न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन घरेलू हेयर मास्क की मदद से दूर करें बालों से जुड़ी हर समस्या

आज हम आपके लिए कुछ घरेलू हेयर मास्क लेकर आए हैं जिनकी मदद से बालों से जुड़ी हर समस्या को दूर किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 19 Dec 2020 3:24:52

इन घरेलू हेयर मास्क की मदद से दूर करें बालों से जुड़ी हर समस्या

आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में आपके बालों का महत्वपूर्ण योगदान होता हैं। इसके लिए सभी चाहते हैं कि उनके बाल घने, काले और चमकदार हो। इसके लिए बालों की सही सार-संभाल करनी पड़ती हैं। बालों की सही देखभाल ना की जाए तो उनके झड़ने, टूटने, रूखेपन, डैंड्रफ जैसी समस्याएं पैदा होने लगती हैं। सर्दियों के दिनों में तो बाल रूखे और बेजान होने लगते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ घरेलू हेयर मास्क लेकर आए हैं जिनकी मदद से बालों से जुड़ी हर समस्या को दूर किया जा सकता हैं। सप्ताह में 1 बार प्रयोग करने से अच्छे परिणाम दिखेंगे।

आलू के रस का हेयर मास्क

आलू को छीलकर चाहें तो पीस लें या कद्दूकस करके निचोड़ लें। इससे आलू का रस निकल जाएगा। 2 चम्मच रस को 2 चम्मच एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें और सिर पर लगाएं। 15 मिनट बाद सिर धो लें। बाल चमक उठेंगे। इसके अलावा सफेद बालों की समस्या से भी राहत मिलेगी।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,hair mask,beautiful hair

मेंहदी का हेयर मास्क

मेंहदी की पत्तियों को पीसकर अपने सिर पर लगाएं या बाजार से मेंहदी पाउडर लेकर उसे अपने सिर पर लगाएं। मेंहदी में मौजूद पोषक तत्व आपके बालों को अंदर से पोषण देंगे, जिससे बाल काले और घने बने रहेंगे। मेंहदी की तासीर ठंडी होती है, इसलिए सर्दियों में इसका प्रयोग सुबह या शाम को न करें। ये मास्क बालों के झड़ने की समस्या भी दूर करेगा।

मेथी का हेयर मास्क

मेथी के दाने बालों से डैंड्रफ को कम करने के लिए बहुत कारगर होते हैं। इसके लिए रात में मेथी के दानों को भिगोकर रख दें। सुबह ब्लेंडर या मिक्सर में इन मेथी के दानों को थोड़ी सी दही के साथ पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को सिर पर लगाकर 20 मिनट बाद बाल धो लें। आपके बालों से डैंड्रफ की समस्या दूर हो जाएगी। इस मास्क से आपके बालों के झड़ने की समस्या भी दूर होगी।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,hair mask,beautiful hair

अंडे का हेयर मास्क

अंडा भी बालों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है क्योंकि अंडे में मौजूद पोषक तत्व झड़ते बालों की समस्या दूर करते हैं और डैमेज बालों को रिपेयर कर इन्हें सिल्की, शाइनी बनाते हैं। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले एक अंडा लें और इसे फोड़कर निकाल लें। अब इस अंडे में 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाकर 2-3 मिनट फेटें। इसके बाद इस मास्क को अपने सिर पर लगा लें। 20 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से सिर धो लें।

बेसन का हेयर मास्क

बेसन त्वचा के साथ-साथ बालों के लिए भी अच्छा होता है। बेसन का मास्क बनाने के लिए आप एक बाउल में थोड़ा सा बेसन लें और इसमें 1 नींबू का रस, 1 चम्मच शहद, 2 चम्मच ऑलिव ऑयल, 2 चम्मच दही डालकर मिलाएं। अगर पेस्ट सूखा या गाढ़ा है, तो इसमें थोड़ा पानी मिलाकर गीला कर लें और फिर बालों पर 20 मिनट के लिए लगाकर रखें। इसके बाद सादे पानी से बाल धो लें। हफ्ते में 1 बार इस मास्क को लगाने से आपके बाल हमेशा स्वस्थ रहेंगे। आप बेवजह के शैंपू, कंडीशनर की जगह इस मास्क को ही इस्तेमाल करें, तो अच्छा रहेगा।

केले से बनाएं हेयर मास्क

एक या दो केले लें और इसका गूदा निकालकर इसे कांटे वाले चम्मच से दबाकर पेस्ट बना लें या पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में 1 चम्मच ऑलिव ऑयल और 1 चम्मच शहद डालें और इसका पेस्ट बनाकर बालों पर लगाएं। 20 मिनट बाद बाल धो लें। आपके बालों पर शाइन आ जाएगी और बाल स्वस्थ रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

लियोनल मेसी ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, चिट्ठी लिखकर संन्यास का किया ऐलान
लियोनल मेसी ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, चिट्ठी लिखकर संन्यास का किया ऐलान
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद