न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्यूटी टिप्स : नींबू के इन प्रयोगों से आप भी पा सकतें है गोरापन

नींबू बहुत आसानी से उपलब्ध होने वाली चीज़ है। नींबू का इस्तेमाल काफी समय से ही औषधि के रूप में किया जाता रहा है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 22 Nov 2017 7:55:29

ब्यूटी टिप्स : नींबू के इन प्रयोगों से आप भी पा सकतें है गोरापन

नींबू बहुत आसानी से उपलब्ध होने वाली चीज़ है। नींबू का इस्तेमाल काफी समय से ही औषधि के रूप में किया जाता रहा है। शरबत और सलाद में तो इसका इस्तेमाल होता ही है, साथ ही यह कई और चीजों में भी कारगर साबित होता है। क्या आप जानती हैं कि चेहरे के लिये नींबू एक प्राकृतिक ब्लीच होता है। यह सिट्रस फल हमारी त्वचा के लिये बहुत ही अच्छा माना जाता है। यह खट्टा फल विटामिन सी, विटामिन बी, फॉस्फोरस और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर है। नींबू का रस अम्ल और प्राकृतिक चीनी से भरपूर है। नींबू के रस में पाये जाने वाले पोषक तत्व आपकी त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने में सहायता कर सकते है। नींबू का अगर सही तरीके से आयुर्वेदिक विधि अनुसार इस्तमाल किया जाये तो यह चेहरे पर चमक लाने के लिए, चेहरे को गोरा करने और अन्य त्वचा सम्बंधित सौंदर्य जरूरतों के लिए इस से बेहतर कुछ नहीं है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं नींबू किस तरह से आपकी सुन्दरता में चार चाँद लगा सकता हैं, तो आइये जानते हैं।

* प्राकृतिक गोरापन :

नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण पाया जाता है। प्राकृतिक लाइटनिंग एजेंट होने के कारण यह त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। यही वजह है कि नींबू का इस्तेमाल व्यवसायिक और घरेलू सौंदर्य प्रसाधनों में किया जाता है। नींबू के रस का सीधे या फिर फेस पैक के जरिए त्वचा पर लगाएं। इससे दाग-धब्बे खत्म हो जाएंगे।

* ऑयली स्किन से छुटकारा :

पिंपल और ब्लैकहेड्स जैसी कई समस्याओं की जड़ ऑयली स्किन होती है। ऑयली स्किन के लिए नींबू काफी कारगर होता है। नींबू में पाए जाने वाला साइट्रिक एसिड त्वचा पर जमे तेल के अणुओं को तोड़ता है, जिससे त्वचा नर्म और चिकनी होती है। नींबू को पानी में मिला लें और रूई की मदद से चेहरे पर लगाएं। बेहतर परिणाम के लिए हर दिन इसका इस्तेमाल करें।

* चेहरे की चमक :

चार चम्मच जौ या चने का आटा, आठ चम्मच दूध, आधा चम्मच हल्दी और दो नींबू का रस सबको मिलाकर, हाथ, मुँह, शरीर पर मलें। सूखने पर रगड़कर, उतारकर बिना साबुन लगाये स्नान करें। इस नींबू नुस्खे से शरीर और चेहरे की चमक बढ़ेगी तथा रंग गोरा हो जायेगा।

lemon for face,Lemon,beauty,clear skin,beautiful skin,skin care,fairness tips,beauty tips

* नींबू से दिखें जवान :

उम्र बढ़ने के साथ-साथ त्वचा पर इसके निशान दिखने लगते हैं। नींबू एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट भी है, जो त्वचा की झुर्रियों से छुटकारा दिलाता है। झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए अगर आप फेस पैक बनाना चाहते हैं, तो कुछ बूंद नींबू के रस में एक बूंद मीठा बादाम तेल मिलाएं। इस पैक को अपने चेहरे पर 20 मिनट तक रखें। आप चाहें तो नींबू के रस और सेब के सिरके को बराबर मात्रा में मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं।

* खूबसूरत हाथ :

आपके हाथ भी उतने ही खुले रहते हैं, जितना कि चेहरा। इसलिए बाहों का भी आपको खास ख्याल रखना चाहिए। शहद और बादाम के तेल में नींबू का रस मिलाकर बांहों का मसाज करने से वह नर्म और साफ रहते हैं। इसके अलावा यह काले पड़े कोहनी में भी निखार लाता है।

* पाए गोरी त्वचा :

नींबू और संतरे के छिलके सुखाकर, मिलाकर पीस लें। इसकी चार चम्मच दूध में पेस्ट बनाकर चेहरे पर मलें। 15 मिनट बाद धोयें। त्वचा सुन्दर हो जायेगी। इस पाउडर के प्रयोग की दूसरी विधि यह है कि दूध न डालकर थोड़ा-सा बेसन मिलाकर गुलाबजल डालकर लेप बनाकर लगायें। इन प्रयोगों को बारी-बारी से भी कर सकते हैं। ये दोनों प्रयोग त्वचा को स्वस्थ, गोरी और उजली बनाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से भारी नुकसान, कैलाश मानसरोवर यात्रा के 400 श्रद्धालुओं से टूटा संपर्क
नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से भारी नुकसान, कैलाश मानसरोवर यात्रा के 400 श्रद्धालुओं से टूटा संपर्क
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
दिल्ली में H1N1 के 2,308 मामले, DMA ने जारी की एडवाइजरी; भीड़भाड़ से बचने की सलाह
दिल्ली में H1N1 के 2,308 मामले, DMA ने जारी की एडवाइजरी; भीड़भाड़ से बचने की सलाह
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
Poco F9 Ultra की लॉन्च से पहले बड़ी खबर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस; 8050mAh बैटरी भी चर्चा में
Poco F9 Ultra की लॉन्च से पहले बड़ी खबर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस; 8050mAh बैटरी भी चर्चा में
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, कंगना से शाह बानो तक गिनाए कई मामले
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, कंगना से शाह बानो तक गिनाए कई मामले
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
बेटी ज़ुनेयरा संग ऋचा चड्ढा ने केरल में मनाया ओणम, मंदिर को भेंट किया अनोखा ‘हाथी’
बेटी ज़ुनेयरा संग ऋचा चड्ढा ने केरल में मनाया ओणम, मंदिर को भेंट किया अनोखा ‘हाथी’
डेडलिफ्ट के दौरान चोटिल हुईं निर्मित कौर अहलूवालिया, बोलीं- वापसी से पहले पूरी रिकवरी पर ध्यान
डेडलिफ्ट के दौरान चोटिल हुईं निर्मित कौर अहलूवालिया, बोलीं- वापसी से पहले पूरी रिकवरी पर ध्यान
Realme P4s की एंट्री से मचा तहलका! 8000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ कीमत ₹34,999 से शुरू
Realme P4s की एंट्री से मचा तहलका! 8000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ कीमत ₹34,999 से शुरू