न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनूठा मंदिर - इस मंदिर में टूटी हुई हड्डियां अपने आप जुड़ जाती है

हनुमान जी के इस मंदिर में टूटी हुई हड्डियां अपने आप जुड़ जाती है, किसी दवाखाने से अधिक भीड़ यहां लगती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 13 Aug 2017 1:37:31

अनूठा मंदिर - इस मंदिर में टूटी हुई हड्डियां अपने आप जुड़ जाती है

अगर हम कहे की एक मंदिर जहा जाने के बाद टूटी हुई हड्डी अपने आप जुड़ जाती है तो आप सोचेंगे की ऐसा कैसे हो सकता है पर यह सच है, कटनी से करीब 35 कि.मी. दूर मोहास गांव में हनुमान मंदिर स्थित है। यहां लोग दर्द से कहराते हुए आते हैं और मुस्कुराते हुए जाते हैं। कहा जाता है कि इस मंदिर में टूटी हुई हड्डियां अपने आप जुड़ जाती हैं। किसी दवाखाने से अधिक भीड़ यहां लगती है। शनिवार और मंगलवार को मंदिर में भक्तों की इतनी संख्या होती है कि पांव रखने तक की भी जगह नहीं होती। प्रतिदिन यहां का नजारा अनूठा होता है। मंदिर में कोई किसी को स्ट्रेचर पर लाता है, तो कोई पीठ या एम्बुलेंस में लेकर आता है। किसी का हाथ टूटा होता है तो कोई पैर या अन्य जगह के फ्रैक्चर के दर्द से कहरा रहा होता है। यहां हनुमान जी को हड्डी को जोड़ने वाले हनुमान कहते हैं।

मंदिर परिसर में पहुंचते ही पंडा सभी को आंखें बंद करने के लिए कहते हैं। इसके साथ ही उन्हें राम नाम जपने के लिए कहा जाता है। जब भक्त आंखें बंद करते हैं उसी दौरान पंडा अौर उनके सहयोगी पीड़ितों को कोई अौषधि खिलाते हैं। वे पीड़ित को पत्तियों व जड़ रुपी दवाई देते हैं अौर उसे खूब चबाकर खाए जाने की सलाह देते हैं। दवाई खाने के बाद सभी को घर भेज दिया जाता है। कहा जाता है कि इस दवाई और हनुमानजी के आशीर्वाद से हड्डियां अपने आप जुड़ जाती है।

वैसे तो मंदिर में हर रोज दवाई दी जाती है। लेकिन शनिवार अौर मंगलवार के दिन इसके लिए विशेष रुप से निर्धारित है। कहा जाता है कि इन दो दिनों में दवाई ज्यादा असर करती है। जिसके कारण मंगलवार और शनिवार के दिन मंदिर में भक्तों का मेला लगता है। मंदिर में अौषधि के लिए कोई राशि निर्धारित नहीं है। भक्त अपनी श्रद्धा से दान पेटी में डाल देते हैं। मंदिर के बाहर दुकान से तेल मिलता है। मालिश के इस तेल का मूल्य भी 50 या 100 रुपए ही है। हनुमान जी के मंदिर में आज तक कोई भी व्यक्ति निराश होकर नहीं गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन