Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Beauty Tips : पार्टी में अपने चेहरे के हिसाब से करें मेकअप और दिखे खुबसूरत

31 दिसम्बर की रात को सभी अपने-अपने अंदाज में नए साल का स्वागत करते हैं। कुछ लोग पाठ-पूजा करके स्वागत करते हैं तो कुछ पार्टी करके।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 30 Dec 2017 5:10:59

Beauty Tips : पार्टी में अपने चेहरे के हिसाब से करें मेकअप और दिखे खुबसूरत

31 दिसम्बर की रात को सभी अपने-अपने अंदाज में नए साल का स्वागत करते हैं। कुछ लोग पाठ-पूजा करके स्वागत करते हैं तो कुछ पार्टी करके। आज की अधिकतर युवा पीढ़ी तो पार्टी में ही अपना समय बिताना पसंद करती हैं। इसके लिए उनका पूरा प्लान रेडी होता हैं क्या पहनना हैं या क्या करना हैं। हर लड़की की चाहत होती हैं कि इस पार्टी में वो सबसे कूल और खूबसूरत दिखे, इसके लिए वे मेकअप का यूज करती हैं। लेकिन मेकअप करते समय आपको अपने चेहरे का ध्यान रखना होता है और उसके हिसाब से ही मेकअप करना होता है ताकि आप सुन्दर दिख सकें। अगर आपको ध्यान नहीं है कि किस तरह से मेकअप करना है तो कोई दिक्कत नहीं, हम बताते हैं आपको कि चेहरे के हिसाब से कैसे करें मेकअप।

* गोल चेहरे के लिए :

यह शेप बहुत ही फेमिनिन है लेकिन फिर भी इसे कुछ एंगल्स देने पड़ेंगे ताकि फीचर्स हाईलाइट हो सके। ऐसा करने के लिए हल्के शेड्स का उपयोग करें। आंखों के आई लिड से लेकर ब्रो बोन तक एक ही रंग लगाएं। एक समज आइलाइनर लाइनिंग के लिए बढ़िया रहेगा। आपको आंखों के किनारे की तरफ गहरे रंग के ऑइ शैडो लगाने चाहिए। अन्दर की तरफ हल्का रंग इस्तेमाल करना चाहिए। होठों पर सॉफ्ट रंग जैसे पिंक या पीच लगाएं। जिनकी रंगत गहरी है और वो न्यूड्स और शीर प्लुम्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

* मोटे चेहरे के लिए :

मेकअप में सबसे पहले फाउंडेशन का ही इस्तेमाल किया जाता है। जिन लड़कियों का चेहरा मोटा और डबल चिन हो, उन्हें चेहरे के रंग से थोड़ी डार्क फांउडेशन खरीदनी चाहिए। फाउंडेशन लगाने के बाद चेहरे पर कॉन्ट्रिंग करें। यह चेहरे को स्लिम दिखाने का सबसे बेहतर मेकअप टिप है। इसके लिए एक अच्छे कॉन्ट्रिंग ब्रश, पाउडर और क्रीम की जरूरत होती है। एक बढ़िया हेयर स्टाइल से भी चेहरे को स्लिम लुक दिया जा सकता है। इसके लिए चेहरे के हिसाब से हेयर कट करवाएं या खुले बालों में कर्ल डालकर भी मोटे चेहरे को छिपाया जा सकता है। आंखों पर आई शैडो से मेकअप शुरू करें। अब आखों की बाहरी सतहों तक आईलाइनर लगाएं और फिर मस्कारा लगा कर आंखों को परफैक्ट लुक दें। इससे आंखें लंबी और तीखी लगेंगी जिससे चेहरा भी स्लिम दिखाई देगा।
makeup tips according to face shape,beauty tips,simple makeup tips,simple beauty tips,face beauty,beauty * लॉन्ग फेस :

ऐसे चेहरे वालों का फोरहेड चौड़ा होता है और जॉ लाइन भी बड़ी होती है। इसलिए इस स्थिति में फोरहेड के ऊपर और जॉ के दोनों सिरों में चीक्स के बेस से कंटूरिंग करना सही रहता है। इससे चेहरा आकर्षक दिखने लगता है। कॉपर, वाइन और डीप प्लम जैसे शेड्स इस फेस शेप पर ज्य़ादा फबते हैं। चेहरे से मेल खाते फाउंडेशन का चुनाव करें। पीच, बेज या पिंक शेड्स चीक्स पर अप्लाई करें। आंखों पर हेवी मेकअप अच्छा लगेगा। इसलिए डार्क शेड्स ही चुनें। ड्रेस के अनुसार ही लिप शेड का चुनाव करें।

* ओवल फेस के लिए :

यह एक आइडियल फेस शेप है जिसमें लगभग सभी तरह के मेकअप ट्राई किए जा सकते हैं, लेकिन यह बेहतर रहेगा कि आप अपने होठ पर या आंखों पर जोर डालें लेकिन दोनों पर एक साथ नहीं। आप अपनी आंखों को स्मोकी लुक दे सकते हैं या सॉफ्ट रंग लगा सकते हैं जैसे की हल्का गुलाबी, मिंट ग्रीन या स्काई ब्लू लेकिन डिफाइंड लुक के लिए नीचे काजल लगाए और ऊपर ऑयलाइनर। अपने होठों पर लगाने के लिए सॉफ्ट रंग जैसे कि रोज़ और बोल्ड रंग जैसे की चेरी चुनें। इनको और हाईलाइट करने के लिए लिप लाइनर से लाइनिंग करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology