चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए महिलाऐं तरह तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है। चेहरे की खूबसूरती के साथ साथ हाथो की खूबसूरती भी बहुत जरूरी है। ऐसे में नाखुनो को सुंदर बनाने के लिए महिलाऐं नेल पेंट का इस्तेमाल करती है या नेल आर्ट का भी उपयोग करती है। लगातार नेल पेंट लगे रहने की वजह से नाख़ून पीले पड़ने लग जाते है, नेलपेंट को हाथो से छुड़ाना भी बहुत जरूरी है। कई बार आप नेलपॉलिश रिमूवर न होने की वजह से नेल पेंट्स साफ़ नही कर पाती लेकिन आप इन्हें रिमूवर के बिना भी साफ़ कर सकती है। आज हम आपको घरेलू नुस्खो की मदद से नेलपेंट साफ़ करने के तरीको के बारे में बतायेंगे, तो आइये जानते है इस बारे में...
* अपने नेल पेंट लगे नाखूनों पर डियोडरेंट स्प्रे करें और तुरंत रुई से पोछ लें। दरअसल, डियोडरेंट में नेल पेंट रिमूवर जैसे ही कॉम्पोनेंट्स होते हैं जिस वजह से वह आसानी से हट जाती है।
* लगभग सभी हेयर स्प्रे में रबिंग एल्कोहल मौजूद होता है जो नेलपॉलिश
रिमूवर का काम करता है। अगर नेल रिमूवर नहीं है तो नाखूनों पर लगी नेलपेंट
पर हेयरस्प्रे करें। इसके बाद नाखूनों को तुरंत रूई से पोंछ लें।
![नेलपेंट साफ़ करने के लिए नेलपॉलिश रिमूवर की जगह इस्तेमाल करे ये घरेलू नुस्खे, बनी रहेगी नाखूनों की चमक beauty tips,tips to remove nail pants,home remedies tips]()
* हाथ साफ करने के अलावा हैंड सेनेटाइजर को आप नेल पॉलिश हटाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकती है। आप नाखूनों की पुरानी व शाइन खो रही नेलपेंट्स को हटाने के लिए हैंड सेनेटाइजर को रुई के बॉल में लेकर साफ करें।
* नेल पॉलिश छुड़ाने का ये सबसे आसान तरीका है। एक कटोरी में गर्म पानी ले लें और अपने नाखूनों को 10 मिनट तक उसमें डुबो कर रखें। उसके बाद कॉटन से मल लें। पुराना नेल पॉलिश उतर जाएगा।
* पहले सिरके में नींबू मिलाएं। फिर गुनगुने पानी में नाखूनों को 5 मिनट के लिए डुबोएं और फिर पोछ लें। अब सिरके व नींबू के मिक्सचर में रूई को डुबोएं और 10 सेकेंड के लिए नाखूनों पर रगड़ें।