न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रात के समय मेकअप से दिखना चाहते है आकर्षक, तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

क्योंकि समय और मौके के अनुसार किया गया मेकअप आपके रूप में निखार लेकर आता हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 29 Oct 2018 2:13:42

रात के समय मेकअप से दिखना चाहते है आकर्षक, तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

आजकल महिलाऐं ख़ूबसूरती पाने के लिए सबसे अच्छा साथी अपने मेकअप को मानती हैं और यह सच भी हैं। क्योंकि समय और मौके के अनुसार किया गया मेकअप आपके रूप में निखार लेकर आता हैं और आपकी ख़ूबसूरती को बढाने का काम करता हैं। बस आपको यहाँ जानने की जरूरत होती है कि किस समय, किस तरह मेकअप किया जाए। इसलिए आज हम आपके लिए मेकअप से जुड़े कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जिसके अनुसार आप रात के समय मेकअप में आकर्षक दिख सकती हैं। तो आइये जानते है इन टिप्स के बारे में।

* रात के समय डार्क होना चाहिए मेकअप

अगर आप रात के किसी फंक्शन या पार्टी के लिए मेकअप करना चाहती हैं, तो इसे थोड़ा डार्क रखें। दरअसल दिन में प्राकृतिक रौशनी होती है, जिससे लाइट मेकअप फेडअप नहीं होता है। मगर रात में तेज आर्टिफिशियल रौशनी के कारण आपका मेकअप फीका लगने लगता है। मेकअप ऐसा करें जिसमें आप के चेहरे के फीचर्स शार्प नजर आएं।

* चेहरे पर चमक लाने के लिए

सबसे पहले चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं। उसके बाद प्राइमर लगाएं। ऐसा करने से चेहरे पर ताजगी और चमक आएगी। दाग-धब्बों को छिपाने के लिए अपनी स्किन टोन से मेल करता हुआ कंसीलर लगाएं। अब अपनी स्किन से एक टोन गहरे रंग का बेस लगाएं और अच्छी तरह से ब्लेंड करें। रात के मेकअप में स्किन से गहरा टोन इस्तेमाल किया जाता है।

beauty tips,makeup tips,night makeup tips,skin care tips

* रात में आंखों के लिए खास मेकअप

अगर आपका फोकस आपकी आंखों पर है तो शिमरिंग आईशैडो का उपयोग करें। मेक-अप में आंखों पर फोकस करते समय कृपया यह ज़रूर जांच लें कि आपने न्यूट्रल शेड का लिप कलर इस्तेमाल किया हुआ है। साथ ही अगर आपको मेकअप किसी पार्टी के लिए करना है तो स्मोकी आई लुक बहुत पसंद अच्छा दिखता है। इसके लिए आंखों को हाईलाइट करने के लिए हाईलाइटर लगाएं। लॉन्ग लास्टिंग गाढ़ा काजल लगाएं। पलकों पर ब्राउन पैलेट का कोल शैडो लगाएं। वॉटर प्रूफ मस्कारा के दो कोट लगाएं और अंत में भौहों के नीचे उभरे स्थान पर पर्ल शैडो से फिनिश टच दें।

* होंठों के लिए लिप लाइनर

होंठों को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए लिपलाइनर का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप चाहें तो किसी लिपशेड का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। सैसी रेड या डीप प्लम लिपशेड आपके होंठों को और रसीला बना सकता है। इस पर हल्का सा ग्लॉस टच दें और आपके होंठ रात में आपको आकर्षक दिखाने के लिये तैयार हैं। जब फोकस आपके होंठों पर हो तो अपनी आंखों का मेक-अप कम से कम रखें और केवल थोड़े से काजल और सादे मस्कारे का इस्तेमाल करें।

* गालों का मेकअप

आपके गालों के एपल्स पर ब्लश का प्रयोग आपके चेहरे की चमक बढ़ाता है। आपके रंग को एकसार करने के लिये फाउंडेशन का उपयोग ज़रूरी है। अपनी गर्दन पर फाउंडेशन लगाना मत भूलें वरना चेहरे और गर्दन के बीच त्वचा टोन का फर्क दिखने में आ सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी