न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करेंगे ये तीन नुस्खे, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा असर

आपके घर की रसोई में ऐसी कई चीजें रखी हैं, जिन्हें अगर आप हर रोज कुछ मिनट उपयोग में लगाएंगे तो आपके अंडरआर्म्स का कालापन कुछ ही दिनों में दूर हो जाएगा आइए, जानते हैं कुछ खास होम रेमेडीज के बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 28 Feb 2020 6:37:36

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करेंगे ये तीन नुस्खे, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा असर

डार्क अंडरआर्म्स की समस्या लड़के-लड़कियों में आम बात हो गई है। वैसे तो अंडरआर्म्स की समस्या से निजात पाने के लिए बाजारों में कई तरह के ब्यूटी कॉस्मेटिक क्रीम्स उपलब्ध है लेकिन हम आपको इन्हें यूज करने की सलाह फिलहाल नहीं देंगे। क्योंकि आपके घर की रसोई में ऐसी कई चीजें रखी हैं, जिन्हें अगर आप हर रोज कुछ मिनट उपयोग में लगाएंगे तो आपके अंडरआर्म्स का कालापन कुछ ही दिनों में दूर हो जाएगा आइए, जानते हैं कुछ खास होम रेमेडीज के बारे में...

underarms whitening,home remedies for dark underarms,fair underarms,bright underarms,beauty hacks,beauty,beauty tips

नींबू

नहाने से पहले रोज सिर्फ 10 मिनट आधा नींबू लेकर उसे 5-5 मिनट के लिए दोनों अंडरआर्मस में रगड़ें। इसके बाद कुछ देर उसे ऐसे ही छोड़ दे। ताकि नींबू का रस कुछ देर आपके आर्मपिट की स्किन पर काम कर सके। इसके बाद नहाते समय ताजे पानी से साफ कर ले। नींबू लगाने की वजह से आपको साबुन या कोई शॉवर जैल लगाने की भी जरूरत नहीं होगी। आपको बता दे, नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो हमारी स्किन को काला बनाने वाले मेलानिन को कम करने में मदद करता है। इसी वजह से नींबू लगाने से हमारी स्किन फेयर हो जाती है। इस प्रक्रिया को करीब दो हफ्तें तक लगातार करे और फिर फायदा आपको दिखने लगेगा।

underarms whitening,home remedies for dark underarms,fair underarms,bright underarms,beauty hacks,beauty,beauty tips

कच्चा आलू

अंडरआर्म्स की रंगत सुधारने में कच्चा आलू आपकी मदद करेगा। रोजाना सिर्फ 20 मिनट तक कच्चे आलू की अंडरआर्म्स पर मसाज आपको मात्र 7 दिनों में बेहतर परिणाम दे देगी। इसके लिए पहले आप एक छोटे कच्चे आलू को धुलकर छील लीजिए और अब इसे बारीक साइट से कद्दूकस कर लीजिए। इस दौरान आलू का कुछ जूस भी निकलेगा इस जूस को फेंके नहीं। सबसे पहले कसे हुए आलू का गूदा उठाकर उससे दोनों अंडरआर्म्स में 10-10 मिनट के लिए मसाज करें। फिर प्लेट में बचा हुआ आलू का रस कॉटन की मदद से अंडरआर्म्स में लगाएं और 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद नहा लें।

underarms whitening,home remedies for dark underarms,fair underarms,bright underarms,beauty hacks,beauty,beauty tips

एलोवेरा

एलोवेरा आपकी अंडरआर्म्स को क्लीन और फेयर बना सकते है। आप एलोवेरा लीफ का छोटा-सा हिस्सा काट लीजिए और उसके ऊपर का हरा कांटेदार छिलका हटा लीजिए। बाकी बचे गूदे को और उससे निकल रहे रस को आप अपनी अंडरआर्म्स पर लगाइए। और गूदे की मदद से आर्म्स में मसाज कीजिए। दरअसल, एलोवेरा में कई विटमिन्स और मिनरल्स होते हैं। जो स्किन की डलनेस और डेडसेल्स को दूर करने का काम करते हैं। अगर एक सप्ताह तक दिन में दो बार आप एलोवेरा से अंडरआर्म्स की मसाज करेंगी तो आपको बेहतर परिणाम देखने को मिलेगा। एलोवेरा जेल या प्लांट से ली गई लीफ से आप कम से कम 10-10 मिनट तक दोनों अंडरआर्म्स की मसाज करें और 5 से 7 मिनट इसे लगा रहने देने के बाद नहा लें।

हमने आपको तीन तरीके बताए है जिनकी मदद से आप अपने अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर कर सकते है। आप इन में एक उपाय को नियमित करे फायदा होगा।

खूबसूरत त्वचा के लिए बेस्ट हैं चावल का आटा, मेकअप से पहले करें इसका इस्तेमाल
लड़कों की त्वचा के लिए परफेक्ट हैं यह फेसपैक, लगाते ही दिखेगा असर
आलू से मिलेगा चहरे को निखार, जानें कैसे करें इस्तेमाल

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर प्रशासन की कमान अब पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के हाथ, बने ट्रस्ट के पहले CEO
राम मंदिर प्रशासन की कमान अब पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के हाथ, बने ट्रस्ट के पहले CEO
कौन हैं राम मंदिर के पहले CEO जीतेंद्र मिश्रा? वायुसेना से ऑपरेशन सिंदूर तक जानिए पूरा सफर
कौन हैं राम मंदिर के पहले CEO जीतेंद्र मिश्रा? वायुसेना से ऑपरेशन सिंदूर तक जानिए पूरा सफर
यूपी में AIMIM को बड़ा झटका, सीनियर नेता आसिम वकार ने थामा कांग्रेस का हाथ
यूपी में AIMIM को बड़ा झटका, सीनियर नेता आसिम वकार ने थामा कांग्रेस का हाथ
2027 यूपी चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर मंथन
2027 यूपी चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर मंथन
‘रील और फॉलोअर्स से बाहर निकलें’, बंगाल BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा
‘रील और फॉलोअर्स से बाहर निकलें’, बंगाल BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
जन्माष्टमी व्रत में बनाएं कुरकुरे साबूदाना वड़े, इस आसान रेसिपी से मिनटों में करें तैयार
जन्माष्टमी व्रत में बनाएं कुरकुरे साबूदाना वड़े, इस आसान रेसिपी से मिनटों में करें तैयार
बुजुर्ग महिला का हाथ थामकर साथ चले CM विजय, अपना महंगा चश्मा पहनाया तो खिल उठा चेहरा; Video
बुजुर्ग महिला का हाथ थामकर साथ चले CM विजय, अपना महंगा चश्मा पहनाया तो खिल उठा चेहरा; Video
‘हनुमान अंश’ ने फिर चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ ने पकड़ी थोड़ी रफ्तार; मंगलवार को किसने कितना कमाया?
‘हनुमान अंश’ ने फिर चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ ने पकड़ी थोड़ी रफ्तार; मंगलवार को किसने कितना कमाया?
लंदन में राहुल गांधी के बयान पर सावरकर के परपोते का ऐतराज, कोर्ट में बोले- मेरे परदादा को बदनाम किया
लंदन में राहुल गांधी के बयान पर सावरकर के परपोते का ऐतराज, कोर्ट में बोले- मेरे परदादा को बदनाम किया
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
रिलीज से पहले ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल, एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
रिलीज से पहले ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल, एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
अभिजीत दीपके ने स्वीकारा AAP से जुड़ाव, बोले- पार्टी के साथ काम करने पर मुझे गर्व है
अभिजीत दीपके ने स्वीकारा AAP से जुड़ाव, बोले- पार्टी के साथ काम करने पर मुझे गर्व है
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन