शरीर की ख़ूबसूरती और सुगंध दोनों को प्राप्त करने के लिए आजकल बाजार में कई उत्पाद आने लगे है। लेकिन इनमें उपस्थित केमिकल आपको फायदा पहुँचाने की जगह नुकसान भी पहुँचा सकते हैं। ऐसे में आपको जरूरत है कि प्राकृतिक तरीकों की मदद ली जाए। इसलिए आज हम आपके लिए चमेली के फूल से जुड़े कुछ ऐसे तरीके लेकर आए है जिनकी मदद से आपके शरीर को ख़ूबसूरती और सुगंध की प्राप्ति होगी। तो आइये जानते है इन ब्यूटी टिप्स के बारे में।
* चेहरे से मृत कोशिकाओ को दूर करने के लिए चमेली को फूल कप पिस ले अब इसमें निम्बू और शहद डालकर इससे बने लेप को चेहरे पर लगाए। इससे म्रत कोशिकाए दूर होती है और साथ ही चेहरा निखर जाता है।
![चमेली के फूल से पाए खूबसूरती और सुगंध, इस तरह ले इन्हें काम में chameli flower,beauty benefits,skin care tips,beauty tips]()
* त्वचा से डार्क सर्किल हटाने के लिए चमेली के तेल का उपयोग किया जा सकता है। नही होने पर इसके पत्तो का भी उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए इसके पत्तो को पिस ले फिर दूध में मिलाकर चेहरे पर लगाये। इससे डार्क सर्किल हट जायेंगे।
* चमेली के फूल को पीसकर इससे बने लेप को चेहरे पर लगाने से चेहरा निखर जाता है। इसके लिए चमेली के फूल में थोडा सा गुलाबजल मिलाकर चेहरे रोजाना लगाने से चेहरे की सुन्दरता बढती है।
![चमेली के फूल से पाए खूबसूरती और सुगंध, इस तरह ले इन्हें काम में chameli flower,beauty benefits,skin care tips,beauty tips]()
* थकी आँखों के चमेली के तेल थोडा सा नारियल का तेल मिला ले अब इसे हथेली पे लेकर हल्के हाथ से आँखों की मसाज करे। इससे आँखों को सुकून मिलेगा और साथ ही आँखों की खूबसूरती भी बढ़ेगी।
* मुहांसों को दूर करने के लिए इसके पत्तो को पिस ले और इसमें निम्बू और गुलाबजल को डाले और इसे चेहरे पर लगा ले इससे भी बहुत फायदा मिलेगा।