न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनोखा मंदिर जिसके छत के नीचे रोजाना करीब 35 हजार लोग मुंडाते है सिर!

दुनिया में एक अकेली जगह है जहां एक छत के नीचे रोजाना करीब 35 हजार लोग सिर मुंडाते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 22 Sep 2017 4:36:07

अनोखा मंदिर जिसके छत के नीचे रोजाना करीब 35 हजार लोग मुंडाते है सिर!

दुनिया में एक अकेली जगह है जहां एक छत के नीचे रोजाना करीब 35 हजार लोग सिर मुंडाते हैं। हम बात कर रहे है तिरुपति के भगवान बालाजी के मंदिर की। हालांकि अक्सर ये संख्या 45 हजार को पार कर जाती है। एक दिन में यहां सबसे ज्यादा केश उतरवाने का रिकॉर्ड 67 हजार के अासपास है।

रोजाना बड़ी संख्या में भक्त यहाँ आते हैं। ये लोग देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी आते हैं। यहां के केश कल्याण कट्ट यानी बाल काटने के लिए बने हुए भवन में सुबह भोर से लेकर देर रात तक सिर मुंडवाने के लिए लंबी कतारें लगी रहती हैं। सुबह से लेकर रात सिर मुंडवाने वालों पुरुष, महिलाएं और बच्चे सभी होते हैं।

यहां बाल काटवाने का अपना महत्व है तो कटे हुए बालों का भी अपना महत्व। ये कटे बाल भी बेशकीमती हैं। जो बालाजी मंदिर को करोड़ों की आमदनी कराते हैं।

hair cut,tirumala,tirupati bala ji,devotees

सिर मुंडाना प्राचीन परंपरा का हिस्सा

भगवान बालाजी के दर्शन से पहले सिर मुंडाना प्राचीन और पवित्र परंपरा का हिस्सा है। लोग इसके जरिए मन्नत भी मांगते हैं। इसीलिए तिरुपति मंदिर की लंबी लंबी लाइनों में तकरीबन हर दूसरा या तीसरा शख्स सिर मुंडाया हुआ होता है।

कटे बालों का औसतन वजन 500 किलो रोजाना काटे गए बालों को हर शिफ्ट के बाद तौला जाता है। एक दिन में काटे गए बालों का वजन औसतन 500 किलो होता है। कटे हुए बालों को लंबाई के हिसाब से करीब चार हिस्सों में बांटा जाता है। यहां तीन शिफ्टों में सैकड़ों नाई बाल काटते हैं, जिसमें 1500 पुरुष और 300 से ऊपर महिला होते हैं, ये सभी लगातार व्यस्त रहते हैं।

hair cut,tirumala,tirupati bala ji,devotees

हर महीने 14 करोड़ की आमदनी

हर महीने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम को कटे बालों से औसतन 14 करोड़ की आमदनी होती है यानी सालभर में 160 करोड़ रुपए के आसपास। हर महीने यहां बालों की नीलामी होती है। सितंबर में नीलामी से देवस्थानम को 13.64 करोड़ रुपयों की आमदनी हुई। इस बालों का उपयोग विग से लेकर कई तरह के सामान बनाने में होता है. यूरोप में इनकी खासी डिमांड है।

तिरुपति बालाजी में सिर मुंडवाने के लिए लंबी कतार

यहां बाल कटाना आसान नहीं होता। लंबी लाइनें लगती हैं, घंटों इतंजार करना होता है, लेकिन सबकुछ बेहद सिस्टमेटिक है। भगवान बालाजी सरीखी मेगा केश कट्ट फैक्ट्री दुनिया में शायद कहीं हो।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?