न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गलत मेकअप बिगाड़ सकता हैं आपका लुक, जानें सही तरीका

आज हम आपके लिए मेकअप करने से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप इसे सही कर पाएंगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 11 Apr 2020 3:17:31

गलत मेकअप बिगाड़ सकता हैं आपका लुक, जानें सही तरीका

मेकअप हर महिला की पहली पसंद होता हैं जो उनके खूबसूरत चहरे को और भी आकर्षक बनाने का काम करता हैं। महिलाएं जब भी कभी घर से बाहर निकलती हैं तो मेकअप करना पसंद करती हैं और प्रयोजन के अनुसार अपने लुक को ढालती हैं। लेकिन अक्सर देखा गया हैं कि महिलाएं अधूरी जानकारी की वजह से कई बार गलत मेकअप कर लेती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए मेकअप करने से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप इसे सही कर पाएंगी। तो आइये जानते हैं इन मेकअप के इन टिप्स के बारे में।

लिप लाइनर का चुनाव

लिप लाइनर अप्लाई करते समय अपने लिप कलर को ध्यान में रखें। होंठों के रंग से ़ज़्यादा गहरे या हल्के कलर का लिप लाइनर अप्लाई करने से परहेज करें। साथ ही अगर होंठ फटे हैं, तो लिप मेकअप करने से पहले होंठों पर लिप बाम लगाएं। इससे होंठ सॉफ्ट रहेंगे और लिप मेकअप अप्लाई करना भी आसान होगा।

beauty tips,beauty tips in hindi,makeup tips,makeup tricks,perfect makeup

कंसीलर अप्लाई करने का सही तरीका

अक्सर महिलाएं स्किन टोन को नज़रअंदाज़ करते हुए चेहरे पर ज़रूरत से ़ज़्यादा हल्के रंग का कंसीलर लगा लेती हैं, जिससे चेहरा अजीब दिखने लगता है। आप ऐसा न करें। हमेशश स्किन कलर से मैच करता हुआ या फिर एक शेड लाइट कंसीलर का ही इस्तेमाल करें।

मॉइश्‍चराइज़र लगाने का सही तरीका

कुछ महिलाएं मॉइश्‍चराइज़र लगाने के तुरंत बाद गीले चेहरे पर ही मेकअप करना शुरू कर देती हैं। यह ग़लत है, मॉइश्‍चराइज़र अप्लाई करने के बाद स्किन को सूखने दें। मॉइश्‍चराइज़र लगाने के 10 मिनट बाद ही मेकअप करना शुरू करें।

मेकअप शेड्स सिलेक्ट करने का सही तरीका

कई महिलाएं बिना सोचे-समझे किसी भी समय गाढ़े रंग का मेकअप, जैसे- लिपस्टिक, आईशैडो, ब्लशर इत्यादि अप्लाई कर लेती हैं, जो देखने में बहुत भद्दा लगता है। आप ऐसा न करें। दिन के समय लाइट और नेचुरल मेकअप अप्लाई करें तथा शादी-ब्याह, पार्टी जैसे स्पेशल ओकेज़न्स पर डार्क शेड्स अप्लाई करें।

beauty tips,beauty tips in hindi,makeup tips,makeup tricks,perfect makeup

आईलाइनर लगाने का सही तरीका

आई मेकअप अगर सही तरीके से अप्लाई न किया जाए, तो आंखों की ख़ूबसूरती निखरने के बजाय बिगड़ जाती है। आईलाइनर ठीक तरह से न लगाने से आंखें छोटी या बहुत बड़ी नज़र आ सकती हैं। अगर आपको लिक्विड आईलाइनर अप्लाई करना नहीं आता, तो पेंसिल आईलाइनर का इस्तेमाल करें। आईलाइनर हमेशा बाहर से भीतर की ओर ले जाते हुए लगाएं। आईलाइनर लगाते समय पलकों को ज़ोर से न खींचें। इससे लाइनर का शेप बिगड़ सकता है।

फाउंडेशन का सही एप्लिकेशन

कई महिलाएं ज़्यादा गोरी दिखने की चाह में चेहरे पर ज़रूरत से ़ज़्यादा फाउंडेशन लगा लेती हैं, जिससे चेहरा पैची दिखने लगता है। फाउंडेशन का चुनाव सोच-समझकर करें। हमेशा स्किन टोन से मैच करता हुआ फाउंडेशन ही लगाएं। अगर स्किन ऑयली है तो ऑयल फ्री फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। यदि स्किन ड्राई है तो मॉइश्‍चराइ़ज़र युक्त फाउंडेशन लगाएं।

स्मार्ट आइडिया

पार्टी-़फंक्शन में अक्सर महिलाएं हैवी मेकअप करती हैं, जो ख़ूबसूरत नज़र आने की बजाय आर्टिफ़िशियल लुक देता है। साथ ही हैवी मेकअप करने से उम्र ज़्यादा नज़र आती है। आप ऐसा करने से बचें। आंखों या होंठों में से किसी एक का ही मेकअप हाईलाइट करें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन