न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घरेलू स्क्रब जो दिलायेंगे फटे होंठों से छुटकारा

इससे पूर्ण आराम पाने के लिए आज हम लेकर आये हैं कुछ घरेलु स्क्रब जो फटे होंठों से हमें आराम दिलाए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 08 Jun 2018 2:42:40

घरेलू स्क्रब जो दिलायेंगे फटे होंठों से छुटकारा

आजकल आपने कई लड़कों को देखा होगा जो अपनी जेब में लिप बाम लिए घुमते रहते हैं। हांलाकि पहले ये केवल लड़कियों के पर्स में मिलती थी। लेकिन अब लड़के-लड़कियों दोनों इसे अपनी जरूरत मानते हैं। क्योंकि होंठों की देखभाल के लिए ये बहुत जरूरी मानी जाती हैं। अन्यथा फटे और रूखे होंठ की समस्या हर किसी को परेशानी में डाल सकती हैं। जिसकी वजह से होंठों में जलन और दर्द होता हैं। इस समस्या से निपटने के लिए लिप बाम सिर्फ अस्थाई तौर पर आराम दे सकते हैं। इससे पूर्ण आराम पाने के लिए आज हम लेकर आये हैं कुछ घरेलु स्क्रब जो फटे होंठों से हमें आराम दिलाए।

* बादाम तेल के साथ ओटमील

आधा चम्मच बादाम तेल के साथ एक चम्मच पका हुआ ओटमील मिलाएं। इस स्क्रब को हलके- हलके अपने होंठों पर लगायें। 5 मिनट के बाद ठंडे पानी के साथ कुल्ली करें। एक हफ्ते में इस स्क्रब का 3-4 बार उपयोग करके आप काफी अच्छे परिणाम पा सकती है।

* ब्राउन शुगर के साथ वनिला एक्स्ट्रैक्ट

एक चम्मच वनिला एक्स्ट्रैक्ट के साथ ब्राउन शुगर का आधा चम्मच मिलाएं। इस मिक्सचर को अपने होठों पर लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से इसको धो लें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में 2-3 बार दोहराएं और फटे हुए होठों से छुटकारा पाएं।

* पेपरमिंट पत्तियों के साथ कोको पाउडर

10-12 पेपरमिंट पत्तियों को मसल कर में गुलाब जल मिलाएं। फिर इस पेस्ट को आधा चम्मच कोको पाउडर के साथ मिलाएं। इस स्क्रब को हलके से अपने होठों पर लगायें। कुछ देर बाद गुनगुने पानी के साथ कुल्ली करें और बेहतरीन परिणाम के लिए एक हफ्ते बाद इसे दोहराएं।

soft lips,scrub for soft lips,home made scrub,home remedies,beauty tips

* दानेदार चीनी और नींबू रस के साथ नारियल तेल

एक चम्मच नारियल का तेल और एक चम्मच दानेदार चीनी को आधा चम्मच ताज़ा नींबू रस के साथ मिलाए। इस मिक्सचर को हलके-हलके अपने होठों पर मलें और डेड स्किन और गंदगी को साफ़ करें। इसके बाद गुनगुने पानी से अपने होंठ धो लें। बेहतरीन नतीजों के लिए इस स्क्रब को महीने में 3-4 बार इस्तेमाल करें।

* जैतून के तेल के साथ कॉफी ग्राउंड

आधा चम्मच कॉफी ग्राउंड के साथ एक चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। इस मिक्सचर को धीरे धीरे अपने होंठों पर कुछ मिनटों तक रगड़ें। इसके बाद गुनगुने पानी के साथ अपने होंठ धो लें। इस स्क्रब को दो हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करके मुलायम और गुलाबी होंठ पाए जा सकते हैं।

* दालचीनी के साथ शहद

1/3 चम्मच दालचीनी पाउडर और एक चम्मच शहद को मिला कर एक पेस्ट बनायें। अपने होंठों पर इसे धीरे-धीरे 5-10 मिनट तक लगाएं, फिर गुनगुने पानी से साफ़ करें। हर हफ्ते इसका इस्तेमाल करके आप अपने होठों में नमी और मॉस्चराइज़ेशन को बरक़रार रख सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

छात्र आंदोलन पर बदला RSS का सुर? मोहन भागवत बोले- Gen Z सबसे ईमानदार और देशभक्त पीढ़ी, संवाद की कमी से हुआ आंदोलन
छात्र आंदोलन पर बदला RSS का सुर? मोहन भागवत बोले- Gen Z सबसे ईमानदार और देशभक्त पीढ़ी, संवाद की कमी से हुआ आंदोलन
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत नहीं, कहा- तबीयत बिगड़ने पर फिर कर सकते हैं आवेदन
आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत नहीं, कहा- तबीयत बिगड़ने पर फिर कर सकते हैं आवेदन
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
'लॉक अप' फिनाले के बाद बदला माहौल, श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी ने भुलाए मनमुटाव; पार्टी में साथ किया डांस
'लॉक अप' फिनाले के बाद बदला माहौल, श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी ने भुलाए मनमुटाव; पार्टी में साथ किया डांस