न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वास्तु के अनुसार ऐसा हो आपका लिविंग रूम

आधुनिक भाषा में इसे आजकल ‘लिविंग रूम’ अर्थात् ‘रहने का कमरा’ कहा जाता है। यह वह स्थान होता है जहाँ पर परिजनों के परिचित, मित्र, रिश्तेदार इत्यादि आते हैं और बैठते हैं।

Posts by : Hema | Updated on: Mon, 19 Mar 2018 2:27:42

वास्तु के अनुसार ऐसा हो आपका लिविंग रूम

वास्तु एक ऐसा शब्द जिसने न सिर्फ इंसान अपितु उसके रहने के स्थान में अपना वो मुकाम बनाया जिसके बिना आज वो चार कदम नहीं चल पाता है। ‘वास्तु’ मूल रूप से ‘वास्तुशास्त्र’ से लिया गया छोटा लेकिन सारगर्भित शब्द है, जिसका उपयोग सिर्फ गृह संबंधी कार्यों में किया जाता है अर्थात् घर प्रवेश, घर का कौन सा कमरा कहाँ, कैसे और किस हालत में होगा, उसे ‘वास्तु’ के अनुसार तैयार किया जाता है। घर में होने को तो कई कमरे होते हैं लेकिन इनमें सबसे महत्त्वपूर्ण कमरा वो होता है जहाँ परिवार के सभी सदस्य 24 घंटे में कम से कम एक बार अवश्य एकत्रित होते हैं। विशेष रूप से यह समय रात्रि भोजन का समय होता है, जहाँ परिजन एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण करते हैं।

आधुनिक भाषा में इसे आजकल ‘लिविंग रूम’ अर्थात् ‘रहने का कमरा’ कहा जाता है। यह वह स्थान होता है जहाँ पर परिजनों के परिचित, मित्र, रिश्तेदार इत्यादि आते हैं और बैठते हैं। इस स्थान को सबसे ज्यादा आकर्षक और सुन्दर बनाने का प्रयास किया जाता है। इसे सुन्दर बनाने में अहम् भूमिका टीवी की रहती है। वर्तमान में नई तकनीक से सुसज्जित बड़े-बड़े टीवी लिविंग रूम की शोभा बढ़ाते नजर आते हैं। इस कमरे के चारदीवारी में से एक स्थान पर यह होता है और शेष तीन दीवारों में से दो पर प्रसिद्ध पेंटिंग्स और एक दीवार पर ऐतिहासिक स्टाइल की घड़ी नजर आती है। वैसे घड़ी आजकल कम प्रयोग में ली जाती है, उस स्थान को खाली छोड़ दिया जाता है।

living room,vastu shastra,astrology

*किसी के भी घर का लिविंग रूम उस घर में रहने वाले लोगों के स्वभाव का परिचायक होता है। यह किसी भी घर का केंद्र होता है जिसे अच्छे से सजाया जाता है, क्योंकि इस कमरे में मेहमानों का आगमन होता है और उनका स्वागत किया जाता है।

*लिविंग रूम सिर्फ सजावट का केंद्र या मेहमानों का स्वागत या फिर कह सकते हैं कि बोलचाल के लिए ही नहीं होते। अपितु आप वास्तु की मदद से इसे तैयार करके घर में सुख, शान्ति और अपनेपन का माहौल पैदा कर सकते हैं। आइए बताते हैं किस तरह से आपके लिविंग रूम को आकर्षक बनाया जा सकता है—

*आदर्श स्थान
वास्तुशास्त्र के हिसाब से आपके लिविंग रूम का आदर्श स्थान आपके घर की दिशा पर निर्भर करता है। उत्तर या पूर्व की ओर मुंह किये हुए घर के लिए लिविंग रूम उत्तर पूर्वी दिशा में होना चाहिए। इसी तरह पश्चिम की तरफ मुंह किये हुए घर के लिए लिविंग रूम उत्तर पश्चिमी दिशा में होना चाहिए। अगर आपका घर दक्षिण की तरफ हो तो आपका लिविंग रूम दक्षिण पूर्वी दिशा की तरफ होना चाहिए।

*आप घर के सोफे को दक्षिण या पश्चिम की दीवारों की तरफ रख सकते हैं, पर ये उन्हें छूना नहीं चाहिए। फर्नीचर को इस तरह घर में लगाएं कि इससे आपको लिविंग रूम से अन्य कमरों में जाने में कोई परेशानी ना हो। सामान बिखरा हुआ नहीं होना चाहिए। अगर हो सके तो फर्श पर या किसी टेबल पर एक पोडियम लैंप रखने का प्रयास करें, जिसमें लाल या पीली रोशनी जलती हो। यह रोशनी दक्षिण पूर्वी दिशा की तरफ पडऩे वाले सामानों पर पडऩी चाहिए।

*लिविंग रूम में पानी उत्तर दिशा की तरफ ही रखें। यह एक छोटा पानी का झरना हो सकता है जो सारा दिन चलता रहे। जो झरने प्राकृतिक उत्पादों जैसे कॉपर, पत्थर, कांच, मिट्टी, स्टेनलेस स्टील और बैम्बू लिविंग रूम के लिए अच्छे होते हैं। अपने कमरे में उत्तर की तरफ एक छोटा सा मछलियों का एक्वेरियम भी रखें, जिसमें 1 परिवार की 7 मछलियाँ, लाल और सुनहरी तथा अलग परिवारों की दो मछलियाँ हों।

living room,vastu shastra,astrology

*अगर आप टेलीविजन को लिविंग रूम में रखना चाहते हैं तो इसे इस तरह रखें कि यह कमरे के पूर्वी या उत्तरी कोने में रहे। आप कमरे के पूर्वी या दक्षिण पूर्वी कोने से बिजली प्राप्त कर सकते हैं। बिजली से चलने वाले अन्य सामान जैसे एयर कंडीशनर, एयर कूलर तथा ऑडियो सिस्टम भी लिविंग रूम में रखे जा सकते हैं और इनकी बिजली पूर्वी या दक्षिण पूर्वी दिशा से निकाली जा सकती है।

*फर्नीचर का मुंह किसी प्रकार के बाहर निकले हुए या घिसे हुए कोने के सामने नहीं रहना चाहिए। इससे कई तरह की परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। इन्हें ढकने के लिए इनके सामने ऐसे घरेलू पौधे लगाएं जिनमें कांटे ना हों।

*आप लिविंग रूम में सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए कलाकृतियों का प्रयोग कर सकते हैं। लिविंग रूम की उत्तरी दीवारों पर लम्बी दूरी के जल के स्त्रोतों की तस्वीर लगाएं, जिसमें पानी के गुणों का वर्णन सामने आ सके। ऐसी कलाकृतियों से परहेज करें जिसमें मृत्यु, हिंसा या जीवन की अन्य नकारात्मक परिस्थितियों का उल्लेख हो।

*घर का फर्नीचर हमेशा पश्चिमी या दक्षिणी दिशा में रखा जाना चाहिए। इसका आकार चौकोर या समकोण पर अंडाकार, गोलाकार या किसी अन्य अजीब आकार में नहीं होना चाहिए।

*एयर कंडीशनर्स को घर की पश्चिमी या उत्तरी दीवारों पर रखा जाना आवश्यक है। घर के टेलीफोन दक्षिण पश्चिमी कोने में रखे जाने चाहिए। एक्वेरियम लिविंग रूम के उत्तर पूर्वी कोने में रखे जाने चाहिए।

*कमरे में वाटर वॉल या उगते सूरज की तस्वीर लगाने से कमरे में सकारात्मक ऊर्जा आती है। लिविंग रूम का दरवाजा पूर्वी या उत्तरी दिशा में होना चाहिए क्योंकि इस दिशा में दरवाजों का होना काफी शुभ माना जाता है। पूर्वी और उत्तरी दिशा में खिडकियों का होना काफी अच्छा माना जाता है।

*सरल वास्तु, घर के मुखिया को हमेशा लिविंग रूम के दक्षिण पश्चिमी कोने में उत्तर या पूर्वी दिशा की ओर मुंह करके ही बैठना चाहिए। मेहमानों के बैठने की व्यवस्था दक्षिण पश्चिमी या उत्तर पश्चिमी दिशा में होनी चाहिए, जिससे वे पश्चिमी या दक्षिणी दिशा की ओर मुंह करके बैठ सकें।

*प्रवेश द्वार के ऊपर भगवान् की मूर्तियाँ नहीं रखी जानी चाहिए। आप प्रवेश द्वार के ऊपर या सवार के बाहरी तरफ गणेश जी की प्रतिमा या तस्वीर रख सकते हैं। लिविंग रूम का रंग नीलाए सफेद, पीला या हरा होना चाहिए। लिविंग रूम में काले या लाल रंग से परहेज करें क्योंकि काला रंग शुभ नहीं होता है।


राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका