न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बालों के लिए वरदान साबित होगा दही, जानें किस तरह बनाए इससे हेयर पैक

आज इस कड़ी में हम आपके लिए दही से बने कुछ बेहतरीन हेयर पैक लेकर आए हैं जो आपकी बालों से सम्बंधित परेशनियों का निदान करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 07 Oct 2020 4:18:21

बालों के लिए वरदान साबित होगा दही, जानें किस तरह बनाए इससे हेयर पैक

कोई भी मौसम हो बालों को उचित पोषण की जरूरत होती हैं ताकि इनकी सुंदरता और चमक बनी रहे। इसके लिए महिलाएं बाजार से कई तरह के प्रोडक्ट्स लेकर आती हैं जिनकी कीमत अच्छी-खासी होती हैं। लेकिन अगर आप चाहे तो सस्ते में बालों की सेहत बनाए रख सकते हैं। इसके लिए आपको जरूरत हैं दही के इस्तेमाल की। जी हां, दही की मदद से बालों से जुड़ी कई परेशानियों से निजात पाई जा सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए दही से बने कुछ बेहतरीन हेयर पैक लेकर आए हैं जो आपकी बालों से सम्बंधित परेशनियों का निदान करेंगे।

दही और अंडा

अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है साथ ही एक वैज्ञानिक शोध के अनुसार, दही और अंडे के मिश्रण को हेयर मास्क के रूप में इस्तेमाल करने की सलाह भी दी गई है। इसके लिए आपको एक छोटी कटोरी दही और एक कच्चा अंडा चाहिए। कच्चे अंडे को तोड़कर दही में मिला लें। अब दही और अंडे के इस मिश्रण को लगभग 1 मिनट तक अच्छी तरह मिलाएं। फिर इस मिश्रण को बालों में अच्छी तरह लगा लें। इसे करीब 10 मिनट तक लगाएं और फिर बालों को शैम्पू से धो लें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में एक बार दोहराया जा सकता है।

beauty tips,beauty tips in hindi,curd for hair,hair care tips,curd hair mask,home remedies

केला और दही

केले और दही का मिश्रण सिर को हाइड्रेट रखता है और बालों के पोषण के लिए भी यह काफी लाभदायक है। एक चम्मच दही में पका हुआ आधा केला, 3 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस मिला लें। इस मिश्रण को बालों की जड़ों में आधे घंटे तक लगाए रखने के बाद शैंपू से धो लें। बालों की मज़बूती के लिए इस पैक को हफ्ते में दो बार लगाया जा सकता है।

दही और मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करने के साथ−साथ स्कैल्प की क्लीनजिंग भी करती है। जिससे बालों का झड़ना काफी हद तक कम हो जाता है। इसके लिए आप चार−पांच चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच काली मिर्च पाउडर, दो चम्मच दही अच्छे से मिलाएं। फिर इसे अपने स्कैल्प पर लगाकर आधा घंटा यूं ही लगा रहने दें। बाद में किसी माइल्ड शैंपू की मदद से बालों को साफ कर लें।

beauty tips,beauty tips in hindi,curd for hair,hair care tips,curd hair mask,home remedies

एलोवेरा और दही

एलोवेरा में एमिनो एसिड और प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है। 2 चम्मच दही में 3 चम्मच एलोवेरा, 2 चम्मच जैतून का तेल और एक चम्मच शहद को अच्छी तरह से मिला लें। इस मिश्रण को सिर में लगाकर 15 मिनट तक बालों की मालिश करें। आधे घंटे में यह मिश्रण सूख जाएगा और फिर आप शैंपू से बाल धो लें। बालों के विकास के लिए हफ्ते में दो बार इस पैक का इस्तेमाल करें।

नींबू रस और दही

बालों के लिए दही के साथ नींबू के रस को प्रयोग करने के लाभ होता है। दरअसल, नींबू में विटामिन-ए पाया जाता है, जो बालों को झड़ने से रोकने में मदद करता है। इसके अलावा, नींबू का प्रयोग बालों को चमकदार बनाने के लिए भी किया जाता है। नींबू लगाने से बालों में डैंड्रफ नहीं होती है, और इसे दही के साथ मिलाकर लगाया जाए तो यह बालों के लिए और फायदेमंद है। इसके लिए आपको दो बड़े चम्मच नींबू का रस, एक कटोरी दही में नारियल तेल की 2-4 बूंदें डालें। सभी सामग्रियों को आपस में मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। अब इस हेयर मास्क को करीब 20 मिनट तक बालों में लगा रहने दें। अब शैम्पू से बालों को अच्छी तरह धो लें। इस हेयर मास्क को हफ्ते में दो बार लगाया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद