Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या प्रदूषण से आपके बाल भी हो चुके हैं खराब, आजमाए हेयर ट्रीटमेंट के ये 5 स्टेप्स

आज हम आपके लिए एंटी-पॉल्यूशन हेयर ट्रीटमेंट की जानकारी लेकर आए हैं जो बालों की कई समस्याओं का अंत करेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 26 Oct 2020 2:56:28

क्या प्रदूषण से आपके बाल भी हो चुके हैं खराब, आजमाए हेयर ट्रीटमेंट के ये 5 स्टेप्स

बढ़ता प्रदूषण सभी की सेहत के लिए चिंता का कारण हैं। लेकिन इसी के साथ ही यह आपकी त्वचा और बालों को भी प्रभावित करता हैं। जी हां, प्रदूषण और धूल-मिटटी की वजह से बालों को पोषण छीन जाता हैं और वे रूखे और बेजान लगने लगते हैं। बालों का खोया हुआ यह आकर्षण आपकी सुंदरता में कमी लाते हुए निखार को घटाता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए एंटी-पॉल्यूशन हेयर ट्रीटमेंट की जानकारी लेकर आए हैं जो बालों की कई समस्याओं का अंत करेगा।

स्टेप 1 : शैंपू से बाल धोएं

बालों में जमा धूल-मिट्टी और प्रदूषण कणों को बाहर निकालने के लिए और अतिरिक्त ऑयल को साफ करने के लिए सबसे बेहतर और सबसे आसान तरीका है शैंपू। अपने बालों पर हर्बल या माइल्ड शैंपू लगाएं, जिसमें केमिकल्स न हों या कम हों। बालों को शैंपू से अच्छी तरह साफ करें और फिर सादे पानी से धो लें। आप सप्ताह में 2 बार शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप ट्रैवेल करते हैं और धूल-मिट्टी के संपर्क में ज्यादा आते हैं तो सप्ताह में 3 बार भी शैंपू का प्रयोग कर सकते हैं।
beauty tips,beauty tips in hindi,anti pollution hair treatment,hair care tips,hair beauty tips स्टेप 2 : कंडीशनर का प्रयोग

आप जब भी बालों में शैंपू लगाएं, तो उसके बाद कंडीशनर जरूर लगाएं। कुछ लोग यह गलती करते हैं कि बालों पर सिर्फ शैंपू का प्रयोग करते हैं, कंडीशनर का नहीं। दरअसल शैंपू आपके स्कैल्प की नमी को खत्म कर देता है, जिससे स्कैल्प रूखा हो जाता है। इस रूखेपन के कारण भी बालों का झड़ना, डैंड्रफ जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसी रूखेपन को दूर करने के लिए आपको कंडीशनर का प्रयोग करना जरूरी है। बालों को कंडीशन करने से उनमें चमक आती है और स्कैल्प का रूखापन दूर हो जाता है।

स्टेप 3 : सप्ताह में 1 बार स्कैल्प को स्क्रब करें

अगर आपके बाल अक्सर डैमेज हो जाते हैं, तो आपको सप्ताह में 1 बार या कम से कम 15 दिन में 1 बार अपने स्कैल्प को स्क्रब जरूर करना चाहिए। स्कैल्प को स्क्रब करने से स्कैल्प की डेड स्किन सेल्स निकल जाती हैं और हेयर फॉलिकल्स की गहराई में समाए हुए प्रदूषण कण भी निकल जाते हैं। बालों को स्क्रब करने या एक्सफोलिएट करने की प्रक्रिया को स्कैल्प डिटॉक्स कहते हैं। आप घर में ही मौजूद नैचुरल चीजें से स्कैल्प डिटॉक्स कर सकते हैं, जिसकी अधिक जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें। beauty tips,beauty tips in hindi,anti pollution hair treatment,hair care tips,hair beauty tips स्टेप 4 : बालों की ऑयलिंग भी है जरूरी

स्कैल्प को स्क्रब करने के बाद, हर बार शैंपू का प्रयोग करने के बाद भी आपके बालों को ऑयल करना बहुत जरूरी है। लेकिन ध्यान रखें कि ये ऑयल बाजार में मिलने वाला हेयर ऑयल नहीं होना चाहिए, जिसमें केमिकल्स होते हैं, बल्कि प्योर ऑयल होने चाहिए। आप अपने बालों में नारियल (कोकोनट), ऑलिव (जैतून), अरंडी (कैस्टर), बादाम (अलमंड) के तेल लगा सकते हैं। इन सभी हेयर ऑयल्स में खास पोषक तत्व होते हैं, जो आपके बालों को पोषण देते हैं और उनकी ग्रोथ को बढ़ाते हैं।

स्टेप 5 - लाइफस्टाइल में थोड़े बदलाव करें

अगर आप किसी पॉल्यूशन से भरे शहर में रहते हैं या आपका घर, दुकान किसी रोड के आसपास है, तो आपको अक्सर ही पॉल्यूशन झेलना पड़ता होगा। ऐसे में लोग त्वचा का ख्याल तो फिर भी रखते हैं, लेकिन बालों को नजरअंदाज कर देते हैं। इसलिए आपको रेगुलर प्रदूषण से बचाव के लिए भी कुछ आदतों को अपनाना होगा। जैसे आप दिन के समय टोपी पहन सकते हैं। इसके अलावा बालों की सेहत पर आपके खानपान और तनाव का भी असर पड़ता है। इसलिए हेल्दी और बैलेंस डाइट लें और तनाव कम लें, जिससे आपके बाल घने, मजबूत, मुलायम, रेशमी और चमकदार बने रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology