Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

घरेलू उपचार से दूर किया जा सकता है अंडरआर्मस का कालापन

आप अंडरआर्मस के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपचार का प्रयोग करें यह न सिर्फ आपके लिए किफायती होगा अपितु इनसे किसी प्रकार का कोई नुकसान आपकी त्वचा को नहीं होगा।

Posts by : Hema | Updated on: Fri, 23 Mar 2018 3:13:04

घरेलू उपचार से दूर किया जा सकता है अंडरआर्मस का कालापन

अक्सर हम युवतियों को स्लीवलेस आउटफिट्स में देखते हैं। इन आउटफिट्स में उनकी सुन्दरता में निखार आता है यह सही है लेकिन इनकी वजह से कभी-कभी उन्हें शर्मिन्दगी भी उठानी पड़ जाती है। ऐसा नहीं है कि उनका पहनावा खराब है अपितु स्लीवलेस की वजह से उनके काले अंडरआर्मस उन्हें इसका अहसास करवाते हैं। हालांकि आजकल युवतियों इन्हें साफ सुथरा बनाये रखने के लिए कई प्रकार केमिकल्स युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं लेकिन उनसे वक्ती तौर पर तो लाभ प्राप्त होता। बाजार में मिलने वाले तेज केमिकल्स युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स की तुलना में यदि आप अंडरआर्मस के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपचार का प्रयोग करें यह न सिर्फ आपके लिए किफायती होगा अपितु इनसे किसी प्रकार का कोई नुकसान आपकी त्वचा को नहीं होगा। निम्न कारणों से इन स्थानों पर कालापन आता है—
beauty tips,underarms,home remedies,skin care * रेजर का प्रयोग करना—वर्तमान में बाजार में अपने अनचाहे बालों को हटाने के लिए कई प्रकार के रिमूवल उपलब्ध हैं लेकिन अभी भी अधिकांशत: हम इन्हें हटाने के लिए रेजर का प्रयोग करते हैं। रेजर के प्रयोग करने से न सिर्फ इन स्थानों पर त्वचा की सलवेंट पैदा हो जाती हैं, अपितु यह स्थान काले भी हो जाते हैं।

* हेयर रिमूवल क्रीम का प्रयोग—केमिकलयुक्त हेयर रिमूवल क्रीम का लगातार उपयोग करना, जिससे त्वचा में ढीलापन आने के साथ ही इन स्थानों पर छोटे-छोटे दाने हो जाते हैं जिनसे भी कालापन ज्यादा नजर आता है।

* अत्यधिक पसीना आना और डिओडोरेंट का ज्यादा मात्रा में उपयोग

एक नजर उन घरेलू उपचारों पर जिनके द्वारा आप इन स्थानों के कालेपन से छुटकारा पा सकती हैं —

* अंडरआर्मस में उभरे कालेपन को आप एलोवेरा और मुल्तानी मिट्टी से बने पेस्ट के द्वारा साफ कर सकती हैं। इसके लिए आप 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर में 1 चम्मच एलोवेरा जैल और 1 चम्मच नींबू का रस डालकर इसका पेस्ट बनाए। इस पेस्ट को नहाने से 15 मिनट पूर्व इन स्थानों पर लगाए और सूखने पर साफ पानी से धो लीजिए। इसे अपने रोजमर्रा की दिनचर्या में शामिल कीजिए। ऐसा हर रोज करते रहने से अंडरआम्र्स का कलर लाइट हो जाता है और अगर अंडरआम्र्स में घमौरियां या दाने हों तो वो भी ठीक हो जाते हैं। beauty tips,underarms,home remedies,skin care * बेकिंग सोड़ा से काले अंडरआर्मस का उपचार — 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा लीजिये। इसमें 1 चम्मच पानी डाल कर मिला लीजिये। इसे अंडर आम्र्स में लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड दीजिये और फिर धो लीजिये। ऐसा सप्ताह में कम से कम 3 बार कीजिए। इससे अंडरआम्र्स का कालापन धीरे-धीरे कम होने लगता है।

* खीरे के रस से काले अंडरआर्मस का उपचार — 1 चम्मच खीरे के रस में 1/2 चम्मच बेसन और 1 चुटकी हल्दी पाउडर मिला लीजिये। इसे अंडर आम्र्स में लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दीजिये और फिर धो लीजिये। ऐसा सप्ताह में 3 बार करते रहने से कुछ ही दिनों में अंडर आम्र्स की डार्कनेस कम हो जाती है।

* हल्दी पाउडर से काले अंडरआर्मस का उपचार — 2 चम्मच नींबू का रस लीजिये। इसमें 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर डाल कर मिला लीजिये। इसे अंडर आम्र्स में लगा कर सूखने तक छोड़ दीजिये और फिर धो लीजिये। ऐसा एक दिन छोड़ कर एक दिन करना चाहिए इससे अंडर आम्र्स का कलर लाइट होने लगता है।

* आलू से काले अंडरआर्मस का उपचार —
आलू न सिर्फ खाने के काम आता है अपितु यह त्वचा को गोरा और नमी युक्त बनाने का काम भी करता है। अपने अंडरआर्मस के कालेपन को दूर करने के लिए कोई तरीका सही साबित न हुआ हो तो आप आलू का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह एक प्रकार से रामबाण है। इसके लिए आप 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ आलू लीजिये। इसमें 2 चम्मच दही डाल कर मिला लीजिये। इससे अंडर आम्र्स में 5 मिनट मसाज कीजिये और फिर पानी से धो लीजिये। ऐसा हर रोज करते रहने से अंडर आम्र्स का कालापन तो दूर होगा ही साथ ही सॉफ्टनेस भी आ जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology