न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बालों को घना बनाएँ इन ब्यूटी टिप्स की मदद से

कुछ घरेलू उपाय आपकी इस समस्या को दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 13 Dec 2017 9:36:32

बालों को घना बनाएँ इन ब्यूटी टिप्स की मदद से

हर व्यक्ति चाहे वो महिला हो या पुरुष उनकी यह चाहत होती है कि समय-समय पर उनके बालों की तारीफ होती रहे। लेकिन आजकल ख़राब पोषण और आहार की वजह से बालों में वह बात नहीं रही। आज के समय में बालों की झड़ने के साथ-साथ बालों के पतले होने की समस्या भी आजकल बहुत आम हो गई है। खासकर महिलाओं में ये समस्या उभर कर आई हैं, जिस कारण से वे अपना रूप निखार नहीं पाती। अगर आपके बाल भी पतले हो गए हैं और बालों में किसी भी प्रकार का हेयरस्टाइल नहीं जंचता। तो इसमें चिंता की कोई बात नहीं हैं। कुछ घरेलू उपाय आपकी इस समस्या को दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं। तो आइये हम बताते हैं आपको कैसे अपने बालों को घना बनाये रखें।

बालों को घना बनाएँ इन ब्यूटी टिप्स की मदद से

* जैतून का तेल : जैतून का तेल बालों को लम्बा और मोटा करने में अच्छा माना जाता है। यह बालों की जड़ो को अच्छा पोषक तत्व प्रदान करता है जिसकी वजह से बाल जड़ से मजबूत होने के साथ साथ लम्बे और घने बनते हैं।

* आंवला : पतले बालों के लिए आंवले से अच्छा कुछ और हो ही नहीं सकता। यह बालों को मोटा, घना औार काला बनाता है। आंवला में एन्टीऑक्सीडेंट और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, इसलिए इसको न सिर्फ लगाने से बल्कि खाने से भी बालों के स्वास्थ्य को लाभ पहुंचते है।

* प्याज का रस : प्याज का रस पतले बालों की समस्या को दूर करने का सबसे अच्छा घरेलू उपाय है। प्याज के रस में सल्फर अच्छी मात्र में है जो शरीर में कोलाजेन की मात्रा बढ़ाता है जिससे बाल घने होते हैं। प्याज का रस निकालकर इसे बालों पर 15 मिनट तक लगाएं और फिर शैंपू से बाल साफ करें।

* दही और अंडा : जब कभी भी हम बाहर जाते है तो हमारे साथ साथ हमारे बालो को भी धुप और प्रदूषण का सामना करना पड़ता है। जिसकी वजह से हमारे बाल कमजोर और बेजान हो जाते है। ऐसे में अगर हम अपने बालो पर दही और अंडे को मिला कर इस्तेमाल करेंगे तो हमारे बाल मजबूत रहेंगे।

* मेथी के बीज : घने बाल के लिए मेथी का बीज पुराना प्राकृतिक घरेलू उपाय है। मेथी बालो को झड़ने से रोकता है, बालों की जड़ो को मजबूत और नए बाल विकास को बढ़ावा देता है। इससे बालो को मोटा करना आसान तरीका है।

* एलोवेरा : एलोवेरा बालों के लिए संजीवनी के समान काम करता है। यह ना सिर्फ आपके बालों को खूबसूरत और चमकदार बनाता है बल्कि बालों की जड़ों को मजबूत करता है और बालों में जान डालने के लिए भी कारगर है।

* मेंहदी के पत्ते भी :
अगर आप पतले बालों को प्राकृतिक रुप से घने करना चाहते हैं, तो अपने बालों में मेंहदी लगाएं (इसे मेंहदी के पत्तों को पीसकर बनाते है)। मेंहदी को लगाकर अपने बालों को शावर कैप से ढंक लें और लगभग 3 घंटों के बाद अपने बालों को धोएं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: LDA की भूमिका पर उठे गंभीर प्रश्न, अवैध निर्माण पर कार्रवाई का आदेश आखिर क्यों हुआ रद्द?
लखनऊ अग्निकांड: LDA की भूमिका पर उठे गंभीर प्रश्न, अवैध निर्माण पर कार्रवाई का आदेश आखिर क्यों हुआ रद्द?
दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, आदिलाबाद एयरपोर्ट और रक्षा परियोजनाओं को लेकर रखीं अहम मांगें
दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, आदिलाबाद एयरपोर्ट और रक्षा परियोजनाओं को लेकर रखीं अहम मांगें
FIFA World Cup: लियोनल मेसी ने रचा नया इतिहास, बने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी
FIFA World Cup: लियोनल मेसी ने रचा नया इतिहास, बने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी
बिहार: 'मेरा बेटा बहुत अच्छा इंसान था, जिम्मेदार DSP को मिले फांसी', भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में मां का फूटा गुस्सा
बिहार: 'मेरा बेटा बहुत अच्छा इंसान था, जिम्मेदार DSP को मिले फांसी', भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में मां का फूटा गुस्सा
FIFA World Cup 2026: स्पेन की शानदार जीत के साथ बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 18 वर्षीय लमीन यामाल ने मेसी को भी छोड़ा पीछे
FIFA World Cup 2026: स्पेन की शानदार जीत के साथ बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 18 वर्षीय लमीन यामाल ने मेसी को भी छोड़ा पीछे
शादी समारोह में हुए अपमान का लिया खौफनाक बदला, युवक की गला रेतकर हत्या; मुख्य आरोपी नासिर समेत तीन गिरफ्तार
शादी समारोह में हुए अपमान का लिया खौफनाक बदला, युवक की गला रेतकर हत्या; मुख्य आरोपी नासिर समेत तीन गिरफ्तार
कोलकाता में सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, शुभेंदु बोले- ऐतिहासिक फैसला; कांग्रेस ने उठाए सवाल
कोलकाता में सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, शुभेंदु बोले- ऐतिहासिक फैसला; कांग्रेस ने उठाए सवाल
संजय पाटील की बगावत के बाद बेटी राजूल पहुंचीं मातोश्री, कहा- मैं उद्धव ठाकरे के साथ हूं
संजय पाटील की बगावत के बाद बेटी राजूल पहुंचीं मातोश्री, कहा- मैं उद्धव ठाकरे के साथ हूं
क्या NEET-UG 2026 का पेपर फिर हुआ लीक? वायरल वीडियो पर NTA ने दी सफाई, दावों को बताया पूरी तरह फर्जी
क्या NEET-UG 2026 का पेपर फिर हुआ लीक? वायरल वीडियो पर NTA ने दी सफाई, दावों को बताया पूरी तरह फर्जी
बंगाल में मदरसों का होगा सत्यापन, नियमों में गड़बड़ी मिलने पर गिर सकती है गाज
बंगाल में मदरसों का होगा सत्यापन, नियमों में गड़बड़ी मिलने पर गिर सकती है गाज
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
'लव एंड वॉर' के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से टेक्नीशियन की मौत; परिवार को 40 लाख रुपये की सहायता देगा प्रोडक्शन हाउस
'लव एंड वॉर' के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से टेक्नीशियन की मौत; परिवार को 40 लाख रुपये की सहायता देगा प्रोडक्शन हाउस
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', पहले वीकेंड में दिखाया दम, 100 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', पहले वीकेंड में दिखाया दम, 100 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर
फाउंडेशन लगाने के बाद चेहरा पड़ जाता है डार्क? जानिए इसकी वजह और सही लगाने का तरीका
फाउंडेशन लगाने के बाद चेहरा पड़ जाता है डार्क? जानिए इसकी वजह और सही लगाने का तरीका