न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खूबसूरत अभिनेत्री रेखा का आज जन्मदिन, जानें उनके ब्यूटी सीक्रेट

आज इस कड़ी में हम आपको अभिनेत्री रेखा के ब्यूटी सीक्रेट्स की जानकारी देने जा रहे हैं कि किस तरह आज भी उनकी त्वचा जवां नजर आती हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 Oct 2020 2:31:40

खूबसूरत अभिनेत्री रेखा का आज जन्मदिन, जानें उनके ब्यूटी सीक्रेट

आज 10 अक्टूबर हैं और आज के दिन बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री रेखा का जन्मदिन हैं। 70 के दशक से बॉलीवुड की यह एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। आज 66 की उम्र के बाद भी अपनी अदाओं के साथ वे अपनी खूबसूरती से सभी को दीवाना बना रही हैं। आज इस कड़ी में हम आपको अभिनेत्री रेखा के ब्यूटी सीक्रेट्स की जानकारी देने जा रहे हैं कि किस तरह आज भी उनकी त्वचा जवां नजर आती हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

पानी का सेवन

रेखा दिन भर में 10 से 12 ग्सास पानी पीती हैं। दरअसल पानी की सही मात्रा हाइड्रेट करने और त्वचा व शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है। यह रेखा की सुंदर और ग्लैमरस त्वचा के पीछे का एक बड़ा राज है।

अच्छी नींद लेना

हम सभी के लिए एक अच्छी नींद लेना बेहद जरूरी है। जल्दी बिस्तर पर जाना, जल्दी उठना और हर रोज़ सही नींद लेना एक अभिनेत्री को पूरे दिन फिट, सुंदर, स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहने में मदद करता है। रेखा का भी यही सीक्रेट है कि वह हर काम सही समय पर करती हैं और एक अच्छी नींद जरूर लेती हैं।

beauty tips,beauty tips in hindi,rekha beauty secrets

स्वस्थ खाने की आदतें

रेखा को लगता है कि सुंदर रहने के लिए स्वस्थ और पोषक आहार लेना बेहद जरूरी है। वह जंक, फ्राइड और ओवरकुकड भोजन से परहेज करती है और वह बाकी लोगों को भी बाहर का खाना खाने से मना करती हैं।

अरोमाथेरेपी और आयुर्वेदिक स्पा उपचार

रेखा प्राचीन आयुर्वेद और अरोमाथेरेपी के सौंदर्य लाभों में विश्वास करती है और इसलिए, घर पर अपने स्पा सेशन्स के दौरान दोनों तरह के स्पा को शामिल करती है।

अनुशासित जीवन

रेखा एक अनुशासित जीवन जीती है, जिसके कारण वह खुश और तनाव-मुक्त रहती हैं। उनका मानना है कि उनकी सफलता, व्यक्तित्व और सुंदरता के पीछे यह भी एक महत्वपूर्ण गुण हैं।

हेयर पैक

रेखा आज की चीजों के साथ पारंपरिक चीजों नें भी विश्वास रखती हैं। वह अपने बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने के लिए आंवले, शिकाकाई, मेथी के बीज और नारियल के तेल की प्राकृतिक अच्छाई में विश्वास करती है। वह बालों को सुंदर, लंबे और चमकदार बनाने के सप्ताह में एक बार शहद, दही और अंडे का सफेद पैक का इस्तेमाल करती हैं।

beauty tips,beauty tips in hindi,rekha beauty secrets

सफाई और मॉइस्चराइजिंग

किसी भी अभिनेत्री के लिए उनकी त्वचा बेहद कीमती होती है। ऐसे में रेखा भी अपने फेस की नियमित सफाई, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग करती हैं। वह हमेशा इस चीज को सुनिश्चित करती है कि वह बिस्तर पर जाने से पहले अपनी त्वचा से सभी मेकअप को हटा दें। उसे अच्छे से साफ कर लें और मॉइस्चराइज कर लें।

योग और ध्यान

वैसे तो हर अभिनेत्री हर दिन घंटो जीम नें पसीना बहाती हैं। इससे अलग रेखा वर्षों से योग और ध्यान करती हैं। वह हर इसका अभ्यास करती है। वह मानती हैं कि योग और ध्यान मुख्य रूप से उनकी सुंदरता, बेदाग त्वचा और करिश्माई व्यक्तित्व के लिए जिम्मेदार है।

डांस

रेखा को डांस करना बहुत पसंद है। उनकी मानें तो डांस एक प्राकृतिक कसरत है। इसे करने से हम सिर्फ खुश ही नहीं रहते बल्कि फीट एंड फाइन भी रहते हैं। रेखा का यह ब्यूटी सीक्रेट हम अपना लें तो हम भी उनकी तरह ही हर उम्र में खूबसूरत लग सकते हैं।

रात का खाना जल्दी खाती हैं रेखा

रेखा शाम 7:30 से पहले ही डिनर कर लेने को प्राथमिकता देती है । उनका मानना है कि केवल खाना खाना ही महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि क्या और कब खाना भी महत्वपूर्ण है।रेखा का मानना है कि उनका स्वस्थ, संतुलित, स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन, जिसमें एक कटोरी सब्जियां, दही, गर्म चपातियां और सलाद शामिल है, वह किसी के लिए भी सुंदर त्वचा, टोंड बॉडी और युवा लुक के लिए जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

1200 मिसाइलों के साथ चार देशों पर था निशाना… ट्रंप ने खोला ईरान के कथित मेगा प्लान का राज
1200 मिसाइलों के साथ चार देशों पर था निशाना… ट्रंप ने खोला ईरान के कथित मेगा प्लान का राज
कोई कमी नहीं, घबराहट में बुकिंग 55 लाख से बढ़कर 75 लाख तक पहुंची, LPG को लेकर सरकार का दावा
कोई कमी नहीं, घबराहट में बुकिंग 55 लाख से बढ़कर 75 लाख तक पहुंची, LPG को लेकर सरकार का दावा
शेयर बाजार में भारी बिकवाली, सेंसेक्स 1470 और निफ्टी 488 अंक टूटकर बंद
शेयर बाजार में भारी बिकवाली, सेंसेक्स 1470 और निफ्टी 488 अंक टूटकर बंद
'द केरल स्टोरी 2' ने 14वें दिन भी मचाया धमाल, सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को छोड़ा पीछे
'द केरल स्टोरी 2' ने 14वें दिन भी मचाया धमाल, सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को छोड़ा पीछे
6G टेक्नोलॉजी को लेकर भारत ने तेज की तैयारियां, सरकार का बड़ा निवेश; 5G से कई गुना तेज होगा इंटरनेट
6G टेक्नोलॉजी को लेकर भारत ने तेज की तैयारियां, सरकार का बड़ा निवेश; 5G से कई गुना तेज होगा इंटरनेट
तेल संकट के बीच अमेरिका का रुख बदला! ट्रंप प्रशासन ने समुद्र में अटके रूसी तेल की खरीद को दी मंजूरी
तेल संकट के बीच अमेरिका का रुख बदला! ट्रंप प्रशासन ने समुद्र में अटके रूसी तेल की खरीद को दी मंजूरी
संसद में ‘भूंजा’ टिप्पणी पर गरमा गया माहौल, पप्पू यादव और गिरिराज सिंह के बीच तीखी बहस
संसद में ‘भूंजा’ टिप्पणी पर गरमा गया माहौल, पप्पू यादव और गिरिराज सिंह के बीच तीखी बहस
सोते समय हाथ सुन्न होना: कारण, बचाव और फटाफट समाधान
सोते समय हाथ सुन्न होना: कारण, बचाव और फटाफट समाधान
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
काव्या मारन की टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा?, SRH के कोच ने बताई पूरी वजह
काव्या मारन की टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा?, SRH के कोच ने बताई पूरी वजह
क्या 66 की उम्र में मां बनने वाली हैं नीना गुप्ता? वायरल फोटो पर एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
क्या 66 की उम्र में मां बनने वाली हैं नीना गुप्ता? वायरल फोटो पर एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
30,000mAh बैटरी और 200MP कैमरे वाला दमदार 5G फोन लॉन्च, महीने में सिर्फ एक बार करना पड़ेगा चार्ज
30,000mAh बैटरी और 200MP कैमरे वाला दमदार 5G फोन लॉन्च, महीने में सिर्फ एक बार करना पड़ेगा चार्ज
रात को ज्यादा खा लिया हो तो सुबह उठते ही अपनाएं ये टिप्स, पेट रहेगा हल्का और गैस-एसिडिटी होगी दूर
रात को ज्यादा खा लिया हो तो सुबह उठते ही अपनाएं ये टिप्स, पेट रहेगा हल्का और गैस-एसिडिटी होगी दूर
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी