न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चहरे की कई समस्याओं का निवारण करेगा पुदीना, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल

नैचूरल ब्यूटी प्रॉडक्ट के रूप में आप पुदीने का इस्तेमाल कर सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 13 Mar 2020 4:42:22

चहरे की कई समस्याओं का निवारण करेगा पुदीना, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल

गर्मियों का मौसम आने को हैं और सूरज की तपन बढ़ने लगी हैं। मौसम के इस बदलाव के साथ ही चहरे से जुड़ी कई समस्याएं भी सामने आने लगती हैं। ऐसे में मौसम में इस बदलाव के साथ ही चहरे की सुंदरता को बढ़ाने के उपाय भी बदलने की जरूरत होती है। गर्मियों के मौसम में पुदीना आपके लिए बेहतर साबित होता हैं जिसकी तासीर ठंडी होती है। नैचूरल ब्यूटी प्रॉडक्ट के रूप में आप पुदीने का इस्तेमाल कर सकती हैं। आइये जानते हैं किस तरह पुदीना का इस्तेमाल किया जाए।

स्किन को एक्सफोलिएट करेगा पुदीना

पुदीने की पत्तियां एक्सफोलिएटर यानी स्क्रबर का काम करती हैं। इसके लिए पुदीने की पत्तियों का जूस निकाल लें औऱ फिर इसमें 1 चम्मच ओटमील मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और करीब 10-15 मिनट के लिए सूखने दें। 15 मिनट बाद स्किन पर स्क्रब करें और चेहरा धो लें। ऐसा करने से चेहरे पर मौजूद डेड स्किन सेल्स हट जाएंगे और अंदर से निखर जाएगी आपकी स्किन।

टोनर का भी काम करता है पुदीना

अगर आप अब तक बाजार में बिकने वाला टोनर स्किन के लिए यूज करती आई हैं तो अब घर पर नैचूरल टोनर खुद तैयार करें। इसके लिए पुदीने की पत्तियों को पानी में उबालें और फिर इसे छानकर पानी को ठंडा कर लें। आप पुदीने के इस पानी का इस्तेमाल स्किन टोनर के तौर पर कर सकती हैं। इसे स्प्रे बॉटल में भर लें और चेहरे पर स्प्रे करें और फिर देखें कैसे आपका चेहरे फिर से रिफ्रेश और ग्लोइंग हो जाएगा।

beauty tips,beauty tips in hindi,beauty by mint leaves,skin care tips,beautiful face

स्किन की ड्राइनेस होगी दूर

क्या आप भी अपनी ड्राई स्किन की समस्या से परेशान हैं और बार-बार मॉइश्चराइजर लगाना पड़ता है? अगर हां तो केमिकल बेस्ड मॉइश्चराइजर यूज करने की बजाए नैचूरल तरीका अपनाएं और पुदीने की पत्तियां यूज करें। पुदीने की पत्तियों को ब्लेंडर में पीसें और उनका जूस निकाल लें। इस जूस को चेहरे पर लगाएं और फिर देखें कि चेहरा कैसे मॉइश्चराइज हो जाता है।

चेहरे पर एजिंग का असर दिखेगा कम

जब शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है तो आपकी स्किन टाइट और हेल्दी रहती है। पुदीने का इस्तेमाल कर आप अपनी स्किन को सही पोषक तत्व देते हैं जिससे आपकी स्किन पर झुर्रियां और बारीक रेखाएं दिखना कम हो जाती हैं और चेहरे पर एजिंग यानी उम्र के निशान नहीं दिखते। पुदीना ऐंटिऑक्सिडेंट्स का भी बेहतरीन सोर्स है जो फ्री रैडिकल डैमेज को कंट्रोल कर स्किन को जवां बनाए रखता है।

मुहांसे करे दूर

खूबसूरत-बेदाग स्किन चाहिए तो आर्टिफिशल प्रॉडक्ट्स की जगह पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल करें। पुदीने की कुछ पत्तियों को अच्छे से क्रश कर लें और फिर उसमें गुलाब जल मिलाएं। इसमें थोड़ा सा बेसन डालकर पेस्ट बनाएं और इस फेस पैक को चेहरे पर करीब 30 मिनट तक लगाए रखें। फिर पानी से धो लें। पुदीने के इस फेस पैक की मदद से स्किन को ऑइल फ्री रखने में मदद मिलेगी जिससे ऐक्ने यानी मुहांसेे दूर होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर प्रशासन की कमान अब पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के हाथ, बने ट्रस्ट के पहले CEO
राम मंदिर प्रशासन की कमान अब पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के हाथ, बने ट्रस्ट के पहले CEO
कौन हैं राम मंदिर के पहले CEO जीतेंद्र मिश्रा? वायुसेना से ऑपरेशन सिंदूर तक जानिए पूरा सफर
कौन हैं राम मंदिर के पहले CEO जीतेंद्र मिश्रा? वायुसेना से ऑपरेशन सिंदूर तक जानिए पूरा सफर
यूपी में AIMIM को बड़ा झटका, सीनियर नेता आसिम वकार ने थामा कांग्रेस का हाथ
यूपी में AIMIM को बड़ा झटका, सीनियर नेता आसिम वकार ने थामा कांग्रेस का हाथ
2027 यूपी चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर मंथन
2027 यूपी चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर मंथन
‘रील और फॉलोअर्स से बाहर निकलें’, बंगाल BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा
‘रील और फॉलोअर्स से बाहर निकलें’, बंगाल BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
जन्माष्टमी व्रत में बनाएं कुरकुरे साबूदाना वड़े, इस आसान रेसिपी से मिनटों में करें तैयार
जन्माष्टमी व्रत में बनाएं कुरकुरे साबूदाना वड़े, इस आसान रेसिपी से मिनटों में करें तैयार
बुजुर्ग महिला का हाथ थामकर साथ चले CM विजय, अपना महंगा चश्मा पहनाया तो खिल उठा चेहरा; Video
बुजुर्ग महिला का हाथ थामकर साथ चले CM विजय, अपना महंगा चश्मा पहनाया तो खिल उठा चेहरा; Video
‘हनुमान अंश’ ने फिर चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ ने पकड़ी थोड़ी रफ्तार; मंगलवार को किसने कितना कमाया?
‘हनुमान अंश’ ने फिर चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ ने पकड़ी थोड़ी रफ्तार; मंगलवार को किसने कितना कमाया?
लंदन में राहुल गांधी के बयान पर सावरकर के परपोते का ऐतराज, कोर्ट में बोले- मेरे परदादा को बदनाम किया
लंदन में राहुल गांधी के बयान पर सावरकर के परपोते का ऐतराज, कोर्ट में बोले- मेरे परदादा को बदनाम किया
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
रिलीज से पहले ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल, एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
रिलीज से पहले ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल, एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
अभिजीत दीपके ने स्वीकारा AAP से जुड़ाव, बोले- पार्टी के साथ काम करने पर मुझे गर्व है
अभिजीत दीपके ने स्वीकारा AAP से जुड़ाव, बोले- पार्टी के साथ काम करने पर मुझे गर्व है
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन