न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पूजा के दौरान फूलों का विशेष महत्व, देवी-देवता अनुसार करें अर्पित

अगर देवी-देवता अनुसार उनके प्रिय फूल अर्पित किए जाए तो इसका फल अधिक प्राप्त होता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 10 Aug 2020 9:57:44

पूजा के दौरान फूलों का विशेष महत्व, देवी-देवता अनुसार करें अर्पित

हिंदू धर्म में हर घर में मंदिर बनाया जाता हैं ताकि अपने इष्टदेव को स्थान दिया जा सकें और उनकी पूजा की जा सकें। हिन्दू धर्म में कई देवी-देवता हैं और सभी को पूजन के दौरान फूल अर्पित किए जाते हैं। कोई भी धार्मिक समारोह फूलों के बिना पूरा नहीं होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर देवी-देवता अनुसार उनके प्रिय फूल अर्पित किए जाए तो इसका फल अधिक प्राप्त होता हैं। तो आइये जानते हैं कि किस देवता को कौन सा फूल चढ़ाना आपकी मनोकामनाओं की पूर्ती करेगा। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

गणेश भगवान

सबसे पहले प्रथम पूजनीय भगवान श्रीगणेश की कृपा पाने की बारे में बताते हैँ। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, गणपति जी को तुलसी का पौधा या पत्ता छोड़ कर कोई भी फूल अर्पित कर सकते है। इसके साथ ही उनको दूर्वा अति प्रति होने से उनकी पूजा में दूर्वा जरूर जलानी चाहिए। अगर दूर्वा के ऊपरी भाग की ओर पर तीन या पांच पत्तियां हों तो इसे गणेश जी को चढ़ाना ज्यादा शुभ माना जाता है।

शिव जी

भोलेनाथ, शंकर जी को हरसिंगार, धतूरा, पान के पत्ते, हरसिंगार, नागकेसर के सफेद पुष्प, सूखे कमल गट्टे, कनेर, कुसुम, आक, कुश आदि के फूल अति प्रिय माने जाते हैं। ऐसे में इनकी पूजा इन फूलों को चढ़ाने से शिव जी भक्त की हर मनोकामना को पूरा करते है। इसके साथ ही इस बात का खास ख्याल रखें कि शिव जी को कभी भी तुलसी और केवड़ा नहीं चढ़ानी चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,worship with flowers,flowers according to god

भगवान श्रीकृष्ण

महाभारत ग्रंथ में युधिष्ठिर को भगवान श्रीकृष्ण ने अपने प्रिय फूलों के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें तुलसी, कुमुद, करवरी, चणक, मालती, कमल, पलाश व वनमाला के फूल अति प्रिय है। ऐसे में सच्चे मन से भगवान कृष्ण ये फूल चढ़ाने से उनकी असीम कृपा मिलती है।

श्रीविष्णु

भगवान श्रीहरि को तुलसी अति प्रिय होने से इनकी पूजा में तुलसी के पत्ते जरूर शामिल करने चाहिए। इसके साथ ही कमन, मौलसिरी, केवड़ा, चपेली, चंपा। जूही, कदम्ब, अशोक, मालती, वासंती, वैजयंती के फूल चढ़ाने से शुभफल मिलता है। विष्णु जी के प्रिय महीन कार्तिक में इनकी केतकी के फूलों से पूजा करने से भगवान की विशेष कृपा मिलती है । मगर नारायण जी की पूजा में कभी भी धतूरा, शिरीष, सहजन, आक, सेमल गूलर आदि नहीं चढा़ना चाहिए।

शनि देव

न्याय के देवता माने जाने वाले शनि देव को नीले लाजवन्ती के फूल चढ़ाने से शुभफल मिलता है। इसके अलावा कोई भी नीले या गहरे रंग के फूल चढ़ाने से शनि देव जल्दी ही अपने भक्तों पर मेहरबान होते हैं।

सूर्य देवता

सूर्य देव की विशेष रूप से रविवार के दिन पूजा की जाती है। इस दिन तांबे के लौटे में जल भर कर अर्पित करने से यश की प्राप्ति होती है। बात अगर फूलों की करें तो सूर्य नारायण को कुटज, कनेर, पलाश, अशोक, चंपा, आक आदि के फूल अति प्रिय होते हैं।

हनुमान जी

संकटमोटन हनुमान जी को लाल रंग के फूल चढ़ाने से जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,worship with flowers,flowers according to god

मां दुर्गा

देवी दुर्गा को लाल रंग सबसे प्रिय होने से उन्हें लाल गुलाब, कमल या गुलहल का फूल चढ़ाना चाहिए।

माता गौरी

अगर आप माता गौरी की कृपा पाने चाहते हैं तो उन्हें बेला, पलाश, चंपा,। सफेद कमल आदि चढ़ाने चाहिए। इससे मां भगवती अपने भक्तों पर जल्दी प्रसन्न होती है।

काली माता

माना जाता है कि, मां काली को लाल गुड़हल के 108 फूल सच्चे मन से चढ़ाने से देवी खुश होती है। साथ ही भक्त की मनोकामना पूर्ण होती है।

महालक्ष्मी जी

देवी लक्ष्मी को कमल अति प्रिय होने से उनकी पूजा में कमल के पुष्प विशेष तौर पर रखने चाहिए। इसके साथ ही उन्हें पीले रंग के फूल और लाल गुलाब चढ़ाने से भी देवी लक्ष्मी खुश होकर भक्तों पर अपनी कृपा करती है।

सरस्वती माता

ज्ञान की देवी सरस्वती मां को सफेद और पीला रंग विशेष रूप से पसंद है। ऐसे में उन्हें इस रंग के फूल अर्पित करने से उनकी असीम कृपा मिलती है। आप उन्हें खुश करने के लिए सफेद गुलाब, कनेर या फिर पीले गेंदे के फूल अर्पित कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?