न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में फटी एडियों को सवारें इन आसान घरेलु तरीकों से...

एड़ियां का फटना सामान्य समस्या है और ये अक्सर सर्दियों में ज्यादा फटती हैं क्योंकि मौसम की खुश्की की वजह से मॉश्चराइजर की कमी होने लगती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 31 Oct 2017 12:31:28

सर्दियों में फटी एडियों को सवारें इन आसान घरेलु तरीकों से...

एड़ियां का फटना सामान्य समस्या है और ये अक्सर सर्दियों में ज्यादा फटती हैं क्योंकि मौसम की खुश्की की वजह से मॉश्चराइजर की कमी होने लगती है। इसके अलावा भी एड़ियां किसी भी मौसम में और किसी भी उम्र में फट सकती हैं। अक्सर ऐसा होता है कि हम अपने चेहरे को निखारने पर तो पूरा ध्यान देते हैं लेकिन पैरों की केयर नहीं करते। इस इसी वजह से फटी एड़ियों की शिकायत हो जाती है। समय के साथ यह समस्या बढ़ती है और तब एड़ियों में दर्द के अलावा खून तक आना शुरू हो जाता है। इस परेशानी से निपटने के लिए बाजार में अनेक क्रीम और दवाइया मिलती है पर आप आसान घरेलु तरीके अपना सकते है जो सरल और लाभदायक होते है।

* वनस्पति तेल :

फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए कई वनस्पति तेल काफी फायदेमंद होते हैं। जैतून का तेल, तिल का तेल, नारियल का तेल तथा अन्य का इस्तेमाल किया जा सकता है। बेस्ट रिजल्ट पाने के लिए इनका इस्तेमाल रात को सोने से पहले करें।

* ग्लिसरीन और गुलाब जल :

अगर एड़िया बहुत ज्यादा फटी हैं तो ग्लिसरीन और गुलाब जल सबसे बेहतरीन उपाय है। दोनों ही चीजें एड़ियों को नमी देती हैं औऱ उन्हें कोमल बनाती हैं। तीन-चौथाई मात्रा में गुलाब जल और एक-चौथाई मात्रा में ग्लिसरीन लेकर मिश्रण बनाएं और कुछ देर तक एड़ियों पर लगा रहने दें और उसके बाद गुनगुने पानी से उसे साफ कर लें।

* शहद :

शहद बहुत से रोगो से लड़ने की दवा है। फटी एड़ियो के लिए शहद बहुत अच्छा माना जाता है। आधा कप शहद में पानी मिलाकर करीब 20 मिनट तक उसमे अपनी पैरो की एड़ियो को डुबोकर रखे। 20 मिनट बाद पैरो को निकल ले और साफ तोलिये से पोछ ले। पैरो की ऐड़िया कोमल हो जाएंगी।

cracked heel problem,cracked heel,home beauty tips,beauty,beauty tips

* ओट और जोजोबा ऑयल :

ओट मील त्वचा को निखारने का काम करता है। जबकि जोजोबा ऑयल मॉइश्चर करने का। ओटमील पाउडर और जोजोबा ऑयल को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे कुछ देर तक प्रभावित जगह पर लगाएं। फिर गुनगुने पानी से धो लें।

* स्क्रबिंग :

फटी एड़ियों को स्क्रबिंग की मदद से मुलायम बनाया जा सकता हैं। ऐसा करने से डेड स्किन हट जाती है और एड़ियां मुलायम हो जाती है। स्क्रबिंग करने से पहले अपने पैर को थोड़ी देर के लिए गुनगुने पानी में डुबोकर रखें।

* पपीते के छिलके :

कुछ पपीते छीलकर इसके छिलकों को सुखा लें। अब इन छिलकों को पीसकर इनका चूर्ण बना लें। अब इस चूर्ण में थोड़ा ग्लिसीरीन को अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण को दिन में दो बार फटी एड़ियों में लगने से फटी एड़िया जल्दी ही ठीक होने लगेंगी।

* सेंधा नमक :

एड़ियां फटने पर उनकी देखभाल करना काफी जरुरी होता है ताकि वह नम बनी रहें और परेशानी अधिक न बड़े। एड़ियों को नियमित सॉफ्ट बनाये रखने के लिए आप सेंधा नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ब्लड सर्कुलेशन को भी बढ़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत