अक्सर देखा जाता हैं कि लड़कियां बॉलीवुड अप्सराओं अर्थात बॉलीवुड हीरोइन की कई चीजें कॉपी करती हैं ताकि आकर्षक और खूबसूरत दिखा जा सकें। ऐसे में उनके स्टाइल को कॉपी करने के साथ ही जरूरी हैं कि उनके ब्यूटी सीक्रेट्स को भी कॉपी किया जाए ताकि उनके जैसा निखार प्राप्त हो सकें। आज हम आपको बॉलीवुड अप्सराओं के कुछ ऐसे ही ब्यूटी टिप्स के बारे में बताने जा रहे है जो वे निखार पाने के लिए करती हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।
![बॉलीवुड अप्सराओं से ले ब्यूटी टिप्स, जानें इनके निखार का राज beauty tips,beauty tips in hindi,bollywood beauty secret,bollywood actress]()
- ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की एक बेहतरीन अदाकारा और खूबसूरत अभिनेत्री रही हैं। एेश्वर्या खूबसूरती को बनाएं रखने के लिए सबसे ज्यादा नेचुरल चीजों पर निर्भर रहती हैं। अपने चेहरे की खूबसूरत को बनाएं रखने के लिए वह दही, खीरा, बेसन जैसी चीजों से बने फेसपैक का इस्तेमाल करती हैं, साथ ही अपने बालों में भी सप्ताह में एक बार ऑयल जरूर करती हैं।
- दीपिका के फिटनेस और ब्यूटी को सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि बी टाउन की बाकी लड़कियां भी कॉपी करती हैं। खबरों की मानें तो दीपिका अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए फास्टफूड से दूरी बनाए रखती हैं। साथ में नारियल पानी और जूस ज्यादा लेना पसंद करती हैं। यही नहीं मौका मिलते ही वह स्पा जाती हैं ताकि स्किन के पोर्स खुले रहें। दीपिका रात में नाइट क्रीम लगाना नहीं भूलती हैं।
![बॉलीवुड अप्सराओं से ले ब्यूटी टिप्स, जानें इनके निखार का राज beauty tips,beauty tips in hindi,bollywood beauty secret,bollywood actress]()
- कैटरीना कैफ का नाम उन एक्ट्रेस में शुमार है जो बिना मेकअप के खूबसूरत नजर आती हैं। वह अपने स्किन पर ऑयल मसाज करती हैं जिससे उनके स्किन का ग्लो बना रहे। उन्हें ज्यादा मेकअप करना पसंद नहीं है।
- करीना कपूर की खूबसूरती के बारे में क्या कहना। करीना अपने बालों में ऑयल बादाम, ऑरडी और ऑलिव ऑयल को मिक्स करके लगाती हैं। वहीं स्किन पर शहद से मसाज करती हैं जिसे उनके स्किन का ग्लो बना रहे।