ़ने के साथ चहरे को निखार मिलेगा।

चेहरे की सफाई है जरूरी

वैसे तो टैन्डेड कॉम्प्लेक्शन बहुत शानदार नजर आता है, लेकिन इसका पूरी तरह से ध्यान न रखा जाए तो यह पैची नजर आता है। इसके लिए रोजाना सफाई के तौर पर क्लीनजिंग और मॉइस्चराइजिंग करना जरूरी है। अपने मेकअप को शानदार रूप देने के लिए आपको नियमित रूप से शानदार टोंड कलर के लिए नियमित रूप से चेहरे की सफाई करना जरूरी है। हमेशा मेकअप करने से पहले अपने फेस को एक एक्सफोलिएटिंग फेस वॉश से धोना चाहिए जो कि रोजाना के इस्तेमाल के लिए भी बेहतर है।

beauty tips,beauty tips in hindi,makeup tips,dusky skin makeup tips

लिप कलर पर दें ध्यान

सांवली स्किन टोन के साथ मैट और ग्लोसी दोनों ही लिप कलर्स सूट करते हैं। यहां तक कि आप फ्रॉस्टी और शिमरी शेड्स का चयन भी कर सकती हैं। अगर आपका मन डार्क शेड्स की तरफ हो रहा है तो आप बेरी, प्ल्मस, बर्गंडी या मुआवा भी ट्राई कर सकती हैं। अगर आप डार्क स्किन पर बिना लिप बाम रखती हैं तो ये भी एक सेक्सी कॉम्बिनेशन साबित हो सकता है। अगर आपको लगता है कि आपके होंठ डार्क हैं तो आप उन पर थोड़ा सा फाउंडेशन लगा सकती हैं और उसके बाद लिपिस्टिक लगा सकती हैं। इससे आपके होंठ का कलर ज्यादा बेहतर दिख सकता है। ध्यान रहे कि सांवली स्किन के साथ ब्राउन, मरून, ब्रिक और मेहोगेनी जैसे कलर्स को लगाने से बचना चाहिए। इन रंगों के चयन से आपका फेस ज्यादा डार्क और फीका लग सकता है।

ब्लश के लिए सही कलर का चयन

सांवली स्किन के साथ अगर आप ब्लश करना चाहती हैं तो इसमें रोज, डीप ओरेंज और कोरल जैसे कलर्स का चयन रख सकती हैं। ऐसे में ब्राउन और बैज टोन को लगाने से बचना चाहिए। डार्क स्किन टोन वाली महिलाएं दिन के लिए डार्क रोज जैसी शेड्स लगा सकती हैं और शाम के लिए प्लम, वाइन और ब्रॉन्ज जैसी शेड्स लगा सकती हैं। शाम की पार्टियों के लिए, गोल्ड की टोन वाले शिमर सांवले रंग के लिए बेहतरीन काम कर सकते हैं। ब्रोंजर का बहुत ज्यादा इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे आपकी स्किन टेन से कुछ ज्यादा ही डार्क हो सकती है।

beauty tips,beauty tips in hindi,makeup tips,dusky skin makeup tips

आंखों को हाईलाइट करना न भूलें

डार्क रंग वाली महिलाओं की अक्सर बहुत डार्क, डीप आंखों और डार्क पलकों होती हैं। अगर आपके साथ ही कुछ ऐसा ही है, तो आप इसे अपने मेकअप में बढ़ोतरी के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप लिक्विड बेस्ड के बजाय क्रीम बेस्ड आईलाइनर का इस्तेमाल करें। क्रीम बेस्ड लाइनर्स को लगाना आसान है और ये ज्यादा नेचुरल दिखते हैं। वहीं, आपको पिंक या पर्पल जैसे लाइट कलर्स के बजाय आइशैडो के लिए ब्राउन, प्रून, कॉपर और बरगंडी जैसे डार्क शेड का चयन करना चाहिए। इसी के साथ आप बेहतर लुक के लिए डार्क मेटैलिक कलर्स का भी उपयोग कर सकती हैं। ध्यान रहे कि आंखों के लिए मस्कारा का ज्यादा उपयोग करना चाहिए।

सही फाउंडेशन का चयन

अपने मेकअप को शानदार लुक देने के लिए सही फाउंडेशन का चयन बहुत ज्यादा जरूरी होता है। अपनी स्किन टोन शेड्स से मिलता जुलता फाउंडेशन ट्राई करें। ऐसे में आप अपनी स्किन की तुलना में ज्यादा लाइट शेड्स का चयन करने की गलती न करें, क्योंकि ये आपकी स्किन को ज्यादा पैची और ग्रे बना देगा। सही मैच के लिए आप दो शेड्स को मिक्स करके ट्राई कर सकते हैं और अपने लिए सही चुन सकते हैं। अगर आपकी स्किन ज्यादा ऑयली है तो वॉटर बेस्ड फाउंडेशन का चयन करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग