न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर पाना चाहते है काजोल जैसी घनी आइब्रो तो करें ये घरेलू उपाय

अगर आपकी आइब्रो भी हल्की हैं तो अपनाएँ नीचे दिए कुछ घरेलू उपाय जिनसे आप घर बैठे ही इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 30 Nov 2017 1:55:20

अगर पाना चाहते है काजोल जैसी घनी आइब्रो तो करें ये घरेलू उपाय

चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने में आइब्रो की अहम भूमिका होती है। अगर आपकी आइब्रो अव्यवस्थित है या बहुत ज्यादा मोटी या पतली है तो आपका चेहरा विचित्र नजर आने लगेगा। एक परिपूर्ण मोटी भौं आपको और अधिक सुंदर बना देती है। अच्छी तरह से आकारवाली भौहों के महिलाओं की तुलना में आपमें यह एक कमी है। लेकिन इस समस्या को अब कुछ घरेलू उपचार की मदद से आसानी से हल किया जा सकता है। एक मोटी भौं होने का यह लाभ होता है की आप उन्हें कोई भी आकार दे सकते हैं। हालाँकि बाज़ार में मिलने वाली आइब्रो पेंसिल का इस्तेमाल कर इन्हें अस्थायी रूप से सुंदर बनाया जा सकता है लेकिन यह नेचुरल लुक का मुकाबला नहीं कर सकता। इसके लिए जरूरी है इनका प्राकृतिक रूप से घना होना, अगर आपकी आइब्रो भी हल्की हैं तो अपनाएँ नीचे दिए कुछ घरेलू उपाय जिनसे आप घर बैठे ही इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

home remedies,thick eyebrows,beauty tips,simple beauty tips,eyebrows

* कैस्टर का तेल : यह कम खर्चीला और बेहद असरदार होता है। कैस्टर का तेल मोटी आइब्रो पाने का सबसे पुराना और सर्वाधिक इस्तेमाल में लाया जाने वाला तरीका है। आइब्रो स्ट्रैंड पर नियमित रूप से कैस्टर का तेल लगाने से आइब्रो की मोटाई में इजाफा होता है। यह एक ऐसा घरेलू उपाय है जो निश्चित रूप से असर दिखाता है।

* एलोवेरा जेल
: एलोवेरा जेल भौहों के विकास को प्रोत्साहित करने वाला एक प्राकृतिक जेल है। एलोवेरा जेल अपने बाल कूप का पोषण करता है और उनके विकास को बढ़ावा देता है। अगर आपके घर में एलोवेरा का पौधा हो तो आप आसानी से इसका जेल निकाल सकती हैं। यह जेल भौहों को घना बनाने के साथ ये उनको नरम और कोमल बना देता है।

* मेथी के पेस्ट से : मेथी के दानों को करीब 5 घंटों के लिए पानी में भिगो दें फिर इसे पीसकर कुछ बूंदे बादाम के तेल की मिला लें। रात को सोने से पहले इस पेस्ट को आइब्रो पर लगाएं, फिर सुबह गुनगुने पानी से धो लें।

* शुद्ध नारियल तेल : नारियल तेल बालों को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। मोटी आईब्रो पाने का यह सबसे असरदार तरीका है। इससे न सिर्फ आईब्रो के बाल तेजी से बढ़ेंगे बल्कि शेप भी अच्छा बनेगा। इसके लिए रात को सोते वक्त अपनी आईब्रो पर नारियल तेल लाएं और पूरी रात ऐसे ही रहने दें।

* पेट्रोलियम जेली : जब आप अपनी आइब्रो पर वैसलीन लगाते हैं तो आप इसे पूरी तरह से कंडीशन और नम रखते हैं। यह आपकी आइब्रो के बाल को सीधा और मजबूत रखता है। आप दिन में दो-तीन बार आइब्रो में वैसलीन लगाकर इसे मोटा कर सकते हैं।

* अंडे की जर्दी से : अंडे के पीले भाग को गाढ़ा होने तक फेंटे। अब इसे रूई की सहायता से दोनों भौंहों पर करीब 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं और सूखने पर गुनगुने पानी से धो लें। अंडे में बहुत प्रोटीन होता है जो आइब्रो को घना बनाने में मदद करता है।

* प्याज का रस : प्याज में पाया जाने वाला सल्फर आईब्रो की ग्रोथ में बहुत ही फायदेमंद होता है। प्याज को अच्छी तरह से पीसकर उसका रस आईब्रो पर लगाएं। प्याज का रस लगाने से उस जगह ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है और आईब्रो में नए बालों की ग्रोथ होती है। नियमित रूप से इस रस को लगाने से आप जल्द ही मोटी आईब्रो पाने में सफल हो जायेगें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही,  ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही, ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें