Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

#Face Beauty अपने चेहरे के आकार से जाने दाढ़ी की कौन सी स्टाइल करेगी आपको सूट

इसलिए आपका काम थोडा आसान करने के लिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं चेहरे के शेप के हिसाब से दाढ़ी की कौनसी स्टाइल आप पर सूट करेगी उसके बारे में। तो आइये जानते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Jan 2018 3:26:44

#Face Beauty अपने चेहरे के आकार से जाने दाढ़ी की कौन सी स्टाइल करेगी आपको सूट

खूबसूरत दिखना हर किसी का अधिकार हैं। लड़कियों के पास खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए कई चीजें होती हैं। वहीँ लड़कों के पास लड़कियों की तुलना में सिमित आप्शन होते हैं। जिसमें से एक हैं दाढ़ी। दाढ़ी एक ऐसी चीज है जिसे आप अपने मन-मुताबिक बढ़ा या कटवा सकते हो और जो भी शेप आपको सूट करे उसमें ढाल सकते हो। फैशन के दौर में दाढ़ी के कई तरह के स्टाइल हो चुके हैं, लेकिन ये स्टाइल सभी पर सूट नहीं करते। इसलिए आपका काम थोडा आसान करने के लिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं चेहरे के शेप के हिसाब से दाढ़ी की कौनसी स्टाइल आप पर सूट करेगी उसके बारे में। तो आइये जानते हैं।

* चोकोर चेहरा : अगर आपका चेहरा चौकोर है तो उस पर आप कम ही दाढ़ी रखें। ऐसे लोग दाढ़ी रखते वक्त कोशिश करें कि उनकी दाढ़ी किनारे से शॉर्ट हो और ठुड्डी पर लंबाई ज्यादा हो। ऐसे चेहरे वाले लोगों के लिए गोटी शेप की दाढ़ी सबसे बेहतर विकल्प है। अगर आप एक ऐसे डिजाइन का चुनाव करते हैं जिससे आपका चेहरा ज्यादा कवर हो तो वो आप पर अच्छा नहीं लगेगा।
beard styles,beard according to face,beauty tips,beard styles for men,beauty * गोल चेहरे के लिए : अगर आपका चेहरा गोलाकार है तो आपको दाढ़ी बनाते वक्त ध्यान रखना चाहिए कि ठुड्डी के ऊपर दाढ़ी की लंबाई अधिक हो। ऐसे चेहरे के लिए पूरी दाढ़ी रखने के बजाय फ्रेंच शेप दाढ़ी अच्छा विकल्प है।

* लंबा चेहरा : आपके चेहरे के लंबे आकार की वजह से आपके माथे और आपकी ठुड्डी के बीच में काफी खाली जगह रहती है। आपका ध्यान इस खाली जगह को कम करने पर होना चाहिए। और इसका सबसे आसान तरीका है एक मूंछ। अगर आप थोड़ा और ट्राई करना चाहते हैं तो एक घनी मूंछ भी अच्छी रहेगी पर इसे नीचे की तरफ झूलने ना दें। मूंछे जो नीचे की तरफ झुकी होती हैं वो आपके चेहरे को और लंबा दिखाएंगी।

* बड़ा चेहरे के लिए : कुछ लोगों के चेहरे का आकार शरीर के हिसाब से थोड़ा बड़ा होता है, ऐसे में दाढ़ी बढ़ाते वक्त उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि उनकी दाढ़ी से उनके लुक का संतुलन न बिगड़े। ऐसे चेहरे पर छोटी दाढ़ी रखें जो पूरे चेहरे को कवर करे और मोटी मूंछ रखें। इस लुक से आप अधिक मैच्योर भी दिखेंगे और आपका चेहरा बड़ा भी नहीं लगेगा।

* ओवल चेहरा : आप इन खुशनसीब लोगों में से हैं जिनके पास है सबसे अच्छे आकार वाला फेस-शेप है और जिसमें है ढेर सारा स्कोप क्रिएटिविटी के लिए। आपको जानकर खुशी होगी की आप पर लगभग सबकुछ अच्छा लगेगा। मिसाल के तौर पर साफ़ की गई हल्की दाढ़ी या एक स्मार्ट मूंछ आपके चेहरे पर परफेक्ट लगेगी। अगर आपको मूंछे पसंद है तो चुनिए एक हैंडलबार मूंछे। ये ना सिर्फ आपका स्टाइल बढ़ाएगा बल्कि आपको भीड़ में भी बिल्कुल अलग दिखाएगा।

*छोटे चेहरे के लिए : अगर आप सोचते हैं कि चेहरा छोटा है तो उसपर बड़ी दाढ़ी अच्छी लगेगी तो आप गलत हैं। छोटे चेहरे पर लंबी और बड़ी दाढ़ी चेहरे के प्रपोरशन को बिगाड़ सकती है। ऐसे में उनके लिए छोटी लेकिन पूरे चेहरे को कवर करती हुई दाढ़ी अच्छा विकल्प है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology