Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

करवाचौथ पर इन आसान तरीकों से मेहंदी का रंग करें गहरा

मेहंदी लगाने से हाथों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है और मौका अगर करवाचौथ हो तो क्या कहने। करवाचौथ पर मेहंदी लगाना सुहाग की निशानी माना जाता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 16 Oct 2019 4:18:47

करवाचौथ पर इन आसान तरीकों से मेहंदी का रंग करें गहरा

मेहंदी लगाने से हाथों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है और मौका अगर करवाचौथ हो तो क्या कहने। करवाचौथ पर मेहंदी लगाना सुहाग की निशानी माना जाता है। बूढी औरते कहती है कि जिसकी मेहंदी जितनी ज्यादा रचती है उसका पति उसे उतना ज्यादा प्यार करता है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसकी मेंहदी गहरी चढ़े और खूब दिनों तक टिके। मेहंदी का रंग जितना गहरा होता है, उसकी खूबसूरती उतनी ही ज्यादा बढ़ जाती है। अगर मेहंदी का रंग गहरा न हो, तो खूबसूरत से खूबसूरत डिजाइन भी उभरकर नहीं आता। तो चलिए आज हम आपको बताते है कि मेहंदी का रंग गहरा कैसे करें?
karva chauth 2019,mehandi mehandi,mehandi ka design,karva chauth,karva chauth vrat,mehndi design photo,mehndi design,karva chauth mehandi  design,beauty,beauty tips in hindi - मेहंदी लगाने के बाद उसको कम से कम आठ घंटों के लिए लगा रहने दें। आप इसे 12 घंटों तक भी लगा रहने दे सकते हैं। वहीं, इसे निकालते समय पानी से धोने के बजाय हथेलियों को आपस में रगड़कर उतारें। ऐसा तब तक करें, जब तक कि मेंहदी पूरी तरह से न निकल जाए। ऐसा करने से आपको कुछ ही घंटों में असर दिखने लगेगा और आपको मेहंदी का रंग गहरा नजर आने लगेगा।

- मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए आप नींबू-चीनी की भी मदद ले सकते है। नींबू-चीनी का रस मेहंदी का रंग काला करने का एक आसान तरीका है। थोड़ी-सी चीनी को पानी में डालकर उबाल लें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब इस मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें और नींबू के रस की कुछ बूंदें इसमें मिलाएं। फिर इस मिश्रण को मेहंदी सूखने के बाद लगाएं। जहां, चीनी मेहंदी को त्वचा पर देर तक लगा रहने में मदद करती है, वहीं नींबू का रस मेहंदी के रंग को गहरा करने का काम करता है। जब मेहंदी सूखने लगे, तो इसे देर तक लगा रहने के लिए भी हर कुछ देर में नींबू-चीनी का रस लगा सकते हैं, ताकि मेहंदी देर तक आपके हाथों में चिपकी रहे और उसका गहरा काला रंग अच्छी तरह चढ़ जाए। karva chauth 2019,mehandi mehandi,mehandi ka design,karva chauth,karva chauth vrat,mehndi design photo,mehndi design,karva chauth mehandi  design,beauty,beauty tips in hindi - वही आप मेंहदी सूख जाने पर लौंग का धुंआ लेने से भी गहरी चढ़ती है। 4 से 5 लौंग की कलियों को तवे पर गर्म करें। जब धुंआ आने लगे तो हाथों को ऊपर रखें। धुएं की वजह से रंग गहरा होगा। लेकिन ध्यान रहे कि आपका हाथ न जले।

- हड्डियों के दर्द को खत्म करके के साथ-साथ बाम आपके हाथों की मेहंदी का रंग भी गहरा कर सकता है। दुल्हनें अपनी मेहंदी के रंग को गहरा करने के लिए मेंहदी पर विक्स या टाइगर बाम लगाती है। लोगों का मानना है कि बाम लगाने से मेहंदी का रंग गहरा हो सकता है और रंग त्वचा की गहराई तक जाता है।

यह तो बात हुई मेहंदी का रंग गहरा करने की बात लेकिन मेहंदी लगाते वक्त कुछ बातों का भी विशेष ध्यान रखना पड़ता है। जैसे कि... karva chauth 2019,mehandi mehandi,mehandi ka design,karva chauth,karva chauth vrat,mehndi design photo,mehndi design,karva chauth mehandi  design,beauty,beauty tips in hindi - मेहंदी हटाने के बाद अपने हाथ को साबुन या साबुन के पानी से न धोएं।

- मेंहदी लगाने के बाद अपने हाथों को शेव न करें, क्योंकि इससे आपकी त्वचा की ऊपरी परत छिल सकती है और मेहंदी भी खराब हो सकती है।

- मेहंदी निकलने के तुरंत बाद अपने हाथों को न धोएं कम से कम 6-8 घंटे तक पानी न लगाए

- चीनी और नींबू के मिश्रण का उपयोग जरूरत से ज्यादा न करें, वरना मेहंदी गहरे भूरे रंग में बदल जाएगी।

- अपने हाथों और पैरों की मेहंदी को जल्दी सूखाने के लिए ब्लो ड्रायर का उपयोग न करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology