Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आंखों को खूबसूरत बनाएगा आईशैडो, इस तरह करें इस्तेमाल

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप आईशैडो की मदद से आंखों को खूबसूरत दिखा सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 03 Jun 2020 6:58:29

आंखों को खूबसूरत बनाएगा आईशैडो, इस तरह करें इस्तेमाल

कभी भी मेकअप के दौरान सबसे ज्यादा ध्यान आंखों पर दिया जाता हैं जिनका आकर्षण चहरे को खूबसूरत बनाने का काम करता हैं। ऐसे में आई मेकअप के लिए आईशैडो की मदद ली जाती हैं जिसके डिफरेंट शेड्स इन्हें और भी खूबसूरत बनाने का काम करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप आईशैडो की मदद से आंखों को खूबसूरत दिखा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

लगाएं प्राइमर

पाउडर आईशैडो लगाते समय अक्सर वह झड़ता है। साथ ही अधिकतर मामलों में एक आई लिड पर अधिक आईशैडो तो दूसरी लिड पर कम लग जाता है। ऐसे में अगर आप आईशैडो की एक इवन लेयर लगाना चाहती हैं तो ऐसे में आप पहले आईप्राइमर लगाएं। मेकअप एक्सपर्ट के अनुसार, आईप्राइमर लगाकर आप परफेक्ट आईशैडो लगा सकती हैं, लेकिन अगर आपके पास आईप्राइमर नहीं है तो आप फाउंडेशन को भी लिड पर एक बेस की तरह लगा सकती हैं। इसके बाद ही आईशैडो लगाएं।
beauty tips,beauty tips in hindi,eyeshadow tips,beautiful eyes,makeup tips टेप की लें मदद

ब्यूटी एक्सपर्ट के अनुसार, यह टिप बिगनर्स आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। अक्सर आईशैडो लगाते समय एक समस्या यह भी होती है कि एक साइड से वह थोड़ा बाहर निकल जाता है या फिर आईशैडो की शेप बिगड़ा जाती है। अगर आप भी बिगनर हैं और आईशैडो लगाते समय आप यह गलती करती हैं, तो ऐसे में आप टेप की मदद ले सकती हैं। इसके लिए आप टेप को अपने आउटर कार्नर पर क्रॉस करते हुए टेप लगाएं और उसके बाद आप आईशैडो लगाएं। इस तरह अतिरिक्त आईशैडो टेप पर ही लगेगा और आपको एक परफेक्ट लुक मिलेगा।

रखें इसका ध्यान

आजकल आईशैडो लगाते समय डिफरेंट शेड्स को आई मेकअप का हिस्सा बनाया जाता है। लेकिन ऐसी बहुत सी लड़कियां होती हैं, जिन्हें समझ ही नहीं आता कि वे डिफरेंट कलर्स को आईशैडो में कैसे शामिल लें। इसके लिए आप इस हैक की मदद लें। मेकअप एक्सपर्ट बताते हैं कि हमेशा आप डार्क शेड को हमेशा आईलिड के आउटर कार्नर पर लगाएं। वहीं मीडियम शेड को मिडिल में और हाईलाइटिंग शेड्स को इनर कार्नर में ब्रो बोन के पास अप्लाई करें। बनाएं आईलाइनर

आई मेकअप के दौरान आईलाइनर को अप्लाई किया जाता है, लेकिन अगर आप आईमेकअप से एक साफट लुक चाहती हैं तो ऐसे में आप लिक्विड लाइनर को स्किप करें और इसकी जगह आईशैडो का यूज करें। बस आप एक थिन एंगल्ड ब्रश लें और एक डार्क शेड के आईशैडो को उस पर लेकर बतौर आईलाइनर अप्लाई करें। इस तरह आप बिना कलरफुल लाइनर के भी एक कलरफुल लुक कैरी कर सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology