न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेजान बालों की चमक बढ़ाएंगे ये घरेलू हेयर मास्क, दूर होगी हर परेशानी

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे हेयर मास्क लेकर आए हैं जो बेजान बालों की चमक बढ़ाएंगे और हर परेशानी को दूर करने का काम करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 19 Sep 2020 3:34:53

बेजान बालों की चमक बढ़ाएंगे ये घरेलू हेयर मास्क, दूर होगी हर परेशानी

महिलाओं को बालों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं और शायद ही कोई ऐसी महिला होगी जिसे बालों से जुड़ी किसी दिक्कत का सामना ना करना पड़ा हो। इसके लिए जरूरी हैं की बालों की अच्छे से देखभाल की जाए। क्योंकि देखभाल ना करने पर डैंड्रफ, दोमुंहे, रुखे बाल की परेशानी होने लगती हैं। इसके लिए बाजार से उत्पाद लाने से अच्छा हैं घरेलू नुस्खों की मदद ली जाए। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे हेयर मास्क लेकर आए हैं जो बेजान बालों की चमक बढ़ाएंगे और हर परेशानी को दूर करने का काम करेंगे।

पोटैटो हेयर मास्क

आलू न सिर्फ हर किचन की ज़रूरत है, बल्कि यह स्किन केयर और हेयर केयर रूटीन का भी अहम हिस्सा है। बालों में आलू लगाने से हेयरफॉल की समस्या कम होती है। पोटैटो हेयर मास्क बनाने के लिए एक बड़े आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें और निचोड़कर उसका रस निकालें। इस रस में 2 टेबलस्पून एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। फिर इससे स्कैल्प की मालिश करें और दो घंटे बाद बाल धो लें।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,hair mask,home remedies

हिना और ब्लैक टी हेयर पैक

हिना यानी मेंहदी का इस्तेमाल बहुत सी महिलाएं करती हैं और यह लगभग हर घर में होता है, लेकिन क्या आपको पता है इसे चाय के पानी में मिलाकर लगाने से बालों की कई समस्याएं दूर होती है और बाल मज़बूत और चमकदार बनते हैं। यह पैक बनाने के लए मेहंदी को रातभर चाय के पानी में भिगोकर रखं। सुबह इसमें एक अंडा, 3-4 चम्मच दही, नींबू का रस और एक टेबलस्पून नारियल तेल या ऑलिव ऑयल मिक्स करें। फिर इसे लगाकर दो घंटे रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से बाल धो लें। आप चाहें तो माइल्ड शैंपू लगा सकती हैं।

मेथी हेयर मास्क

मेथी बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह बालों को मज़बूत बनाती है। इस मास्क को बनाने के लिए मेथी के थोड़े से बीज को रातभर पानी में भिगोकर रखें और सुबह इसका पेस्ट बना लें। ध्यान रहे इसे बिल्कुल बारीक पीसें। अब पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर लगाएं और करीब आधे घंटे बाल माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। आप चाहें तो सिर्फ पानी से भी बाल धो सकती हैं।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,hair mask,home remedies

बनाना एलोवरा मास्क

यदि केला ज़्यादा पक गया है और आप उसे फेंकने जा रही हैं तो उसे फंकने की बजाय इससे हेयर मास्क बना लीजिए। एक केले में थोड़ा सा एलोवेरा (ताजा एलोवेरा जेल) और 1 टेबलस्पून दही डालकर मिक्सर में बारीक पेस्ट बना लें। इसमें थोड़ा सा नारियल/ऑलिव ऑयल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और स्कैल्प व बालों पर लगाकर कम से कम आधे घंटे रहने दें। इसके बाद आप चाहें तो सिर्फ ठंडे पानी या माइल्ड शैंपू से बाल धो सकती हैं। यह आपके बेजान बालों में नई जान डाल देगा।

बेसन हेयर पैक

बेसन का इस्तेमाल आप चेहरे पर तो करती ही हैं, अब बालों पर भी इसे लगाकर देखिए। इसे बनाने के लिए तीन टेबलस्पून काले चने को रातभर भिगोकर रखें और सुबह मिक्सर में इसका पेस्ट बना लें। पानी की बजाय इसमें एक कप दही डालकर पेस्ट बनाएं। अब इसमें एक अंडा और एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इस पैक को स्कैल्प और बालों पर लगाकर आधे घंटे रहने दें। फिर माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद