खुबसुरत चेहरा आपकी शान होता है जिसे देखकर सभी आपके कायल बन जाते है।ऐसे में चेहरे को सुंदर बनाने के लिए चमेली के फूलो का उपयोग किया जा सकता है। चमेली या जेस्मिन सफ़ेद रंग का खुशबूदार फूल होता है जिसकी खुशबू मन में समा जाती है। चमेली का फूल अपनी खुशबू के साथ-साथ चेहरे की रंगत बढ़ाने में सहायक होता है। तो आइये जानते है इस बारे में....
* चमेली के फूल को पीसकर इससे बने लेप को चेहरे पर लगाने से चेहरा निखर जाता है। इसके लिए चमेली के फूल में थोडा सा गुलाबजल मिलाकर चेहरे रोजाना लगाने से चेहरे की सुन्दरता बढती है।
* थकी आँखों के चमेली के तेल थोडा सा नारियल का तेल मिला ले अब इसे हथेली पे लेकर हल्के हाथ से आँखों की मसाज करे। इससे आँखों को सुकून मिलेगा और साथ ही आँखों की खूबसूरती भी बढ़ेगी।
![चमेली के फूलों से पाये खूबसूरती, अपनाये ये तरीके #Beauty Tips benefits of jasmine,beauty tips of jasmine,jasmine beauty tips,beauty,beauty tips]()
* चेहरे से म्रत कोशिकाओ को दूर करने के लिए चमेली को फूल कप पिस ले अब इसमें निम्बू और शहद डालकर इससे बने लेप को चेहरे पर लगाए। इससे म्रत कोशिकाए दूर होती है और साथ ही चेहरा निखर जाता है।
* त्वचा से डार्क सर्किल हटाने के लिए चमेली के तेल का उपयोग किया जा सकता है। नही होने पर इसके पत्तो का भी उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए इसके पत्तो को पिस ले फिर दूध में मिलाकर चेहरे पर लगाये। इससे डार्क सर्किल हट जायेंगे।
* मुहांसों को दूर करने के लिए इसके पत्तो को पिस ले और इसमें निम्बू और गुलाबजल को डाले और इसे चेहरे पर लगा ले इससे भी बहुत फायदा मिलेगा।