न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संकट के चलते भक्तों के लिए सील हुई मथुरा, लाइव टीवी चैनलों पर दिखाया जाएगा कृष्ण जन्मोत्सव

13 अगस्त तक मथुरा में किसी बाहरी जिले के व्यक्ति का प्रवेश निषेध कर दिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 12 Aug 2020 9:51:17

कोरोना संकट के चलते भक्तों के लिए सील हुई मथुरा, लाइव टीवी चैनलों  पर दिखाया जाएगा कृष्ण जन्मोत्सव

आज यानी 12 अगस्त को भगवान श्री कृष्ण जो की विष्णु के आठवे अवतार थे उनका जनमोत्सव है। भगवान स्वयं इस दिन पृथ्वी पर अवतरित हुए थे अत: इस दिन को कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाते हैं। मुरली मनोहर, बाल गोपाल, कान्हा, रास बिहारी और न जाने कितने नाम और उनकी उतनी ही लीलाएं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा नगरी भक्ति के रंगों से सराबोर हो उठती है। हर साल बृज में जन्माष्टमी के मौके पर काफी धूम रहती है, लेकिन इस बार लोगों ने कार्यक्रमों से दूरी बना ली है। जिसकी वजह से देश ही नहीं दुनियाभर में फैलता कोरोना संक्रमण। पिछली बार जन्माष्टमी 23 अगस्त को पड़ी थी। उस समय.शहर के हर चौराहे को रंग-बिरंगे झालरों से सजाया गया था। हर नुक्कड़ पर दस राज्यों से आए कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे थे। योगी सरकार ने 2019 को कृष्ण जन्मोत्सव के रूप में मनाया था। समय वही है, लेकिन कोरोना संकट के समय मथुरा में सन्नाटा पसरा है। प्रशासन ने मथुरा को सील कर दिया है। 13 अगस्त तक मथुरा में किसी बाहरी जिले के व्यक्ति का प्रवेश निषेध कर दिया गया है।

coronavirus,corona pandemic,krishna janmashtami 2020,mathura,mathura sealed due to coronavirus,janmashtami,krishna janmashtami,janmashtami,janmashtami festival,shri krishna janmashtami,janmashtami in india,janmashtami festival

उत्साह बना रहे इसके लिए सजाया गया है 20 चौराहों को

कृष्ण जन्मोत्सव के वक्त उत्साह बना रहे इसके लिए नगर निगम को जिम्मेदारी दी गई है। यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नागेन्द्र प्रताप ने बताया कि नगर निगम द्वारा 20 चौराहों को रंग बिरंगे कपड़ों से सजाया गया है। इस साल कोरोना संकट को देखते हुए भक्तों से मथुरा न आने की अपील की गई है। नागेन्द्र प्रताप ने बताया कि यूं तो मथुरा के सभी मंदिरों को भक्तों के लिए बन्द किया गया है। लेकिन, श्री कृष्ण जन्मस्थान से जन्मोत्सव का लाइव टीवी चैनलों पर किया जाएगा, जिसे भक्त लाइव अपने आराध्य को देख सकेंगे। उन्होंने बताया कि जो भी चैनल लाइव करना चाहता है, सिटी मजिस्ट्रेट के यहां से परमिशन ले सकता है। श्री कृष्णा जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि इस बार तय किया गया है कि इस जन्मोत्सव में कमेटी के चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे। साथ ही जो पुजारी है, वह रहेंगे। उन्होंने कहा पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारी बहुत सी योजनाएं थीं, लेकिन कोरोना संकट को देखते हुए अब मंदिरों के बन्द कपाट के पीछे ही जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

coronavirus,corona pandemic,krishna janmashtami 2020,mathura,mathura sealed due to coronavirus,janmashtami,krishna janmashtami,janmashtami,janmashtami festival,shri krishna janmashtami,janmashtami in india,janmashtami festival

ऐसा होगा जन्मोत्सव का कार्यक्रम

श्री कृष्णा जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि रात 12 बजे ठाकुरजी का जन्म होगा। वह पूर्णेदु कुंज में विराजमान होकर पधारेंगे। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर भगवान रेशम, जरी एवं रत्न प्रतिकृति के सुंदर संयोजन से बनी पुष्प वृंत पोशाक धारण करेंगे। यह पोशाक बुद्धवार की सुबह मंगला आरती से पहले धारण कराई जाएगी। पोशाक में रत्न, मोती, एवं रेशम का प्रयोग करते हुए कमल पुष्प, लता पता आदि का कार्य किया गया है। इस पोशाक को मंगलवार की शाम ढोल , मृदंग की मधुर धुन के मध्य भागवत भवन स्थित मन्दिर में लाया गया।

ऐसे होगी जगत के पालनहार की पूजा

श्री कृष्ण जन्मस्थान पर बाल गोपाल का सबसे पहले अभिषेक स्वर्ण रजत निर्मित कामधेनु गाय के थनों से निकले दूध से होगा। उससे पहले बाल गोपाल को रजत निर्मित कमल पुष्प में विराजमान कराया जाएगा और भगवान उसी में से प्रकट होंगे। इसका इंतजाम कुछ इस तरह किया गया है कि जैसे ही जन्म होगा वैसे ही गाय के थन से दूध निकलने लगेगा। यह बिल्कुल स्वचालित यन्त्र कि तरह होगा। गाय के दूध से अभिषेक होने के बाद ठाकुर जी का दही, घी, बूरा, शहद और दूध से दिव्य अभिषेक किया जाएगा।

कपिल शर्मा ने बताया कि रात्रि 12:10 से 12:20 तक अभिषेक चलेगा, जबकि 12:40 से 12:50 तक श्रृंगार आरती होगी। रात 1 बजे शयन आरती होगी। जन्म के समय मंदिर परिसर में शंख, ढोल नगाड़े और मृदंग बजेगा। शहनाई और नगाड़ों के साथ ही मंगला आरती भी होगी। आरती के बाद ठाकुर जी का पंचामृत से अभिषेक भी होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका