Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रूठी लक्ष्मी को मनाना है तो घर में रखे यह 6 चीजें

अगर आप धन संबंधी परेशानियों को लेकर चिंतित रहते हैं तो इसका कारण आपके घर में मौजूद वास्तुदोष हो सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 19 Jul 2017 1:55:40

रूठी लक्ष्मी को मनाना है तो घर में रखे यह 6 चीजें

अगर आप धन संबंधी परेशानियों को लेकर चिंतित रहते हैं तो इसका कारण आपके घर में मौजूद वास्तुदोष हो सकता है। इस दोष से मुक्ति और धन-सुख के लिए वास्तुशास्त्र में 6 चीजें ऐसी बताई गई हैं जिससे धन एवं सुख में बाधक तत्वों का प्रभाव दूर हो जाता है और देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। आप देख‌िए आपके घर में यह चीजें हैं। अगर हैं तो इसकी द‌िशा भी जांच लीज‌िए आप खुद महसूस करेंगे क‌ि आपके घर में बरकत आने लगी है।

1. घड़ा या सुराही

वास्‍तुशास्‍त्र में उत्तर द‌िशा को जल की द‌िशा माना गया है। इस द‌िशा में जल से भरा घड़ा या सुराही रखना चाह‌िए। अगर आपके पास फ्र‌िज और वॉटर फ‌िल्टर भी है तब भी वास्तु की अनुकूलता के ल‌िए ड‌िजाइनर घड़ा या सुराही सजा कर रखना चाह‌िए और हर द‌िन पानी बदलते रहना चाह‌िए।

2. बांसुरी

बांसुरी को वास्तु दोष दूर करने में बहुत ही खास माना गया है। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए व्यक्ति को चांदी की बांसुरी घर में रखना चाहिए। आप चाहें तो सोने की बांसुरी भी रख सकते हैं। वास्तु शास्त्र में अनुसार, सोने की बांसुरी घर में रखने से घर में लक्ष्मी का वास बना रहता है। अगर सोने अथवा चांदी का बांसुरी रखना संभव नहीं हो तो बांस से बनी बांसुरी घर में रख सकते हैं। इससे भी वास्तु दोष दूर होता है और धन पाने के योग बनने लगते हैं।
astrology tips,keep these 6 things in house for prosperity,astrology tips for prosperity 3. शंख

वास्तु के अनुसार, शंख में वास्तु दोष दूर करने की अद्भुत शक्ति होती है। जिस घर में शंख रखा होता है, वहां हर तरफ पॉजिटिविटी होती है। शास्त्रों में अनुसार, जिस घर के पूजा स्थल में देवी लक्ष्मी के साथ शंख की स्थापना भी की जाती है और नियमित इसकी पूजा करनी चाहिए, वहां देवी लक्ष्मी स्वयं निवास करती हैं। ऐसे घर में धन संबंधी परेशानी कभी नहीं आती है।

4. वास्तु पुरुष

घर में वास्तु दोष को दूर करने के ल‌िए वास्तु पुरुष की पूजा होती है। घर में वास्तु पुरुष की तस्वीर या मूर्त‌ि लगाकर रखें और न‌ियम‌ित कपूर की बाती से इनकी पूजा करें। वास्तु पुरुष वस्तु दोष के अशुभ प्रभाव से रक्षा करते हैं।

5. 9 प‌िराम‌िड

अपने घर में 9 प‌िराम‌िड रखें इससे हर द‌िशा के वास्तु दोष दूर होंगे। अगर ऐसा नहीं होता है तो कम से कम उस भाग में एक प‌िराम‌िड रखें जहां घर के लोग अक्सर साथ में समय ब‌िताते हैं। यह सभी लोगों में सकारात्मक उर्जा का संचार करने में सहायक होगा जो घर की उन्‍नत‌ि और धन वृद्ध‌ि में सहायक हो सकता है।

6. एकाक्षी नारियल

नारियल को श्रीफल कहा गया है और इसे देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। श्रीफलों में एकाक्षी नारियल बहुत ही शुभ होता है। जिस घर में एकाक्षी नारियल रखा जाता है और इसकी नियमित पूजा होती है, वहां नेगेटिविटी नहीं ठहरती हैं, न ही कभी धन-धान्य की कमी होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, ट्रेड डील होने पर 17% तक घट सकती है दर
अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, ट्रेड डील होने पर 17% तक घट सकती है दर
अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैन्य कमांडरों की बैठक, LAC पर तनाव कम करने पर हुई चर्चा
अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैन्य कमांडरों की बैठक, LAC पर तनाव कम करने पर हुई चर्चा
EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा; दिसंबर के अंत तक शुरू हो सकती है सुविधा
EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा; दिसंबर के अंत तक शुरू हो सकती है सुविधा
केंद्र सरकार ने 11,000 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी, देश में बनेंगे आधुनिक निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरण
केंद्र सरकार ने 11,000 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी, देश में बनेंगे आधुनिक निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरण
पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता की देशभर में जांच करेगा FSSAI, 1-2 महीने में आएंगे नतीजे
पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता की देशभर में जांच करेगा FSSAI, 1-2 महीने में आएंगे नतीजे
भारत और सिंगापुर मिलकर मजबूत करेंगे विमान मरम्मत क्षेत्र, MRO सेक्टर में सहयोग को मंजूरी
भारत और सिंगापुर मिलकर मजबूत करेंगे विमान मरम्मत क्षेत्र, MRO सेक्टर में सहयोग को मंजूरी
राजस्थानी मिर्ची के टिपोरे घर पर बनाएं, कम सामग्री में तैयार होगी चटपटी देसी सब्जी
राजस्थानी मिर्ची के टिपोरे घर पर बनाएं, कम सामग्री में तैयार होगी चटपटी देसी सब्जी
नाश्ते में ट्राई करें उत्तर प्रदेश की बेड़मी पूरी, मसालेदार आलू की सब्जी के साथ लगेगी शानदार
नाश्ते में ट्राई करें उत्तर प्रदेश की बेड़मी पूरी, मसालेदार आलू की सब्जी के साथ लगेगी शानदार
रागी के आटे से तैयार करें कर्नाटक की मशहूर मुद्दे, साथ में बनाएं स्वादिष्ट बस्सारू
रागी के आटे से तैयार करें कर्नाटक की मशहूर मुद्दे, साथ में बनाएं स्वादिष्ट बस्सारू
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ, स्कोर 1-1
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ, स्कोर 1-1
मूलांक 1 से 9 तक का रहस्य: जानें किस अंक का स्वामी कौन-सा ग्रह माना जाता है
मूलांक 1 से 9 तक का रहस्य: जानें किस अंक का स्वामी कौन-सा ग्रह माना जाता है
मेटाबॉलिज्म क्या है और शरीर में कैसे काम करता है? वजन बढ़ने से लेकर ऊर्जा तक जानें पूरी बात
मेटाबॉलिज्म क्या है और शरीर में कैसे काम करता है? वजन बढ़ने से लेकर ऊर्जा तक जानें पूरी बात
सर्दियों में बालों में बढ़ जाता है स्टैटिक और फ्रिज? जानें बालों को मैनेज करने के 8 तरीके
सर्दियों में बालों में बढ़ जाता है स्टैटिक और फ्रिज? जानें बालों को मैनेज करने के 8 तरीके
सर्दियों में हाथ हो रहे हैं खुरदरे और रूखे? अपनाएं ये 8 आसान हैंड केयर टिप्स
सर्दियों में हाथ हो रहे हैं खुरदरे और रूखे? अपनाएं ये 8 आसान हैंड केयर टिप्स
astrology