Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हफ्ते में कितनी बार धोने चाहिए बाल, जानें अपने Hair Type के अनुसार

यह आपके बालों के टाइप पर निर्भर करता हैं कि आपको अपने बाल कितनी बार धोने चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 07 May 2020 6:36:03

हफ्ते में कितनी बार धोने चाहिए बाल, जानें अपने Hair Type के अनुसार

हर किसी को अपने सुन्दर बालों की चाहत होती हैं। इन्हें पाने के लिए महिलाऐं कई जतन करती हैं। देखा गया हैं कि महिलाऐं अपने बालों को धोते समय भी कई सावधानियां बरतती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हफ्ते में आपको अपने बाल कितनी बार धोने चाहिए। जी हाँ, यह आपके बालों के टाइप पर निर्भर करता हैं कि आपको अपने बाल कितनी बार धोने चाहिए। तो आइये जानते हैं किस हेयर टाइप की लड़कियों को कब अपने बाल वॉश करने चाहिए।

फ्रिजी हेयर

इस तरह के बालों को संभालना बहुत मुश्किल होता है। कलर, हीट, केमिकल ट्रीटमेट की वजह से अक्‍सर फ्रिजी बालों को नुकसान पहुंचता है। ज्‍यादा शैंपू करने से बालों के क्‍यूटिकल्‍स रूखे हो सकते हैं और दोमुंहे बालों की समस्‍या भी हो सकती है। आपको हफ्ते में दो या तीन बार बालों को नैचुरल शैंपू से धोना चाहिए। हमेशा केमिकल-फ्री उत्‍पादों को चुनें।
beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,hair type  tips,hair wash tips स्‍ट्रेट हेयर

हर किसी को सीधे बाल बहुत पसंद होते हैं। ये चमकदार और मुलायम होते हैं लेकिन आपको बता दें कि स्‍ट्रेट बालो की देखभाल करना कोई आसान काम नहीं है। ये आसान से ऑयली और चिपचिपे हो जाते हैं। अगर आपके बाल एक दिन के अंदर ही चिपचिपे हो जाते हैं तो आपको हर दूसरे दिन अपने बालों को धोना चाहिए। इस बीच आप ड्राई शैंपू का भी इस्‍तेमाल कर सकती हैं।

​तैलीय बाल

अगर आपके बाल बहुत जल्‍दी चिपचिपे हो जाते हैं तो इसका मतलब है कि आपके बाल ऑयली हैं। इन बालों को रोज धोने की जरूरत हो सकती है। आपको हर दो दिन के बाद बालों को धोना चाहिए। कंडीशनर को बालों के सिरे पर जरूर लगाएं और स्‍कैल्‍प पर लगाने से बचें। beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,hair type  tips,hair wash tips घुंघराले बाल

घुंघराले बालों का एक फायदा यह होता है कि इस तरह के बाल पूरे हफ्ते ऑयल-फ्री रह सकते हैं। इनकी स्‍कैल्‍प भी ऑयली नहीं होती है जिससे कि बालों तक तेल नहीं आता है। आप हफ्ते में एक या दो बार अपने बालों को धो सकती हैं।

​वेवी हेयर

कर्ल्‍स को मुलायम और उनकी वॉल्‍यूम को बनाए रखने के लिए आपको हफ्ते में दो से तीन बार बालों को धोना चाहिए। बाल घने हैं तो हफ्ते में दो बार जबकि पतले बालों को हफ्ते में तीन बार धोना चाहिए। तेल के साथ शैंपू का इस्‍तेमाल न करें क्‍योंकि इनकी वजह से आपके कर्ल्‍स खराब हो सकते हैं।

​रूखे बाल

रूखे बालों को हफ्ते में दो या तीन बार धोने की जरूरत पड़ती है। आपको हेयर स्‍टाइलिंग या हेयर ट्रीटमेंट से बचना चाहिए क्‍योंकि इनकी वजह से आपके बाल रूखे हो सकते हैं। बालों की जड़ों को पोषण देने के लिए शैंपू से पहले तेल मालिश जरूर करें। इससे बाल मुलायम और स्‍वस्‍थ बनेंगें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology