त्वचा की कोमलता और ख़ूबसूरती हर महिला की चाहत होती है। इसे पाने के लिए महिलाऐं बाजार में उपस्थित केमिकल युक्त कई महंगे प्रोडक्ट्स खरीदना पसंद करती हैं जो कि हानिकारक भी होते हैं। जबकि आपकी इस ख्वाहिश को फ्रिज में जमी ठंडी-ठंडी बर्फ भी पूरा कर सकती हैं। जी हाँ, आइसक्यूब की मदद से चहरे से जुड़ी कई समस्याओं का हल निकाला जा सकता हैं और खूबसूरत चेहरा पाया जा सकता हैं। तो आइये जानते है किस तरह काम में लिया जाए आइसक्यूब को।
* रोजाना नहाने से पहले 10 मिनट के लिए आइसक्यूब्स को लगाये। ऐसा करने से छिद्र बन होते है और कील, मुंहासो की समस्या भी दूर होती है।
![आपकी त्वचा की रंगत निखार सकती है आइसक्यूब, जानें किस तरह ले इसे काम में ice cubes,beauty benefits of ice cubes,beauty tips,skin care tips]()
* मेकअप निकालने में आइसक्यूब्स का इसेमाल किया जा सकता है। इसके लिए एक सफा कपड़े में बर्फ की टुकड़ी रख लो और अब इसे चेहरे पर हल्के हाथ से मलते जाये।
* त्वचा पर चकत्ते, फोड़े़, फुन्सियों में भी आइस-क्यूब काफी लाभकारी माने जाते हैं। अगर फोड़े़, फुन्सियों की वजह से चेहरे पर जलन तथा सूजन महसूस हो रही हो तो आइस-क्यूब के उपयोग से काफी राहत मिलती है।
![आपकी त्वचा की रंगत निखार सकती है आइसक्यूब, जानें किस तरह ले इसे काम में ice cubes,beauty benefits of ice cubes,beauty tips,skin care tips]()
* त्वचा को टाइट रखने के लिए भी आइसक्यूब्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए 5-7 मिनट के लिए चेहरे पर आइसक्यूब्स को लगाये। हफ्ते में 3 बार करने से चेहरे की रंगत बढने लगती है।
* आइसक्यूब्स के उपयोग से चेहरे से टैनिंग की समस्या को भी दूर किया जा सकता है। ऐसे में बाहर निकालने से पहले 15 मिनट के लिए ही सही चेहरे पर लगा ले।