Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कम खर्चे में घर पर ही करे ब्लीच और पाये पार्लर से अच्छी रंगत #Beauty Tips

हम आपके लिए लेकर आए हैं घर के बने कुछ ब्लीच जो आपका खर्चा भी बचाए और पार्लर से अच्छी रंगत लाए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 20 Jul 2018 6:46:07

कम खर्चे में घर पर ही करे ब्लीच और पाये पार्लर से अच्छी रंगत #Beauty Tips

चेहरे की सुन्दरता बढाने और उसे आकर्षक दिखाने के लिए कई तरह के उपाय किये जाते हैं। जिसमें से एक है चेहरे के अनचाहे बालों को छिपाने के लिए ब्लीचिंग, जिसे अधिकतर महिलाऐं पार्लर जाकर कराना पसंद करती हैं। जो कि काफी खर्चीला होता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं घर के बने कुछ ब्लीच जो आपका खर्चा भी बचाए और पार्लर से अच्छी रंगत लाए। तो आइये जानते हैं घर पर बनी उन ब्लीच के बारे में और उनके उपयोग के बारे में।

* शहद और योगर्ट ब्लीच

एक साफ कटोरी लें और उसमें एक चम्मच शहद और एक कप योगर्ट डालें। इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसमें एक चुटकी हल्दी डालें। एक नींबू काटकर उसकी कुछ बूंदें इस पेस्ट में डालें। सभी चीज़ों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट तक लगा रहने दें। इसके सूखने के बाद फेस वॉश से चेहरा धो लें। रोज़ इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं, फर्क आपको अपने आप नज़र आने लगेगा।

* गुलाब जल और टमाटर का ब्लीच

पहले टमाटरों को ब्लेंड करके उनका पल्प तैयार कर लें। अब इस पल्प में एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं और एक चम्मच नींबू का रस डालें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। रोज़ इस पेस्ट को लगाने से कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको फर्क नज़र आने लगेगा।
homemade bleach,glowing skin,skin care tips,beauty tips,beauty * दूध और बेसन

एक साफ कटोरी लें और उसमें 3 चम्मच बेसन और 5 चम्मच कच्चा दूध डालें। इसमें कुछ बूंदें ताज़े नींबू के रस की भी डालें। अब एक चुटकी हल्दी डालें। हल्दी ज़्यादा नहीं डालनी वरना इससे त्वचा पर पीला रंग चढ़ जाएगा। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। इसके सूखने के बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। रोज़ इस पैक को लगाने से चेहरे की चमक बढ़ती जाएगी।

* पुदीने का ब्लीच

पुदीने की ताज़ी पत्तियां लें और उसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर ब्लेंड कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट तक के लिए छोड़ दें। सामान्य पानी से चेहरा धो लें। रोज़ इस्तेमाल करने पर इस पेस्ट से चेहरे की रंगत भी साफ होती है।

* पपीता और शहद


एक पका हुआ पपीता लें और उसे छोटे टुकड़ों में काट लें। पेस्ट बनाने के लिए इसे ब्लेंड कर लें। अब कच्चे शहद की कुछ बूंदें और 1 चम्मच नींबू का रस ब्लेंड किए हुए पपीते में डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। पपीते के इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। 15 -20 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। बाद में ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology