न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाना चाहती है गर्मियों में दमकती त्वचा, रखें इन 5 ब्यूटी टिप्स का ध्यान

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ब्यूटी टिप्स लेकर आए है जिनका गर्मियों के दिनों में ध्यान रखना बेहद जरूरी हैं। 

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 09 May 2019 10:29:05

पाना चाहती है गर्मियों में दमकती त्वचा, रखें इन 5 ब्यूटी टिप्स का ध्यान

गर्मियों के दिनों में महिलाओं के सामने सबसे बड़ी समस्या बनती हैं उनके चहरे की दमकती त्वचा का मुरझाना। जी हाँ, गर्मियों के दिनों में पसीने और धूल-मिट्टी की वजह से चहरे की चमक खोने लगती हैं और खूबसूरत त्वचा मुरझाने लगती हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि अपने चहरे का अच्छे से ख्याल रखा जाए। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ब्यूटी टिप्स लेकर आए है जिनका गर्मियों के दिनों में ध्यान रखना बेहद जरूरी हैं। तो आइये जानते हैं इन ब्यूटी टिप्स के बारे में और बनाए रखें अपने चेहरे की चमक को।

पानी से दोस्ती कीजिए

अधिक तापमान और ज्यादा समय बाहर बिताने के कारण हमारे शरीर में 'डिहाइड्रेशन' यानी पानी की मात्रा कम हो जाती है। इससे न केवल सिरदर्द व चक्कर आते हैं, बल्कि त्वचा की चमक भी मध्यम हो जाती है। आपको चाहिए काम से काम दस गिलास सादा पानी रोज पिएं। यदि आप चाय या कॉफी जैसे कैफीन वाले पेय पीते हैं तो इस से तीन गुना अधिक मात्रा में आपको सादा पानी पीना चाहिए।

मेकअप के साथ कभी न सोएं

गर्मियों में मेकअप उतारे बिना आप कभी न सोएं। इसका पालन न करने की वजह से त्वचा की ऊपरी सतह पर गन्दगी की एक परत सी जमने लगती है। यही परत वास्तव में मुहासों का सबसे बड़ा कारण बनती है। इस से झाइयां और 'पिगमेंटेशन' यानी त्वचा का रंग बेरंग होने जैसी समस्याएं भी होती हैं। यदि आप मेकअप लगाते हैं तो रात में सोने से पहले उसे जरूर उतार दें।

beauty tips,beauty tips in hindi,summer beauty tips,beautiful face,skin care tips

मॉइस्चराइज करना न भूलें

त्वचा को मॉइस्चराज्ड या नम रखने की अहमियत को नजरअंदाज न करें। आपकी त्वचा जितनी सूखी और बेजान होगी, वह उतनी ही पर्यावरण द्वारा किए गए नुकसान को झेल नहीं पाएगी। प्रदूषण और सूरज की तेज किरणों का सबसे बुरा असर सूखी त्वचा पर ही होता हैं। ऐसे में सनस्क्रीन को भी बिलकुल न भूलें।

स्क्रब का प्रयोग न करें

अपने चेहरे और शरीर को साफ रखने के लिए सौम्य क्लीन्जर का प्रयोग करें। जेल बेस्ड क्लीन्जर या शावर जेल सबसे उत्तम हैं, पर इन्हें भी बहुत ज्यादा न रगड़ें। इस से त्वचा की ऊपरी परत को नुकसान होता है।

स्किनकेयर ट्रीटमेंट्स लें

कई ऐसी सुविधाएं या ट्रीटमेंट्स हैं जो न केवल त्वचा को साफ व क्लियर रखती हैं साथ ही चेहरे की त्वचा को जवान और स्वस्थ रखने में भी मदद करती हैं। पार्लर में जाना चाहें तो क्लीन अप फेशियल या क्लेरिफाइंग फेशियल फायदेमंद हैं। त्वचा विशेषज्ञ या डर्मेटोलॉजिस्ट के पास मेडिकल फेशियल अधिक फायदा पहुंचा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

नशे में था पायलट! फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में टर्बुलेंस के बाद डोप टेस्ट को लेकर बड़ा खुलासा
नशे में था पायलट! फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में टर्बुलेंस के बाद डोप टेस्ट को लेकर बड़ा खुलासा
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए