Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस तरह घर पर ही करें फेशियल, पाएँगे चमकदार और निखरी त्वचा

इसके लिए महिलाऐं सैलून जाती है, जबकि आप घर पर ही आसानी से फेसिअल कर सकती हैं और सैलून जैसा निखार पा सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 19 Sep 2018 4:06:34

इस तरह घर पर ही करें फेशियल, पाएँगे चमकदार और निखरी त्वचा

आज के समय में प्रदुषण के चलते चहरे की त्वचा को बहुत नुकसान होता हैं। ऐसे में समय-समय पर चहरे को फेशियल की जरूरत होती हैं, क्योंकि फेसिअल की वजह से चेहरे की मसाज और क्लींजिंग दोनों हो जाते है। इसके लिए महिलाऐं सैलून जाती है, जबकि आप घर पर ही आसानी से फेशियलकर सकती हैं और सैलून जैसा निखार पा सकती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए घर पर आसानी से किस तरह फेशियलकिया जाए वह बताने जा रहे हैं। तो जानिए और आजमाकर पाइए चमकदार और निखरी त्वचा।

* चेहरे को साफ करें

सबसे पहले चेहरे को साफ करना होगा। आप अपने चेहरे को घर पर रहकर कैसे साफ करेंगे यह इस बात पर निर्भर करता है कि वर्तमान में आपकी त्वचा किस हालत में है। अगर आपके चेहरे पर मेकअप है तो पहले आप इसे नारियल तेल की मदद से हटा लें और उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। चेहरे की सफाई नारियल पानी से सही होती है। शहद से भी चेहरा अच्छे से साफ होता है। गाल, सर और पूरे चेहरे पर क्लीन्सर गोलाई में घुमा कर लगायें और इसे 10 मिनट तक छोड़ दें। इसे साफ टिश्यू से पोछ लें। उस टिश्यू को दुबारा फेसिअल के दौरान इस्तमाल ना करें।
beauty tips,facial,home made facial,skin care tips * आराम से एक्स्फोलिएट करें

दूसरे स्टेप में आपको चेहरे पर स्क्रब लगाना है। आप घर पर ही स्क्रबर बना सकती हैं या फिर मार्किट से भी ले सकती हैं। ज़्यादा देर तक चेहरे पर स्क्रब नहीं करें क्यूंकि इससे त्वचा खराब हो सकती है। स्क्रब लेकर चेहरे पर अच्छी तरह से मसाज करें। नाक के पास और होठों के नीचे अच्छे से स्क्रब करें। स्क्रब करने के 8 से 10 मिनट बाद चेहरे को धो लें।

* स्टीम पर समय दें

तीसरे स्टेप में स्टीम की बारी आती है। यह थोड़ा कठिन लग सकता है पर इससे आपको काफी आराम मिलेगा। स्टीम फेसिअल का अभिन्न अंग है और आप इसे स्किप ना करें। गर्म पानी पतीले में डाल लें और एक तौलिया साथ में रखें। तौलिये से सर को ढकें और गर्म पानी के स्टीम को अन्दर लें। इससे आपके चेहरे पर थोड़ा पसीना होगा पर इससे चेहरे को फायदा होगा। स्टीम लेने के 6 से 8 मिनट बाद अगले स्टेप के लिए तैयार हो जायें जिसे कहते हैं टोनिंग।

* टोनिंग

ट्वीज़र की मदद से पूरे चेहरे से ब्लैकहैड और वाइटहेड निकाल लें। अगर आपके चेहरे पर कील मुहांसे हैं तो उनपर ट्वीज़र का इस्तमाल ना करें। ऐसा करने के बाद चेहरे को अच्छी तरह से पोंछ लें। अब चेहरे पर कॉटन की मदद से टोनर लगा लें।

* अंत में फेस मास्क लगायें


एक बार फेस टोनिंग हो जाए तो आखिरी स्टेप है फेस मास्क लगाना। फेस मास्क के लिए आप अपनी मनपसंद ब्रांड के साथ जा सकते हैं या फिर पल्पी फ्रूट को चुनें जो आपकी त्वचा को भी सूट करता हो। गाढ़ा फेस पैक बना कर पूरे चेहरे पर लगा लें और अगले 20 मिनट तक रिलैक्स करें। इस मास्क को पूरी तरह से सूखने दें और उसके बाद धो लें। सूखे मास्क को धो लें और उसके बाद पूरे चेहरे पर गुलाबजल लगा लें। आपके फेसिअल की प्रक्रिया ख़त्म हो चुकी है और अब 24 घंटे का इंतज़ार करें और चेहरे पर असर महसूस करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology