न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गोवर्धन स्पेशल : आज की जाती है गिरिराज पर्वत की परिक्रमा, मिलती है मोक्ष की प्राप्ति

गोवर्धन पर्वत को गिरिराज जी से भी जाना जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 08 Nov 2018 12:29:48

गोवर्धन स्पेशल : आज की जाती है गिरिराज पर्वत की परिक्रमा, मिलती है मोक्ष की प्राप्ति

गोवर्धन पूजा का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता हैं, जो कि दिवाली के अगले दिन आता हैं। इस बार यह त्योहार 8 नंवबर को आ रहा हैं। इस दिन घर के द्वार पर गोबर से प्रतीकात्मक रूप में गोवर्धन पर्वत बनाया जाता हैं और उसकी परिक्रमा लगाईं जाती हैं। माना जाता है कि गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। गोवर्धन पर्वत को गिरिराज जी से भी जाना जाता हैं। आज हम आपको गिरिराज जी की परिक्रमा से जुडी जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में।

astrology tips,goverdhan special,goverdhan puja,diwali special,goverdhan parwat,kartik maah

श्री गिरिराज की परिक्रमा 7 कोस (21 किलोमीटर) की होती है और इस दिन हजारों लाखों लोग इस परिक्रमा को करने आते हैं। गोवर्धन पूजा से भक्तों को कृष्ण भगवान की विशेष कृपा मिलती हैं। श्री गिरिराज जी की पूरी और संपूर्ण परिक्रमा में दो दिन लगते हैं। इसके तहत एक छोटी परिक्रमा होती है और दूसरी बड़ी परिक्रमा। जब भक्त गाजे बाजे के साथ गोवर्धन पर्वत का चक्कर लगाते हैं तो इस बीच गोवर्धन नामक गांव भी आता है। पर्वत के उत्तर में राधाकुंड और दक्षिण में पुछारी गांव पड़ता है।

छोटी परिक्रमा में भक्त राधाकुंड गांव तक जाकर वहां से लौटते हैं जो 6 किलोमीटर का फासला है। जबकि बड़ी परिक्रमा में पूरे सात कोस यानी 21 किलोमीटर तक गोवर्धन पर्वत का चक्कर लगाना होता है जिसमें कई गांव और कुंड पड़ते हैं। आमतौर पर लोग एक ही दिन में सात कोसी परिक्रमा करना पसंद करते हैं क्योंकि इसके बारे में कहा जाता है कि एक दिन में सात कोसी परिक्रमा बड़ा फल देती है।

astrology tips,goverdhan special,goverdhan puja,diwali special,goverdhan parwat,kartik maah

गोवर्धन पर्वत के बारे में कहा जाता है कि ये 4 से 5 मील तक फैला हुआ है। इसके बारे में मान्यता है कि कभी ये तीस हजार मीटर ऊंचा था लेकिन पुलत्सय ऋषि ने इसे शाप दिया और कहा कि तुम रोज एक मुट्ठी सिकुड़ते रहोगे। तब से यह पर्वत लगातार अपनी ऊंचाई खोता जा रहा है और अब बमुश्किल 30 मीटर ऊंचा रह गया है।

कहा जाता है कि कृष्ण के काल में यह पर्वत बहुत ही हरा भरा और रमणीक था। यहां लता कंदराएं और कई गुफाएं भी थी। यहां से कुछ ही दूरी पर यमुना नदी बहा करती थी। पर्वत के ऊपर श्री गोविंद देव जी का मंदिर है और वहीं पर एक गुफा भी है। मंदिर के बारे किवदंती है कि यहां आज भी श्रीकृष्ण शयन करने आते हैं। मंदिर में स्थित गुफा के बारे में कहा जाता है कि ये नीचे नीचे ही राजस्थान के श्रीनाथ द्वारा तक जाती है। गोवर्धन पर्वत के बारे में मान्यता है कि इस चमत्कारी पर्वत की परिक्रमा करने वालों की सभी इच्छाएं पूर्ण होती है उसके जीवन में कभी पैसे की कमी नहीं रहती।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका