न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दोमुंहे बालों की समस्या से छुटकारा दिलाएंगे ये उपाय, आजमाते ही दिखेगा असर

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें बताने जा रहे हैं जिन्हें आजमाते ही आपको बालों पर असर दिखने लग जाएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 01 Jan 2021 5:08:15

दोमुंहे बालों की समस्या से छुटकारा दिलाएंगे ये उपाय, आजमाते ही दिखेगा असर

सर्दियों के दिनों में बालों की सुरक्षा और सही देखभाल बहुत जरूरी हैं नहीं तो इससे जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। देखा जाता हैं कि लड़कियां अपने बालों की देखभाल के चक्कर में कई ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर बैठती हैं जो उन्हें नुकसान पहुंचाते हैं। खासतौर से दोमुंहे बालों की समस्या ज्यादा देखने को मिलती हैं जिसके लिए सलाह दी जाती हैं कि इन्हें कटवा लिया जाए। लेकिन कटवाने की जगह सही देखभाल कर भी इस समस्या का निवारण किया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें बताने जा रहे हैं जिन्हें आजमाते ही आपको बालों पर असर दिखने लग जाएगा।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,split ends hair remedies,hair care tips

तैयार करें हेयर ऑइल ब्लैंड

दोमुंहे बालों की समस्या का समाधान करने के लिए आप घर पर ही एक प्राकृतिक हेयर ब्लैंड बना सकते हैं। इसके लिए आपको जैतून के तेल यानी ऑलिव ऑइल, नारियल तेल, कैस्टर ऑइल यानी अरंडी का तेल और बादाम का तेल चाहिए।

इन सभी तेलों को समान मात्रा में लेकर आपस में मिला लें। जब तेल एक-साथ अच्छी तरह मिल जाएं तो इन्हें धीमी आंच पर 15 से 20 सेकंड के लिए गर्म कर लें। अब इस तेल को उंगली के पोरों (टिप्स) की मदद से अपने बालों की जड़ों में लगाएं। इसके बाद पूरे बालों पर भी लगाएं।

जब तेल आपके सिर और बालों में अच्छी तरह लग जाए तो हल्के से प्रेशर के साथ ऊंगलियों को गोल-गोल घुमाते हुए अपने सिर की मसाज करें। आप इस तरह मसाज रात को सोने से पहले करें तो बहुत अच्छा होगा। क्योंकि इससे आपके बालों में पूरी रात तेल लगा रहेगा। लेकिन यदि आप दिन में तेल लगा रहे हैं तो कम से कम आधा घंटा इसे लगा रहने दें और उसके बाद शैंपू करें।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,split ends hair remedies,hair care tips

एलोवेरा पेस्ट और कैस्टर ऑइल

अपने दोमुंहे बालों को ठीक करने के लिए आप घृतकुमारी यानी एलोवेरा और कैस्टर ऑइल का उपयोग कर सकते हैं। सबसे पहले 3 चम्मच एलोवेरा जेल लें और उसमें 2 चम्मच कैस्टर ऑइल यानी अरंडी का तेल मिला लें। इन दोनों चीजों को तब तक मिलाते रहें, जब तक कि एक गाढ़ा और एकसार पेस्ट ना बन जाए।

तैयार पेस्ट को अपने बालों की जड़ों में और बालों के ऊपर स्प्लिट ऐंड्स तक लगाएं। इसे 30 मिनट के लिए ऐसे ही लगा रहने दें और फिर शैंपू कर लें। यह हेयर मास्क आपके बालों को नमी देने और अंदर से पोषण देने का काम करेगा। इससे आपके बालों में दोमुंहापन बढ़ना बंद हो जाएगा और धीरे-धीरे यह समस्या पूरी तरह दूर हो जाएगी।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,split ends hair remedies,hair care tips

बालों में केले का मास्क लगाएं

पका हुआ केला लेकर आप दही, शहद और नींबू के साथ इसका हेयर पैक तैयार करें। इसके लिए आप सबसे पहले केले को छीलकर मैश कर लें। अब इसमें एक चम्मच शहद और इतनी ही दही मिलाएं। यदि आपके बाल अधिक लंबे हैं तो आप एक की जगह दो केले मैश करें और दो-दो चम्मच दही और शहद का उपयोग करें। साथ में आधा नींबू निचोड़ लें।

तैयार हेयर मास्क को बालों की जड़ों से लेकर अंत तक अच्छी तरह यह पेस्ट लगाएं और कम से कम 30 मिनट के लिए इसे ऐसे ही लगा रहने दें। इसके बाद आप शैंपू कर लें। यह मास्क आपके बालों को पोषण देकर उनका दोमुंहापन दूर करेगा। साथ ही आपके बालों का झड़ना कम होगा और डैंड्रफ की समस्या भी आपको नहीं सताएगी।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,split ends hair remedies,hair care tips

बालों में लगाएं आंवला पल्प

दोमुहें और रूखे बालों को सुंदर और स्मूद बनाने के लिए आप आंवला पल्प का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए 5 से 6 आंवले लेकर इन्हें एक कटोरी पानी के साथ 20 मिनट तक धीमी आंच पर गर्म करें। जब आंवले सॉफ्ट हो जाएं तो इन्हें पानी से निकाल लें और इनका बीज निकालकर अलग कर दें।

अब बचे हुए आंवले के गूदे को अच्छी तरह मैश करके पेस्ट बना लें। तैयार पेस्ट में 3 से 4 चम्मच दूध मिलाकर स्मूद क्रीमी पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को सिर और बालों पर अच्छी तरह लगाएं। कम से कम 40 मिनट के लिए यह पेस्ट बालों पर लगा रहने दें। इस दौरान आप अपने दूसरे काम निपटा सकते हैं।

जिस पानी में आंवले उबाले थे उस पानी को फेंके नहीं बल्कि उसे रखा रहने दें। क्योंकि आंवले उबालने के बाद यह आपनी बहुत गुणकारी हो जाता है। जब आप शैंपू करें तो बाल धोने के बाद सबसे आखिर में इस पानी को अपने बालों पर डाल लें। यह आपके सिर की त्वचा को पोषण देने का काम करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग