Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्यूटी फेस मास्क जिनकी मदद से चेहरे पर बनी रहेगी चमक #Beauty Funda

हम आपको कुछ ऐसे फेस मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं जो बनाने में बहुत आसान हैं और त्वचा के लिए बहुत कारगर हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 05 Jul 2018 6:50:54

ब्यूटी फेस मास्क जिनकी मदद से चेहरे पर बनी रहेगी चमक #Beauty Funda

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा में भी कई तरह के बदलाव आते हैं। जैसे-जैसे उम्र बढती है वैसे-वैसे त्वचा संबंधी परेशानियां बढ़ने लगती हैं। जैसे-फाइन लाइन्स, झुर्रिंया और रूखापन आने लगता हैं। इन सभी के पीछे की वजह होती है समय के साथ त्वचा में ढीलापन। इसलिए कुछ ऐसे उपाय करने की जरूरत होती है जिनसे त्वचा में खिंचाव बना रहे और आपकी त्वचा जवां बनी रहे। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे फेस मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं जो बनाने में बहुत आसान हैं और त्वचा के लिए बहुत कारगर हैं। तो आइये जानते हैं इन फेस मास्क के बारे में।

* चेहरे को चमकाने और टाइटनिंग के लिए मास्क

एक सफेद अंड़े में दो चम्म्च शहद मिलाकर अच्छे से मिक्स कर दें। इस मास्क को अपने गर्दन और चेहरे पर लगाकर सूखने दें। इसके बाद अपने चेहरे को पानी से धो लें। अंड़ा त्वचा को टाइट बनाने में मदद करता है और चेहरे को चमकाता भी है।

* केले से बना हुआ मास्क

इस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले एक केला लें और उसमें लगभग एक चौथाई शहद और सफेद अंडा मिलाएं । इसके बाद इसे अच्छे से फेट कर पेस्ट तैयार कर लें। इस मास्क को अपने चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक रखें और फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। अगर आपकी त्वचा ड्राई है तो आप इस मास्क में एवोकाडो को मेश करके लगा सकती हैं।
home made face packs,face packs for tight skin,skin care tips,beauty tips * पत्तागोभी का मास्क

आप भले ही यह जानकर हैरान होंगे कि पतागोभी का भी मास्क हो सकता हैं जिससे त्वचा को टाइट किया जा सकता है। तो आपके इस सवाल का जवाब हम दे देते हैं कि पत्तागोभी के पत्तों को इस्तेमाल कर त्वचा को टाइट किया जा सकता है। इसके लिए पत्तागोभी की पत्तियों को पीसकर उसमें बादाम तेल की कुछ बूंदे डालें और फिर मिक्स कर लें। इस मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं और जब चेहरा सूख जाए तो इसे गुनगुने पानी से धो लें। इसके अलावा अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो इसमें बादाम तेल का इस्तेमाल ना करें।

* मुल्तानी मिट्टी का मास्क

एक सफेद अंडे़ में मुल्तानी मिट्टी, शहद और ग्लिसरीन तीनों को मिलाकर मिक्स कर दें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने के बाद पूरी तरह से सूखा लें। इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से साफ कर लें। अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो ग्लिसरीन का इस्तेमाल ना करें। इसके अलावा आप मुल्तानी मिट्टी के अलावा आटे का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

* दही का मास्क

एक चम्मच दही में एक सफेद अंड़ा और एक चम्मच चीनी डालें । इसके बाद इस पेस्ट को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इस तैयार पेस्ट को अपने चेहरे पर तब तक लगाकर रखें, जब तक यह पूरी तरह सूख ना जाए। इसके बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से साफ कर लें।

* अंड़े का मास्क

अगर आप अपनी त्वचा को लटकने से बचाना चाहती हैं और आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो ऐसे में आप सफेद अंडे़ को फेस मास्क के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं। जब यह पूरी तरह से सूख जाएं तो चेहरे को गुनगुने पानी से धोएं । यह मास्क बनाना काफी आसान और सिंपल है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology