न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करवाचौथ वाले दिन पाना चाहती हैं खूबसूरती, अभी करें ये 4 काम

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपको करवाचौथ वाले दिन ऊपर से लेकर नीचे तक खूबसूरत दिखाएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 29 Oct 2020 4:14:58

करवाचौथ वाले दिन पाना चाहती हैं खूबसूरती, अभी करें ये 4 काम

कुछ ही दिनों में करवाचौथ का व्रत आने वाला हैं जो कि सुहागिनों द्वारा अपने पति के लिए रखा जाता हैं ताकि उनकी उम्र लम्बी हो। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और खुद को आकर्षक दिखाने का हर संभव प्रयास करती हैं। इस दिन सुंदर दिखने के लिए आपको जरूरत हैं अभी ही कुछ उपायों को करने की ताकि उस दिन तक आपकी सुंदरता निखर कर सामने आए। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपको करवाचौथ वाले दिन ऊपर से लेकर नीचे तक खूबसूरत दिखाएंगे।

beauty tips,beauty tips in hindi,glowing skin,karva chauth,karva chauth special,karva chauth 2020

चेहरे पर आएगा ग्लो

चेहरे को सुंदर व ग्लोइंग बनाने के लिए आप कॉफी फेसपैक लगा सकती है। यह डेड स्किन सेल्स को रिमूव कर नई कोशिकाएं बनाने में मदद करता है। इस फेसपैक को बनाने के लिए एक कोटरी मे 3 चम्मच कॉफी पाउडर, 1 चम्मच कच्चा दूध और 1/2 छोटा चम्मच खसखस मिलाएं। तैयार पेस्ट को चेहरे पर स्क्रब करते हुए लगाएं। फिर इसे करीब 15 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में चेहरे को ताजे पानी से धोएं। इस फेसपैक को करवाचौथ के 2-3 दिन पहले रोजाना लगाएं।

इस तरह होंठ होंगे मुलायम

सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में होंठों में रूखापन आने से उनके फटने व खून निकलने की परेशानी होने लगती है। ऐसे में करवाचौथ के दिन ऐसे होंठ आपकी खुबसूरती को बिगाड़ने का काम कर सकते हैं। इसके लिए आप रोजाना दिन में 2-3 बार मलाई या शहद लगाएं। इससे होंठों को नमी मिलेगी। साथ ही होंठों का कालापन दूर हो गुलाबी व मुलायम होने में मदद मिलेगी।

beauty tips,beauty tips in hindi,glowing skin,karva chauth,karva chauth special,karva chauth 2020

शाइनी बालों के लिए उपाय

आप घर पर नेचुरल चीजों से हेयर पैक बनाकर हेयर-स्पा कर सकती है। इसके लिए 2 केले, 2 एवोकाडो, 1 चम्मच शहद, नीम की कुछ पत्तियों को मिक्सी में ग्राइंड करें। तैयार हेयर पैक को बालों की जड़ों से लगाते हुए पूरे बालों पर लगाएं। इसे करीब 30 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दें। बाद में बालों को माइल्ड शैंपू से धोएं। यह हेयर पैक बालों को कोई साइड इफेक्ट पहुंचाएं बिना नेचुरल तरीके से पोषित करेगा। बालों का झड़ना, डैंड्रफ की परेशानी दूर हो बाल सुंदर, घने, मुलायम व शाइनी नजर आएंगे। हेयर स्पा को आप करवा चौथ आने से कम से कम दो बार कर सकते हैं। साथ ही आप सामग्री को अपने बालों की लेंथ के हिसाब से कम या ज्यादा कर सकती है।

हाथ और पांव की केयर भी जरूरी

चेहरे व बालों के साथ हाथों और पैरोें का सुंदर दिखना भी बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप घर पर ही स्क्रब बनाकर हाथों व पैरों का कालापन दूर कर उसे साफ, ग्लोइंग और मुलायम बना सकते हैं। स्क्रब तैयार करने के लिए एक बाउल में 1 चम्मच ओटमील पाउडर, 1 चम्मच चंदन पाउडर, 1 चम्मच एलोवेरा जेल, चुटकीभर हल्दी,1/2 छोटा चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं। तैयार स्क्रब को हाथों व पैरों पर सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए लगाएं। उस हिस्से पर ज्यादा मसाज करें जहां पर कालापन जमा हो। उसके बाद पानी से इसे साफ कर लें। इस स्क्रब को आप करवाचौथ से पहले 2-3 बार इस्तेमाल कर सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद