न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ऋषि पंचमी की कहानी और इसको करने का महत्व

ऋषि पंचमी को हिन्दू धर्म में बहुत अधिक माना जाता है जिसको करने से सभी इच्छाओं की पूर्ति हो जाती है।

Posts by : Megha | Updated on: Fri, 25 Aug 2017 6:07:05

ऋषि पंचमी की कहानी और इसको करने का महत्व

ऋषि पंचमी को हिन्दू धर्म में बहुत अधिक माना जाता है जिसको करने से सभी इच्छाओं की पूर्ति हो जाती है। ऋषि पंचमी का व्रत करने से दोषों से मुक्त हुआ जा सकता है। जिसके अंतर्गत सात ऋषियों की पूजा की जाती है। यह गणेश चतुर्थी के दुसरे दिन आती है यानि की भाद्रपद के शुक्ल पक्ष में पंचमी के दिन मनाई जाती है। इस दिन चाकू से कटा हुआ या हल के नीचे आई हुई चीज़ का सेवन करना वर्जित है।

कौन करें और क्यों करें ये व्रत

इस व्रत को पति और पत्नी दोनों को ही करना होता है। इससे कभी भी उनपर विपत्ति नहीं आती है। पति अगर न भी करे तो पत्नी को तो जरुर यह व्रत करना चाहिए। ऋषि पंचमी के दिन न तो जमाई ससुराल जाये और न हीं भाई पानी बहन के घर जाये। ऐसा करने से दोष लगता है और खास तौर पर तो जमाई को बिलकुल भी नहीं जाना चाहिए। इस व्रत को करने से घर में सुख समृधि बनी रहती है और किसी चीज़ की कमी नहीं रहती है। आइये जनते है इस व्रत की कहानी और इसका महत्व के बारे में...


story and facts behind rishi panchami fast,rishi panchami story in hindi,astrology behind rishi panchami fast

कहानी

एक बार संतान प्राप्ति के लिए ब्राह्मण और ब्राह्मणी सप्त ऋषि का व्रत किया करते थे और जब उन्हें संतान के रूप में बेटी की प्राप्ति हुई तो वह उसे भी यह व्रत कराने लग गये। इसके बाद उन्होंने उसकी शादी भी ऐसे आदमी से की जो उनके घर में घर जमाई बनके रहे। दोनों ससुर दामाद एक साथ खेती का काम करने लग गये। ब्राह्मण ने ब्राह्मणी से बोल दिया की तू मेरे लिए खीर लाया कर और जमाई के लिए राबड़ी, ब्राह्मणी भी ऐसा ही करने लगी। जब एक दिन ब्राह्मण को काम की वजह से बाहर जाना पड़ा तो ब्राह्मणी खाना लेकर आई और जमाई से बोली की एक हांड़ी में खाना आपके ससुर का और दूसरी में आपका है। यह सुन जमाई ने सोचा की ऐसा ससुर के लिए क्या लायी है जो ये बात बोलके गयी की यह आपका और यह आपके ससुर का है।

जमाई ने ससुर की हांड़ी खोलकर देखी तो खीर को देख उसका मन ललचाने लगा और उसने खीर खा ली। जब ब्राह्मण आया और उसने पाया की खीर जमाई ने खा ली है तो उसने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से जमाई के सात टुकड़े कर दिए और उन्हें सात अलग जगह पर छिपा दिए। ब्राह्मण की बेटी का पति तीन दिन से घर नहीं आया तो सप्त ऋषियो ने सोचा की इसका व्रत खुलवाना जरूरी है इसके लिए उन्होंने साथ अलग अलग जानवरों का वेश बनाया और उसके टुकडो को ढूढ उसे जीवित किया और उसे बता भी दिया की तुम्हे अपना सास ससुर के साथ नहीं रहना चाहिए और उसने ऐसा ही किया। वह अपने सास ससुर से अलग रहने लग गये। ये सब उसकी पत्नी के व्रत करने के प्रताप से संभव हो सका।

महत्व


इस व्रत को पुरे विधि विधान से करने पर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही घर में किसी भी चीज़ की कमी नहीं होती है। इस व्रत में किसी भी तरह का व्यवधान नहीं आने देना चाहिए क्योकि ऐसा करने से दोष लगता है। इस व्रत को करने से सुख समृधि बनी रहती है। इस व्रत को करने से पति की आयु लम्बी होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका