न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आइये जानते हैं किस अंग के फड़कने का क्या तात्पर्य हैं, देते है कई संकेत

आइये जानते हैं किस अंग के फड़कने का क्या तात्पर्य हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 28 Apr 2018 8:38:34

आइये जानते हैं किस अंग के फड़कने का क्या तात्पर्य हैं, देते है कई संकेत

शास्त्रों में ऐसी कई चीजों का वर्णन किया गया हैं जो व्यक्ति के जीवन में आने वाली घटनाओं को दर्शाती हैं। शास्त्रों में ऐसा ही एक ग्रन्थ हैं समुद्र शास्त्र जिसमें शरीर के अंगों के फड़कने और उनसे होने वाले घटनाओं का वर्णन किया गया हैं। कहा जाता हैं ना जब व्यक्ति का सिक्स सेंस काम करता हैं तो वह होने वाली घटनाओं को जान लेता हैं। ऐसा ही कुछ हमारे शरीर के अंगों का भी हैं जिनके फड़कने से आने वाले समय में होने वाली घटनाओं का पाता लगता हैं। तो आइये जानते हैं किस अंग के फड़कने का क्या तात्पर्य हैं।

* समुद्र शास्त्र के अनुसार पुरुष के शरीर का अगर बायां भाग फड़कता है तो भविष्य में उसे कोई दुखद घटना झेलनी पड़ सकती है। वहीं अगर उसके शरीर के दाएं भाग में हलचल रहती है तो उसे जल्द ही कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जबकि महिलाओं के मामले में यह उलटा है, यानि उनके बाएं हिस्से के फड़कने में खुशखबरी और दाएं हिस्से के फड़कने पर बुरी खबर सुनाई दे सकती है।

* अगर व्यक्ति की दाईं आंख फड़कती है तो यह इस बात का संकेत है कि उसकी सारी इच्छाएं पूरी होने वाली हैं और अगर उसकी बाईं आंख में हलचल रहती है तो उसे जल्द ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लेकिन अगर दाईं आंख बहुत देर या दिनों तक फड़कती है तो यह लंबी बीमारी की तरफ इशारा करता है।

blinking of different body parts,astrology tips

* अगर आपका दाया कन्धा फड़कता है तो यह इस बात का संकेत है कि आपको अत्याधिक धन लाभ होने वाला है। वहीं बाएं कंधे के फड़कने का संबंध जल्द ही मिलने वाली सफलता से है। परंतु अगर आपके दोनों कंधे एक साथ फड़कते हैं तो यह किसी के साथ आपकी बड़ी लड़ाई को दर्शाता है।

* अगर आपकी हथेली में हलचल होती है तो यह यह इस बात की ओर इशारा करता है कि आप जल्द ही किसी बड़ी समस्या में घिरने वाले हैं और अगर अंगुलियां फड़कती है तो यह इशारा करता है कि किसी पुराने दोस्त से आपकी मुलाकात होने वाली है।

* अगर आपको अपनी भौहों के बीच हलचल महसूस होती है तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि निकट भविष्य में आपको सुखदायक और खुशहाल जीवन मिलने वाला है। इसके अलावा यह इस बात का भी संकेतक है कि आप जिस भी क्षेत्र में काम कर रहे हैं आपको उसमें अनापेक्षित सफलता मिलने वाली है।

* किसी व्यक्ति के दाहिने हाथ का अंगूठा फड़फड़ाये तो उसकी अभिलाषा पूर्ति में विलबं होता है और हाथ की अंगुलियां फडफ़डा़यें तो अभिलाषा की पूर्ति के साथ-साथ किसी मित्र से मिलन होता है।

* छाती में फड़फडाहट होना मित्र से मिलने की सूचना, छाती के दाहिनी आरे फडफ़डा़हट हो तो विपदा का संकेत, बांयी ओर फड़फड़ाहट हो तो जीवन में सघंर्ष और मध्य में फडफ़ डाहट हो तो लाके प्रियता मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?