न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Beauty Tips : पाए चेहरे पर गुलाबी निखार केसर से बने इन facepack से

कश्मीर की उपज केसर को कौन नहीं जानता। जितना ये इसके दाम के लिए जाना जाता हैं उतना ही ये इसके काम के लिए भी जाना जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 13 Dec 2017 5:41:28

Beauty Tips : पाए चेहरे पर गुलाबी निखार केसर से बने इन facepack से

कश्मीर की उपज केसर को कौन नहीं जानता। जितना ये इसके दाम के लिए जाना जाता हैं उतना ही ये इसके काम के लिए भी जाना जाता हैं। केसर का प्रयोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों में स्वाद और सुगंध प्रदान करने के लिए किया जाता हैं। केसर स्वाद बढ़ाने के साथ साथ सौंदर्य में भी निखार लाता हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं केसर से बने अलग-अलग फेसपेक के बारे में, जिनसे कई स्किन प्रॉब्लम तो दूर होती ही हैं साथ ही साथ आप गुलाबी निखार पा सकते हैं। तो आइये जानते हैं केसर के घर पर बने फेसपेक के बारे में।

* केसर और एलोवीरा :

इस पैक को बनाने के लिए कुछ रेशे केसर के ले, और उसके बाद एलोवेरा जैल में इसे अच्छे से मिक्स करें, जब ये अच्छे से मिक्स हो जाएँ तो इसमें चुटकी भर हल्दी मिलाएं, उसके बाद इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं, और दस मिनट के बाद पानी की मदद से अपने चेहरे को धो दें, ऐसा करने से आपके चेहरे की टैनिंग दूर हो जायेगी, और आपके चेहरे को गुलाबी निखार पाने में मदद मिलेगी।

* केसर और चीनी :

केसर और चीनी के मिश्रण से बना यह पैक काफी बेहतरीन है, खासकर तब जब आप अपनी त्वचा के रंग को गोरा बनाना चाहते हैं। केसर और चीनी के अलावा इस पैक में नारियल के तेल का भी प्रयोग किया जाता है।

* केसर और पपीता :

केसर और पपीते से बना पैक लगाने से त्वचा बेदाग होती है। केसर में मौजूद प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल और एक्सफ्लोएटिंग गुण प्रदूषण से पनपे बैक्टीरिया को दूर कर त्वचा को बेदाग व चमकदार बनाते हैं। इसके अलावा पपीता में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो त्वचा के लिये बहुत अच्छे होते हैं। इस पैक को बनाने के लिए पका पपीता लेकर उसे अच्छे से मैश करके उसमें दूध, शहद और केसर मिला लें। इसको चेहरे पर 10-15 मिनट के लिये लगाकर इसे ठंडे पानी से धो लें।

face packs of saffron,beauty tips,skin care tips,simple beauty tips,beauty care tips,beauty face packs

* केसर, तुलसी और गुलाब जल :

इस पैक को बनाने के लिये 2 चम्मच गुलाब जल में 12-15 केसर के धागे मिला कर 1 घंटे के लिये भिगो कर रखें। उसके बाद थोड़ी सी तुलसी पत्ती ले कर उसे गुलाब जल के साथ मिक्सी में पीस लें। फिर इस पेस्ट के साथ केसर वाला घोल मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।

* केसर और चंदन पाउडर :

यह पैक ऑयली स्किन वालों के लिये बहुत ही अच्छा है। इसके अलावा यह सन टैन, एक्ने और पिंपल से भी लड़ता है। इसमें थोडा़ सा दूध मिलाइये और 5 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। चाहें तो इसमे शहद भी मिला सकती हैं।

* केसर, नारियल तेल, दूध, शक्कर और गुलाब जल :

केसर के 2-3 धागों को 1 चम्मच कच्चे दूध में भिगोएं। रातभर इसे ऐसे ही छोड़ दें। फिर सुबह इसमें नारियल की 5-6 बूंद, 1 चम्मच गुलाब जल और चुटकीभर शक्कर मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के बाद इसे पानी से धो लें।

* केसर, दूध और सूरजमुखी के बीज :

2 चम्मच कच्चे दूध में 6 केसर के धागे मिक्स करें। फिर इसमें 1 चम्मच सूरजमुखी के बीज मिला कर रातभर भीगने के लिये छोड़ दें। दूसरे दिन इसे पीस कर गाढा पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे तथा गरदन पर लगाएं और 20 मिनट के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म