आजकल का बढ़ता प्रदूषण और ऊपर से गलत खानपान की वजह से त्वचा को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इन कारणों से समय से पहले ही त्वचा की रंगत खोने लगती हैं। ऐसे में आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करता हैं दूध। जी हां, दूध आपकी सेहत के साथ ही त्वचा पर निखार लाने का काम भी करता हैं। तो आइये जानते हैं कि किस तरह दूध के इस्तेमाल से खूबसूरती पाई जाए।
इन नुस्खें से दूर होगा दांतों का पीलापन, आजमाते ही दिखने लगेगा असर
खूबसूरत त्वचा के लिए बेस्ट हैं चावल का आटा, मेकअप से पहले करें इसका इस्तेमाल
![सेहत के साथ चहरे पर भी निखार लाए दूध, कैसे करें इस्तेमाल beauty tips,beauty tips in hindi,beautiful skin,home remedies,milk beauty tips]()
- दूध चेहरे पर मौजूद डेड स्किन सेल्स को हटाने में मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आप एक चम्मच दूध से चेहरे पर हल्के हाथ से मसाज करें और फिर गीली रूई से पोछ दें। फिर देखें कैसे चेहरे साफ और चमकने लगेगा।
- मिल्क पाउडर भी त्वचा के लिए बेहद अच्छा होता है। इसे चेहरे पर लगाने से न सिर्फ आपको निखरी त्वचा मिलेगी बल्कि चेहरे पर ग्लो भी आता है। चेहरे की रंगत निखारने के लिए एक चम्मच मिल्क पाउडर, एक चम्मच ओटमील पाउडर और दो चम्मच संतरे के जूस या नींबू के रस को एक साथ मिलाएं। मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट पैक को लगे रहने दें और फिर हल्के गर्म पानी से चेहरा धो लें। सप्ताह में इस पैक को दो बार लगाएं।
- दूध में लैक्टिक ऐसिड होता है जो त्वचा को बेहतर बनाने का काम करता है। त्वचा में मौजूद नए कोलाजन को उत्पादन में मदद करता है दूध जिससे आपकी त्वचा टाइट और मुलायम हो जाती है। कच्चे दूध को फेस पैक के तौर पर चेहरे पर लगाने सा ज्यादा फर्क आता है।
- चेहरे पर से काले धब्बे हटाने में भी मिल्क पाउडर मदद करता है। दो चम्मच मिल्क पाउडर के साथ एक चम्मच दही और नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर ऊपर से नीचे की ओर लगाएं। जब पैक सूख जाए तो मसाज करते हुए धुल लें।