न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वास्तु के हिसाब से इस जगह रखा मंदिर खोलता है किस्मत के द्वार

अपने इष्ट देव से संवाद साधने और उन तक अपनी बात पहुंचाने के उद्देश्य से पूजा स्थल बहुत उपयोगी माना गया है। घर छोटा हो या बड़ा, हिन्दू धर्म के अनुसार सभी में मंदिर की स्थापना अवश्य करनी चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 03 Oct 2017 4:15:17

वास्तु के हिसाब से इस जगह रखा मंदिर खोलता है किस्मत के द्वार

अपने इष्ट देव से संवाद साधने और उन तक अपनी बात पहुंचाने के उद्देश्य से पूजा स्थल बहुत उपयोगी माना गया है। घर छोटा हो या बड़ा, हिन्दू धर्म के अनुसार सभी में मंदिर की स्थापना अवश्य करनी चाहिए। लेकिन मंदिर से जुड़े जरूरी निमय बहुत ही कम लोग जानते होंगे। वैसे तो परमपिता परमेश्वर सर्वव्यापी है इसके बावजूद अगर घर के मंदिर की स्थापना करते समय कुछ छोटी छोटी, लेकिन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखा जाए तो पूजा का फल अधिक मिलता है। आज हम अपको बताने जा रहे हैं, मंदिर से जुड़ी कुछ ऐसी ही जरूरी बातों के बारे में...

# घर में पूजा स्थल की स्थापना हमेशा उत्तर, पूर्वी या उत्तर-पूर्वी दिशा में ही करनी चाहिए। पूजा करते समय भी हमारा मुख पूर्वी या उत्तरी दिशा में ही होना चाहिए। चूंकि ईश्वरीय शक्ति ईशान कोण (उत्तर-पूर्वी) से प्रवेश कर नैऋत्य कोण (पश्चिम-दक्षिण) से बाहर निकलती है, इसलिए उत्तर-पूर्वी दिशा में मंदिर होना शुभ कहा जाता है।

# घर का मंदिर ऐसी जगह पर बनाया जाना चाहिए जहां पर सूर्य की रौशनी और ताजी हवा आती हो। इससे घर की नेगेटिव एनर्जी खत्म होकर पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। साथ ही घर के वास्तु दोष भी दूर होते हैं।

# वास्तु के अनुसार दक्षिण दिशा की तरफ मुख कर के पूजा करना या दक्षिण दिशा में मंदिर की स्थापना करना पूर्णत: वर्जित है।

# बहुत से घरों में रसोई घर में पूजा का स्थान बना लेते हैं जो एक दम गलत है। घर के सभी लोग अतृप्त और दुखी रहेंगे क्योंकि भगवान भाव व सुगंध के भूखे हैं। रसोई घर में कई तरह का खाना बनता है- सात्विक भी और तामसिक भी।

vastu tips for temple,temple,vastu

# पूजा घर में गणेश जी, लक्ष्मी जी और सरस्वती जी की मूर्तियां कभी भी खड़ी नहीं होनी चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है।

# मृतात्मा या पूर्वजों की तस्वीर पूजा घर में देवताओं के साथ नहीं लगाने चाहिए। पूर्वज हमारे श्रद्धेय हैं, पूजनीय हैं। लेकिन हम उन्हें भगवान मानकर उनकी पूजा नहीं कर सकते।

# घर के जिस स्थान पर आपने पूजाघर की स्थापना की है उसके ऊपर या नीचे की मंजिल पर कभी शौचालय या रसोईघर की स्थापना नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा सीढ़ियों के नीचे कभी भी पूजा का कमरा नहीं बनवाना चाहिए।

# मंदिर में रखी मूर्तियां छोटी और कम वजनी ही बेहतर होती है। साथ ही पूजा स्थल पर बीच में भगवान गणेश की तस्वीर या मूर्ति जरूर होनी चाहिए। इसके अलावा देवताओं की तस्वीर इस तरह रखें कि दृष्टि एक दूसरे पर नहीं पड़े। अगर कोई मूर्ति खंडित या क्षतिग्रस्त हो जाए तो उसे मंदिर से हटाकर पीपल के पेड़ या जल में प्रवाहित कर देना चाहिए।

# जिस कमरे में आपने मंदिर की स्थापना की है, उस कमरे का रंग अगर हरा, हलका पीला, सफेद हलका नीला है तो यह बहुत शुभ कहा जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

झारखंड: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है', भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
झारखंड: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है', भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा! बस समेत 5 वाहनों को किया आग के हवाले, पुलिस और मीडिया पर भी पथराव
पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा! बस समेत 5 वाहनों को किया आग के हवाले, पुलिस और मीडिया पर भी पथराव
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम
अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
10 अगस्त को बनेगा बुधादित्य योग, सावन के दूसरे सोमवार पर इन 5 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की और सफलता के योग
10 अगस्त को बनेगा बुधादित्य योग, सावन के दूसरे सोमवार पर इन 5 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की और सफलता के योग
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह