न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 5 प्रोडक्ट्स की मदद से पाएं पार्टी वाला मेकअप लुक, जानें इस्तेमाल के तरीके

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे मेकअप प्रोडक्ट्स की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपको झटपट पार्टी के लिए आकर्षक लुक देने में मदद करेंगे और इन्हें इस्तेमाल करना भी बहुत आसान हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 24 Feb 2021 5:50:30

इन 5 प्रोडक्ट्स की मदद से पाएं पार्टी वाला मेकअप लुक, जानें इस्तेमाल के तरीके

सभी को अपनी सुंदरता और आकर्षण को बढ़ाने की चाहत होती हैं, खासतौर से तब जब किसी पार्टी में जाना हो। ऐसे समय में आपका मेकअप बहुत मददगार साबित होता हैं जो आपको मिनटों में खूबसूरती दिलाने का काम करेंगे। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे मेकअप प्रोडक्ट्स की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपको झटपट पार्टी के लिए आकर्षक लुक देने में मदद करेंगे और इन्हें इस्तेमाल करना भी बहुत आसान हैं। तो आइये जानते हैं इन प्रोडक्ट्स के बारे में।

बीबी या सीसी क्रीम

सबसे पहले आप एक अच्छा मॉइश्चराइजर लगा लें जिसके कारण आपके फेस पर एक अच्छी समूथनैस आएगी और यह आपके मेकअप को अच्छी तरह सोख लेगा, इसके साथ आपका मेकअप बहुत देर तक टिकेगा। उसके बाद आप अपने फेस पर बीबी क्रीम लगा लें यह आपके लिए फाउन्डेशन का काम करेगी और आपको एक अच्छा लुक देगी। इसके साथ आपके फेस के दाग-धब्बे दिखने भी कम हो जाऐंगे। यह आपके मेकअप को अच्छा दिखने में मदद करेगा।

beauty tips,beauty tips in hindi,makeup tips,party look

काजल

आइ मेकअप के लिए जरूरी नहीं कि आपके पास आइशैडो आइलाइनर हो आप काजल का इस्तेमाल करके भी अपनी आंखों पर एक सुंदर स्मॉकी लुक पा सकती हैं। सबसे पहले आप काजल को अपनी आंखों पर लगा लें और उसे ब्रश की मदद से पूरी आंख पर फैला लें इसके बाद आगे की ओर से हल्का कर लें और पीछे की ओर से थोड़ा डार्क रहने दें। इसके बाद आप लाइनर की तरह काजल को लगा लें और फिर मस्कारा लगा लें। यह आपकी आंखों को एक अच्छा और स्मॉकी लुक देगा। आखिर में आप अपनी आंखों के नीचे हल्का सा काजल लगा लें।

मस्कारा

मस्कारा लगाने से आपकी पल्के ज्यादा भारी और सुंदर दिखती हैं यह एक बहुत ही जरूरी प्रॉडक्ट है जो कि आपको लगाना चाहिए। यह आपकी आंखों को बड़ा और खूबसूरत दिखने में मदद करेगा। इसका इस्तेमाल आप लिक्विड लाइनर के रूप में भी कर सकती हैं जिसको आप ब्रश की मदद से लगा सकती हैं। मस्कारा आइब्रो पेंसिल के रूप में भी आप इस्तेमाल कर सकती हैं।

beauty tips,beauty tips in hindi,makeup tips,party look

लिपस्टिक

इसका एक स्ट्रोक भी आपको एक ग्लैम लुक दे सकता है, पहले आप अपने लिप्स पर एक आउटलाइन बनाऐं जिससे कि आपकी लिपस्टिक फैलेगी नहीं और आपकी लिपस्टिक अच्छी तरह से हाइलाइट होगी। आपके पूरे मेकअप को यह एक अच्छी फिनिशिंग देती है और आपका मेकअप अधूरा नहीं लगता। लिपस्टिक को आप आइशैडो की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं, इसे हल्का सा आंखों पर लगाऐं और ब्रश की मदद से फैला लें। यह आपकी लिपस्टिक के मैचिंग की आइशैडो की तरह काम करेगा। इसके साथ आप हल्की सी लिपस्टिक को अपनी चीकबोन्स पर भी लगा सकती हैं। यह आपके ब्लशर की तरह काम करेगा।

कॉम्पैक्ट पाउडर

यदि आपकी स्किन ऑयली है तो आपको यह जरूर लगाना चाहिए, यह आपके मेकअप को खराब होने से बचाएगा। इसके साथ यह आपको एक फ्लॉलेस लुक देगा और आपकी स्किन को ऑयली होने से बचाएगा। कॉम्पैक्ट पाउडर आपके चेहरे के डार्क सर्कल को छुपाने में भी मदद करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद