Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पीले दातों कि वजह से हँसना भूल गए है तो अपनाए ये घरेलू उपाय

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे घरेलु उपाय जिनको अपनाकर आप अपने दाँतों की चमक को बढ़ा सकें। आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 03 Apr 2018 4:28:08

पीले दातों कि वजह से हँसना भूल गए है तो अपनाए ये घरेलू उपाय

आपने वो गीत तो सुना ही होगा "तेरी हर मुस्कान में ना जाने कैसा जादू है"। अब आफताफ शिवदेशानी को कोई बताये कि ग्रेसी सिंह की इस मुस्कान के पीछे उनके चमकदार दाँतों का जादू हैं। जी हाँ, सफ़ेद और चमकदार दांत किसी की भी मुस्कान को ओर ज्यादा खुशनुमा बनाते हैं। इसलिए दांतों को चमकते हुए रखना चाहिए। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे घरेलू उपाय जिनको अपनाकर आप अपने दाँतों की चमक को बढ़ा सकें। आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।

* नीबू : नीबू से कई तरह की समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। यह सुंदरता को भी बढ़ाने वाला एक चमत्कारी फल है, जिसे महिलाएं खूब इस्तेमाल करती हैं। इसके लिए आप एक नीबू के रस में उतनी ही मात्रा में पानी मिला लें। खाने के बाद हर बार इस पानी से कुल्ला करने से दांत में जमा पीलापन दूर होता है। साथ ही सांसों की दुर्गंध भी दूर होती है।

teeth,teeth brightening,beauty tips,beauty * जामुन की छाल : जामुन की छाल को जलाकर उसे बारीक पीसकर उसका चूर्ण बना लें। फिर इसमें सेंधा नमक और काली मिर्च मिलाकर उससे नियमित रुप से मंजन करें।ऐसा करने से दांत और मसूड़े दोनों को मजबूती मिलेगी।

* तुलसी : भारतीय परम्परा में तुलसी को विशेष महत्व दिया गया है। तुलसी में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ ही दांतों का पीलापन दूर करने की भी अद्भुत क्षमता पाई जाती है। तुलसी मुंह और दांत के रोगों से भी बचाती है। इसके लिए तुलसी के पत्तों को धूप में सुखा लें। फिर इसके पाउडर को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें। इससे कुछ ही दिनों में आपके दांत चमकने लगते हैं।

* अनार के फूल : अनार के फूलों को छांव में सूखाकर उसे बारीक पीसकर छान लें। फिर एक शीशी में भरकर रख लें। इस चूर्ण से रोजाना मंजन करने से दांत और मसूड़े बेहद मजबूत होते हैं।

teeth,teeth brightening,beauty tips,beauty * स्ट्रॉबेरी : स्ट्रॉबेरी अधिकतर लोगों को पसंद आती है। दातों को चमकाने का यह उपाय सभी को पसंद आएगा। स्ट्रॉबेरी में पाया जाने वाला मैलिक एसिड दांतों को सफेद और चमकदार बनाता है। पहले स्ट्रॉबेरी को पीस लें। फिर इसके पल्प में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाएं। ब्रश करने के बाद इस मिश्रण को उंगली से दांतों पर लगाएं। कुछ दिनों तक यह उपाय नियमित रूप से करने पर दांत चमकने लगेंगे।

* केला : केले में कैल्शियम की मात्रा बहुत अधिक होती है। जो दांतों की समस्याओं को दूर करने में काफी मददगार साबित होता है। दांतों के पीलेपन की समस्या को दूर करने के लिए एक केले का पेस्ट बना लें। इस पेस्ट से रोज एक मिनट तक दांतों की मसाज करनी चाहिए। इससे धीरे-धीरे दांतों का पीलापन दूर हो जाता है।

* नमक : दादी नानी के जमाने से ही दांतों की समस्या के लिए नमक ही सबसे पहले घरेलू उपाय की श्रेणी में आता है। सरसों के तेल की दो तीन बूंदों के साथ नमक मिलाकर दांत साफ करने से मसूड़े मजबूत होने के साथ ही दांतों का पीलापन भी दूर होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology