हर लड़की की चाहत होती है कि वह चाँद जैसी खूबसूरत दिखे वो भी बिना दाग के, लेकिन लड़कियों की इस इच्छा को पूरी होने में आँखों के नीचे होने वाले काले घेरे बीच में आते हैं और वे चाँद में दाग का काम करते हैं। हर लड़की इन काले घेरों से पीछा छुड़ाना चाहती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ बेहतरीन घरेलू उपाय लेकर आए है जिनकी मदद से आप इन काले घेरों से पीछा छुड़ा सकते हैं। तो आइये जानते है इन घरेलू उपायों के बारे में।
* नीबू आखो के नीचे डार्क सर्कल हटाने में बहुत लाभकारी होता हैं। ककड़ी के रस में नीबू की 2 - 4 बुँदे मिलाकर आँखों के नीचे लगाए। इससे धीरे धीरे डार्क सर्कल काम होते जायेगे। यह विधि सप्ताह में 2 बार करे।
![चाँद पर दाग की तरह दिखते है आँखों के नीचे काले घेरे, इन्हें हटाने के लिए करें ये उपाय home remedies,home remedies for dark circles,eye care tips,skin care tips,beauty tips]()
* कच्चे दूध को आँखों के नीचे लगाने से भी डार्क सर्कल को काफी हद तक काम किया जा सकता है।
* डार्क सर्कल दूर करने के लिए टमाटर सबसे कारगर उपाय है। ये नेचुरल तरीके से आंखों के नीचे के काले घेरे को खत्म करने का काम करता है। टमाटर के रस को नींबू की कुछ बूंदों के साथ मिलाकर लगाने से जल्दी फायदा होता है।
![चाँद पर दाग की तरह दिखते है आँखों के नीचे काले घेरे, इन्हें हटाने के लिए करें ये उपाय home remedies,home remedies for dark circles,eye care tips,skin care tips,beauty tips]()
* डार्क सर्कल दूर करने के लिए आलू का भी प्रयोग किया जा सकता है। आलू के रस को भी नींबू की कुछ बूंदों के साथ मिला लें और रुई की सहायता से आँखों के नीचे लगाये। इससे डार्क सर्कल समाप्त हो जायेगे।