Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फटे होंठों से छुटकारा दिलाएँगे ये बेहतरीन तरीके, मिनटों में तैयार होंगे घर पर ही

हम आपके लिए कुछ घरेलू स्क्रब की जानकारी लेकर है जो मिनटों में तैयार हो जाते हैं और आपको खूबसूरत होंठ देते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 01 Apr 2019 2:47:56

फटे होंठों से छुटकारा दिलाएँगे ये बेहतरीन तरीके, मिनटों में तैयार होंगे घर पर ही

गर्मियों ने अपनी दस्तक देना शुरू कर दिया है और इसी के साथ ही शरीर से जुड़ी कई समस्याओं का ख्याल भी रखना होता हैं, खासतौर से आपके होंठों का। जी हाँ, गर्मियों के दिनों में होंठ सूखे होने की वजह से फटने लगते हैं और ये आपकी सुंदरता में कमी का कारण बनते है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि फाटे होंठों से छुटकारा पाया जाए और इन्हें खूबसूरत बनाया जाए। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ घरेलू स्क्रब की जानकारी लेकर है जो मिनटों में तैयार हो जाते हैं और आपको खूबसूरत होंठ देते हैं।

* पेपरमिंट पत्तियों के साथ कोको पाउडर

10-12 पेपरमिंट पत्तियों को मसल कर में गुलाब जल मिलाएं। फिर इस पेस्ट को आधा चम्मच कोको पाउडर के साथ मिलाएं। इस स्क्रब को हलके से अपने होठों पर लगायें। कुछ देर बाद गुनगुने पानी के साथ कुल्ली करें और बेहतरीन परिणाम के लिए एक हफ्ते बाद इसे दोहराएं।
dry and broken lips,home remedies,beauty tips,skin care tips * दानेदार चीनी और नींबू रस के साथ नारियल तेल

एक चम्मच नारियल का तेल और एक चम्मच दानेदार चीनी को आधा चम्मच ताज़ा नींबू रस के साथ मिलाए। इस मिक्सचर को हलके-हलके अपने होठों पर मलें और डेड स्किन और गंदगी को साफ़ करें। इसके बाद गुनगुने पानी से अपने होंठ धो लें। बेहतरीन नतीजों के लिए इस स्क्रब को महीने में 3-4 बार इस्तेमाल करें।

* बादाम तेल के साथ ओटमील

आधा चम्मच बादाम तेल के साथ एक चम्मच पका हुआ ओटमील मिलाएं। इस स्क्रब को हलके- हलके अपने होंठों पर लगायें। 5 मिनट के बाद ठंडे पानी के साथ कुल्ली करें। एक हफ्ते में इस स्क्रब का 3-4 बार उपयोग करके आप काफी अच्छे परिणाम पा सकती है।
dry and broken lips,home remedies,beauty tips,skin care tips * ब्राउन शुगर के साथ वनिला एक्स्ट्रैक्ट

एक चम्मच वनिला एक्स्ट्रैक्ट के साथ ब्राउन शुगर का आधा चम्मच मिलाएं। इस मिक्सचर को अपने होठों पर लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से इसको धो लें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में 2-3 बार दोहराएं और फटे हुए होठों से छुटकारा पाएं।

* जैतून के तेल के साथ कॉफी ग्राउंड

आधा चम्मच कॉफी ग्राउंड के साथ एक चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। इस मिक्सचर को धीरे धीरे अपने होंठों पर कुछ मिनटों तक रगड़ें। इसके बाद गुनगुने पानी के साथ अपने होंठ धो लें। इस स्क्रब को दो हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करके मुलायम और गुलाबी होंठ पाए जा सकते हैं।

* दालचीनी के साथ शहद

1/3 चम्मच दालचीनी पाउडर और एक चम्मच शहद को मिला कर एक पेस्ट बनायें। अपने होंठों पर इसे धीरे-धीरे 5-10 मिनट तक लगाएं, फिर गुनगुने पानी से साफ़ करें। हर हफ्ते इसका इस्तेमाल करके आप अपने होठों में नमी और मॉस्चराइज़ेशन को बरक़रार रख सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology